सिंपल फूड नहीं, बटर चिकन और नान खाना पसंद करती हैं नोरा फतेही; एक्ट्रेस ने खुद कही थी यह बात

हम सभी को मालूम है कि नोरा फतेही अपने डांस और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में जब भी कभी फिटनेस और डाइट को लेकर बात होती है तो अक्सर लोगों को लगता है कि सेलिब्रिटीज शायद सिर्फ बहुत लाइट या सादा खाना ही पसंद करते होंगे, लेकिन एक्ट्रेस नोरा फतेही की पसंद इस मामले में थोड़ी अलग है। उन्हें इंडियन फूड काफी पसंद है और वह बटर चिकन, आलू पराठा और चीज नान जैसे खाने का मजा लेती हैं।
एक इंटाव्यू के दौरान नोरा ने खुद अपने खाने की पसंद के बारे में बताया था। उनसे जब इंडियन खाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें यह खाना बहुत ज्यादा पसंद है। खास बात यह है कि नोरा सिर्फ कभी-कभार बटर चिकन और नान नहीं खातीं, बल्कि उन्होंने बताया था कि वह हफ्ते में एक या दो बार इसे खा लेती हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं-

Image Credit- Instagram
नोरा को पसंद है इंडियन फूड
जब नोरा से पूछा था कि क्या उन्हें इंडियन खाना पसंद है, तो एक्ट्रेस ने इसका जवाब हां में दिया था। उन्होंने बताया था कि उन्हें इंडियन फूड बहुत ज्यादा पसंद है। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बटर चिकन और आलू के पराठे तो उनके फेवरेट है।
चीज नान भी बड़े चाव से खाती हैं नोरा फतेही
बटर चिकन के साथ नोरा को नान भी पसंद है। खासतौर पर उन्होंने चीज नान का नाम लिया था। जब उनसे नान को लेकर बात हुई तो उन्होंने बताया कि उन्हें चीज नान बहुत पसंद है। बटर चिकन और नान का कॉम्बिनेशन वैसे भी काफी पसंद किया जाता है।
-1789189362229.webp)
Image Credit- Magnific
क्या नोरा साल में सिर्फ एक बार खाती हैं ये खाना?
इसके अलावा नोरा से यह भी पूछा गया था कि क्या वह इस तरह का खाना साल में सिर्फ एक बार खाती हैं। इस पर उनका जवाब काफी दिलचस्प था। नोरा ने बताया था कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। वह बटर चिकन और चीज नान जैसे खाने को हफ्ते में एक या दो बार खा लेती हैं।
नोरा ने खाने को लेकर बताई थीं ये बातें
नोरा फतेही ने खाने को लेकर जो बताया था, उसे प्वाइंटर में जानें-
- उन्हें इंडियन फूड बहुत ज्यादा पसंद है।
- बटर चिकन उनकी पसंद में शामिल है।
- उन्हें आलू पराठा भी पसंद है।
- चीज नान भी उन्हें काफी पसंद है।
- बस स्पाइसी खाना नहीं होना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Nora Fatehi के हर लुक में है ग्लैमर का तड़का, तस्वीरें देखकर नजरें हटाना हो जाएगा मुश्किल
पहली बार इंडिया आने पर स्पाइसी खाने का क्या हुआ?
बातचीत सिर्फ नोरा के पसंदीदा खाने तक ही नहीं थी। उनसे यह भी पूछा गया था कि जब वह पहली बार भारत आई थीं, तब यहां का खाना उनके लिए हैवी नहीं था? इस पर नोरा ने बताया था कि वह बहुत ज्यादा स्पाइसी खाना नहीं खा सकती हैं। एक तरफ नोरा को इंडियन फूड काफी पसंद है और दूसरी तरफ वह बहुत ज्यादा मसालेदार खाना नहीं खा सकतीं। इसके बावजूद बटर चिकन और चीज नान उनकी पसंदीदा डिश है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- Instagram/Magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।