हमारे यहां भारत में कई तरह की चीजें बनाई और खाई जाती हैं। हमारा देश स‍िर्फ वेज ही नहीं, बल्‍क‍ि नॉन वेज के मामले में भी एक से एक ड‍िशेज सर्व करता है। खास बात तो ये है क‍ि कुछ ड‍िशेज ऐसी भी हैं जो स‍िर्फ भारत में ही नहीं बल्‍क‍ि दुन‍ियाभर में खूब पसंद की जाती हैं। च‍िकन की रेस‍िपीज भी उन्‍हीं में से ही हैं। यहां कई तरह से च‍िकन बनाई जाती है। कहीं च‍िकन की क्रीमी ग्रेवी लोगों का द‍िल जीत लेती है तो तंदूर का स्‍मोकी फ्लेवर लोगों को खूब पसंद आता है।

ऐसे में अगर आप च‍िकन लवर हैं और इंडि‍यन कुजीन की खासि‍यत जानना चाहती हैं तो इनके बारे में आपको जरूर जानना चाह‍िए। आप इन्‍हें घर पर भी बना सकती हैं। खास बात तो ये है क‍ि TasteAtlas जो क‍ि एक काफी फेमस ग्लोबल फूड गाइड है, कुछ समय पहले ही उसकी ओर से पॉपुलर डिशेज की रैंकिंग में इन डि‍शेज को जगह भी म‍िली है।

बटर च‍िकन

हमारे यहां भारत के लगभग सभी रेस्‍टोरेंट में बटर चि‍कन जरूर सर्व क‍िया जाता है। द‍िल्‍ली से फेमस हुई ये डि‍श आज दुन‍ियाभर में खूब पसंद की जा रही है। इसमें तंदूरी च‍िकन काे काट-काटकर टमाटर, बटर और क्रीम से बनी ग्रेवी में बनाया जाता है। इसकी ग्रेवी ही सबसे ज्‍यादा टेस्‍टी लगती है। आप इसे घर पर भी बनाकर रोटी, चावल या नान के साथ सर्व कर सकती हैं।

तंदूरी चिकन

तंदूरी चि‍कन भी सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली ड‍िशेज में से एक है। इसे दही और कई तरह के मसालों में मैरिनेट करके तंदूर में पकाश जाता है। पंजाब का तंदूरी च‍िकन अपने स्‍माेकी फ्लेवर की वजह से खूब खाया जाता है। आमतौर पर इसे लोग स्‍टार्टर की तरह खाते हैं। अगर आपके घर में कोई स्‍पेशल ओकेजन है, तो इसे बना सकती हैं।

चिकन 65

च‍िकन 65 साउथ इंडि‍या का सबसे फेमस ड‍िश है। इसे चेन्‍नई में सबसे ज्‍यादा सर्व कि‍या जाता है। ये खाने में क्र‍िस्‍पी होती है क्‍योंक‍ि इसे डीप फ्राई करके बनाया जाता है। इसे बनाने में कढ़ी पत्ते और कई तरह के मसालों का इस्‍तेमाल क‍िया जाता है। अगर आपको स्‍पाइसी फूड पसंद है तो इसे घर पर जरूर ट्राई करें।

चि‍कन टिक्का

च‍िकन टिक्का भी यहां खूब खाया जाता है। इसमें बोनलेस चिकन को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा जाता है। फ‍िर दही और मसालों में मैरिनेट करके ग्रिल किया जाता है। ये बाहर से थोड़ा क्र‍िस्‍पी और अंदर से काफी जूसी होता है। इसे ग्रीन चटनी और सलाद के साथ आप घर पर बनाकर सर्व कर सकती हैं।

चिकन काठी रोल

अगर स्ट्रीट फूड की बात करें तो कोलकाता का चिकन काठी रोल काफी फेमस है। इसमें पराठे के अंदर मसालेदार चिकन, प्याज और चटनी लगाकर रोल बनाया जाता है। ये खाने में काफी टेस्‍टी होता है। इसे बच्‍चों के ट‍िफ‍िन में भी पैक क‍िया जा सकता है।

च‍िकन रेजाला

मुर्ग रेजाला वेस्‍ट बंगाल की फेमस मुगलई डिश है। इसकी रिच ग्रेवी सभी को खूब पसंद आती है। इसकी ग्रेवी में दही, काजू और कई मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। आप इसे अपने घर पर बना सकती हैं।

ताे अगर आप भी च‍िकन लवर हैं तो ये रेस‍िपीज ट्राई कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik