आमतौर पर लोग वजन कम करने के चक्कन में संतुलित आहार लेना बंद कर देते हैं। उन्हें लगता है कि ऐसा करने से वे वेट कम कर लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं है बल्कि ऐसा करने से कमजोरी आ जाती है। इसके अलावा कुछ लोग डाइट में उबली हुई चीजें खाना शुरू कर देते हैं, जिस कारण से कुछ ही दिनों में मन बोर होने लगता है। अगर आप अपने खाने में कम कैलोरी वाली ऐसी डिशेज जोड़ना चाहती हैं, जो पूरा दिन पेट को फुल रखें, तो आप लेख में बताई गई रेसिपीज ट्राई कर सकती हैं। फाइबर और प्रोटीन से भरपूर ये डिशेज लंबे समय पेट भरा रखने और बार-बार कुछ खाने की क्रेविंग को कम करते हैं।

ओट्स और सब्जियों की खिचड़ी

चावल की खिचड़ी के बजाय ओट्स की खिचड़ी बना सकती हैं। ओट्स में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन को दुरुस्त रखता है। इसे बनाते समय आप इसमें अपनी पसंद की सब्जियां जैसे गाजर, मटर, बीन्स और शिमला मिर्च डाल सकते हैं। हल्की आंच पर कम तेल या घी में बनी यह खिचड़ी पेट को तुरंत तृप्ति देती है और शरीर को जरूरी पोषण भी प्रदान करती है।

सूजी और डिश वेजिटेबल उपमा

सूजी से बना उपमा कम कैलोरी वाला बेस्ट नाश्ता ऑप्शन है। इसे और ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए इसमें ढेर सारी हरी सब्जियां और थोड़े से भुने हुए मूंगफली के दाने मिलाएं। सब्जियां डालने से इसमें फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे यह धीरे-धीरे पचता है और आपको लंबे समय तक एनर्जी देता रहता है। इसे आप सुबह के नाश्ते या रात के हल्के खाने में शामिल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- एक जैसा पुलाव खाकर हो गई हैं बोर? 2 तरीकों से बनाएं 'परवल चावल'

अंकुरित अनाज की चाट

मूंग और चने को अंकुरित करके बनाई गई चाट में भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है। इसकी खासियत यह है कि इसे आपको पकाने या उबालने की भी जरूरत नहीं है। अंकुरित दानों में बारीक कटा प्याज, टमाटर, खीरा और हरी मिर्च मिलाएं। ऊपर से थोड़ा सा नींबू का रस और चाट मसाला डालने से यह बेहद चटपटी और स्वादिष्ट हो जाती है। यह शाम की भूख के लिए सबसे बेस्ट और लो-कैलोरी स्नैक है।

लौकी का रायता और सूप

लौकी में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और कैलोरी ना के बराबर होती है। उबली हुई लौकी को ठंडे दही में मिलाकर, उसमें भुना जीरा और सेंधा नमक डालकर रायता तैयार करें। इसके अलावा, शाम के वक्त लौकी और टमाटर का मिक्स सूप पीना भी एक बढ़िया और हल्का विकल्प है जो पेट को भरा रखता है।

मूंग दाल का चीला

मूंग की दाल को पीसकर बनाया गया चीला प्रोटीन से भरपूर होता है और इसमें फैट की मात्रा बहुत कम होती है। आप दाल के पेस्ट में थोड़ा सा कद्दूकस किया हुआ पनीर और बारीक कटी सब्जियां भी भर सकते हैं। इसे नॉन-स्टिक तवे पर बहुत कम तेल या घी लगाकर सेकें। चीला को चटनी के साथ खाएं।

इसे भी पढ़ें- कड़वे खीरे ने बिगाड़ दिया रायते का स्वाद? फेंकने के बजाय आजमाएं ये ट्रिक्स

कम कैलोरी वाली ये डिशेज मिनटों में बना सकती हैं, जो पेट फुल रखने के साथ-साथ वजन भी कम करने में मदद करता है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik