Best Spice Mix For Stuffed Paratha: कुछ भी समझ न आने पर हम सभी आलू, गोभी या फिर सीजनल सब्जियों के पराठे बनाते हैं। ये न केवल जल्दी बन जाते हैं बल्कि स्वाद में लाजवाब होता है। अगर इनके साथ कहीं चाय मिल जाए, तो मजा ही आ जाता है। हालांकि अगर पराठे के मसाले की अच्छी न हो, तो स्वाद खराब हो जाता है। आज के इस लेख में हम आपको एक ऐसे मसाले के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे डालते ही इसका स्वाद दोगुना हो जाएगा। नीचे पढ़ें इसे बनाने का तरीका-
पराठा मसाला बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- साबुत धनिया- 4 बड़े चम्मच
- जीरा-2 बड़े चम्मच
- सौंफ-2 बड़े चम्मच
- साबुत काली मिर्च-1 छोटा चम्मच
- अजवाइन-1 छोटा चम्मच
- कसूरी मेथी-2 बड़े चम्मच
- आमचूर पाउडर-2 बड़े चम्मच
- काला नमक-1 बड़ा चम्मच
- सादा नमक-1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर या कश्मीरी मिर्च- 1 बड़ा चम्मच
- हींग-आधा छोटा चम्मच
इसे भी पढ़ें- अचार के लिए अब धूप में आम सुखाने की जरूरत नहीं, बस अपनाएं एयर फ्रायर वाला यह आसान तरीका
पराठा मसाला बनाने का तरीका
- पराठा मसाला बनाने के लिए कड़ाही या पैन को धीमी आंच पर गर्म करें।
- अब इसमें साबुत धनिया, जीरा, सौंफ, काली मिर्च और अजवाइन डालें।
- इन मसालों को लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट के लिए तब तक भूनें।
- जब मसाले भून जाएं, तो गैस बंद करने से ठीक आधा मिनट पहले इसमें कसूरी मेथी डाल दें।
- अब इन भुने हुए मसालों को एक प्लेट में निकालकर पूरी तरह ठंडा होने दें।
- भुने हुए खड़े मसाले को पूरी तरह ठंडे होने के बाद उन्हें एक मिक्सी के सूखे जार में डाल दें।
- अब इसी जार में बाकी के पिसे हुए मसाले जैसे आमचूर पाउडर, काला नमक, सादा नमक, लाल मिर्च पाउडर और हींग मिलाएं।
- मिक्सी को पल्स मोड पर चलाएं और मसालों को थोड़ा दरदरा पीस लें।
- पराठा मसाला बनकर बिल्कुल तैयार है।
- इसे मिक्सी के जार से निकालें और कुछ देर के लिए खुला छोड़ दें।
- इसके बाद, इसे एक साफ और पूरी तरह सूखे कांच के एयर-टाइट कंटेनर में भरकर रख लें।
इसे भी पढ़ें- बचे हुए मिसल पाव के मसाले से बनाएं ये 3 मजेदार रेसिपीज, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
