हमारे यहां भारत में एक से एक खूबसूरत राज्य हैं। गुजरात भी उन्हीं में से एक है। हालांकि, जब भी हम गुजरात का नाम सुनते हैं तो आमतौर पर कच्छ का रण, सोमनाथ और द्वारकाधीश जैसे नाम ही याद आते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि गुजरात में एक ऐसा हिल स्टेशन भी है जहां आप खूबसूरत पहाड़ों के बीच हसीन वादियों में छुट्टियां बिता सकती हैं? इसकी खास बात यह है कि इस जगह का नाम भगवान राम से भी जुड़ा हुआ है।
ऐसा माना जाता है कि प्रभू श्रीराम ने अपने वनवास के 11 साल यहीं गुजारे थे। दरअसल, हम बात कर रहे हैं गुजरात के इकलौते हिल स्टेशन सापुतारा की। तो अगर आपको पहाड़ों के साथ किसी धार्मिक कहानी से जुड़ी जगह देखना पसंद है, तो सापुतारा आपके लिए खास हो सकता है। हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। आइए जानते हैं-
Image Credit- Shutterstock
सह्याद्री की पहाड़ियों में बसा है सापुतारा
आपको बता दें कि सापुतारा गुजरात के डांग जिले में सह्याद्री की पहाड़ों के बीच बसा हुआ है। यह राज्य का इकलौता हिल स्टेशन है और समुद्र तल से इसकी ऊंचाई करीब 1000 मीटर है। यहां आपको चारों तरफ हरियाली, जंगल और खूबसूरत नजारे देखने को मिल जाएंगे। यहां का मौसम भी इसे बाकी जगहों से अलग बनाता है। सापुतारा नाम के मतलब की बात करें तो इसे सांपों का घर जाना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां के जंगलों को सांपों की कई प्रजातियों का घर माना जाता है। वहीं, इस जगह के नाम को यहां बहने वाली सर्पगंगा नदी से भी जोड़ा जाता है।
भगवान राम से जुड़ी है मान्यता
बताया जाता है कि सापुतारा सिर्फ घूमने के लिए ही खास नहीं है बल्कि इसका धार्मिक कनेक्शन भी है। यहां की मान्यता है कि भगवान श्री राम ने अपने 14 साल के वनवास के दौरान 11 साल सापुतारा में ही बिताए थे।
Image Credit- Magnific
सापुतारा में घूमने की ये जगहें हैं खास
अगर आप सापुतारा जाने का प्लान बना रही हैं तो इन जगहों को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकती हैं। जैसे-
- वैली व्यू पॉइंट
- गांधी पीक
- सापुतारा लेक
- गिरा वॉटरफॉल
- हटगढ़ फोर्ट
गुजरात के इकलौते हिल स्टेशन सापुतारा कैसे पहुंचें?
गुजरात के इस खूबसूरत डेस्टिनेशन पहुंचने के लिए आपके पास कई ऑप्शन हैं-
- फ्लाइट से- सूरत एयरपोर्ट सापुतारा के सबसे पास डोमेस्टिक एयरपोर्ट है, जो लगभग 150 किलोमीटर दूर है।
- ट्रेन से- बिलिमोरा सबसे पास का ब्रॉड-गेज रेलवे स्टेशन है, जो सापुतारा से लगभग 110 किलोमीटर दूर है। यहां से आप बस या टैक्सी लेकर सातुपारा पहुंच सकती हैं।
- सड़क के रास्ते- सापुतारा गुजरात और महाराष्ट्र के बॉर्डर पर है, इसलिए यह स्टेट हाईवे से बेहतरीन तरीके से कनेक्टेड है। आपको कई तरह की सरकारी और प्राइवेट बसें मिल जाएंगी।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
