महाराष्ट्र के मशहूर स्ट्रीट फूड की जब भी बात आती है, तो हमारे दिमाग में वड़ा पाव का नाम आता है। वड़ा पाव को मुंबई की जान कहना गलत नहीं होगा। मगर क्या आप जानती हैं कि महाराष्ट्र के खान-पान में वड़ा पाव के अलावा भी ऐसे कई और स्नैक्स शामिल हैं, जो स्वाद के मामले में इसे कड़ी टक्कर देते हैं? अगर आप मुंबई घूमने जा रही हैं या फिर यहां के मशहूर अन्य स्नैक्स के बारे में जानना चाहती हैं, तो यह लेख आपके लिए है। हम यहां आपको महाराष्ट्र के 5 ऐसे लाजवाब और मशहूर स्नैक्स के बारे में बताएंगे, जिनका तीखा, खट्टा और क्रिस्पी स्वाद चखने के बाद आप वड़ा पाव का स्वाद भूल जाएंगी। साथ ही, इन्हें खाकर आप बिना एक नंबर बोले नहीं रह पाएंगी।

मिसल पाव

अगर आप तीखा और मसालेदार खाने की शौकीन है, तो मिसल पाव आपके लिए जन्नत जैसा है। यह महाराष्ट्र का सबसे पसंदीदा नाश्ता है। इसमें अंकुरित अनाजों की एक तीखी और रसीली करी बनाई जाती है। इसके ऊपर ढेर सारा नमकीन, बारीक कटा प्याज, धनिया और नींबू का रस डालकर पाव के साथ गरमा-गरम परोसा जाता है। अगली बार जब भी इस शहर का रूख करें, तो मिसल पाव जरूर ट्राई करें।

इसे भी पढ़ें- बारिश के मौसम में कुछ चटपटा है खाना? दिल्ली की इन 3 मशहूर जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

कोथिम्बिर वड़ी

वे लोग जो चाय के शौकीन हैं, उनके लिए कोथिम्बिर वड़ी कमाल की साबित हो सकती है। इसे ढेर सारा ताजा हरा धनिया, बेसन और खास मसालों को मिक्स करके स्टीम किया जाता है। इसके बाद इसके छोटे-छोटे टुकड़े काटकर तेल में तब तक डीप या शैलो फ्राई किया जाता है।

साबुदाना वड़ा

आमतौर पर लोग साबुदाना व्रत में खाते हैं। मगर महाराष्ट्र में यह स्नैक्स के लिए मशहूर है। इसे भीगे हुए साबुदाने, उबले आलू, हरी मिर्च और दरदरी पिसी हुई मूंगफली को मिलाकर तैयार किया जाता है। फिर इन वड़े को तेल में फ्राई किया जाता है। क्रिस्पी होने के बाद इन्हें तीखी हरी चटनी या मीठी दही के साथ सर्व किया जाता है।

थालीपीठ

थालीपीठ उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन है, जो स्वाद और सेहत दोनों की ख्याल रखते हैं। इसे खास भजनी के आटे से बनाया जाता है, जिसमें भुने हुए मल्टीग्रेन शामिल होते हैं। इसमें प्याज, धनिया और मसाले डालकर तवे पर घी या सफेद मक्खन के साथ सेंका जाता है। इसे दही या ठेचे के साथ परोसा जाता है।

आलु वडी

अगर आपको आलु वड़ी पढ़कर आलू समझ आ रहा है, तो आप गलत है। ऐसा इसलिए क्यों कि यह पोटैटो नहीं बल्कि का अरबी के पत्ते है। कोंकण और पूरे महाराष्ट्र में यह स्नैक बेहद चाव से खाया जाता है।

इस डिश को बनाने के लिए अरबी के पत्तों पर बेसन, इमली और गुड़ का एक खट्टा-मीठा-तीखा पेस्ट लगाया जाता है। फिर इन पत्तों को रोल करके स्टीम किया जाता है। स्टीम होने के बाद इसके गोल स्लाइस काटकर राई और तिल के साथ तड़का लगाया जाता है।

इसे भी पढ़ें- ऐसे बनाएं टेस्टी झारखंड की फेमस धुस्का और छिलका रोटी, मेहमानों को खिलाने के लिए भी है बेस्ट

अब अगली बार अगर आपसे कोई महाराष्ट्र के मशहूर स्नैक्स के बारे में पूछे, तो केवल वड़ा पाव नहीं इन डिशेज का नाम जरूर लें। साथ ही, अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik