आज से गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई है। गणपति पूजा में मोदक का भोग खास माना जाता है और इसीलिए इस दिन घर पर तरह-तरह के मोदक भी बनाए जाते हैं, लेकिन अगर इस बार आप बप्पा को मोदक से कुछ अलग बनाकर भोग लगाना चाहती हैं, तो मोदक की खीर भी बना सकती हैं। यह खीर बनाने में बहुत आसान है और इसके लिए आपको बहुत ज्यादा सामान की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
घर पर बनाए हुए मोदक से भी आप यह खीर तैयार कर सकती हैं। ऐसे में आप गणेश उत्सव के पहले दिन भोग के लिए यह एक स्वादिष्ट मीठी डिश बना लें। हम आपको अपने इस लेख में इसकी आसान रेसिपी बता रहे हैं। आइए जानते हैं-
कैसे करें सर्व?
मोदक की खीर को आप भोग के लिए छोटे कटोरे में निकालकर सर्व कर सकती हैं। अगर आपको खीर ठंडी पसंद है तो इसे कुछ देर फ्रिज में रखकर भी खा सकती हैं। वहीं, कुछ लोगों को गर्म खीर भी अच्छी लगती है। आप ऊपर से थोड़े कटे हुए काजू-बादाम और इलायची डाल दें तो खीर दिखने में भी अच्छी लगेगी।
अगर यह खीर बप्पा के भोग के लिए बना रही हैं, तो पहले पूजा में भोग लगाएं और इसके बाद परिवार के साथ प्रसाद के रूप में खा सकती हैं।
This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
Modak Ki Kheer Recipe Card
गणेश उत्सव पर मोदक से खीर बनाने की आसान विधि
Total Time :40min
Preparation Time : 10min
Cooking Time : 30
Servings : 4
Cooking Level : Medium
Course: Desserts
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Vrinda Srivastava
सामग्री
मोदक- 6 से 8
दूध- 1 लीटर
इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
काजू- 1 बड़ा चम्मच
बादाम- 1 बड़ा चम्मच
चीनी- जरूरत के अनुसार
विधि
Step 1 :
सबसे पहले मोदक को बनाकर तैयार कर लें। आप घर पर बनाए हुए मोदक ले सकती हैं। अगर मोदक पहले से बने हुए हैं तो उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इससे वो दूध में आसानी से मिल जाएंगे।
Step 2 :
अब एक भारी तले वाले बर्तन या कड़ाही में दूध डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें। दूध को बीच-बीच में चलाती रहें, ताकि वह नीचे से चिपके नहीं। दूध को अच्छी तरह गर्म होने दें।
Step 3 :
जब दूध गर्म हो जाए तो इसमें कटे हुए मोदक डाल दें। अब आंच को धीमा कर दें और दूध को लगातार चलाते हुए पकाएं। मोदक धीरे-धीरे नरम होने लगेंगे और उनकी मिठास दूध में भी आने लगेगी।
Step 4 :
इसके बाद खीर को धीमी आंच पर कुछ देर पकने दें। बीच-बीच में इसे चलाते रहें। इससे दूध नीचे नहीं लगेगा और मोदक भी अच्छी तरह मिल जाएंगे। अगर आपके मोदक पहले से काफी मीठे हैं तो अलग से ज्यादा चीनी डालने की जरूरत नहीं होगी।
Step 5 :
अब इसमें इलायची पाउडर डालें। इलायची से खीर में अच्छी खुशबू और स्वाद दोनों ही आएगा। आप चाहें तो ऊपर से कटे हुए काजू और बादाम भी डाल सकती हैं।
Step 6 :
आप खीर को अपनी पसंद के हिसाब से थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं। ध्यान रखें कि ठंडी होने के बाद खीर और भी गाढ़ी हो जाती है, इसलिए इसे गैस पर बहुत ज्यादा गाढ़ा करने की जरूरत नहीं है।
Step 7 :
जब खीर अच्छी तरह पक जाए तो गैस बंद कर दें। ऊपर से थोड़े कटे हुए मेवे डाल दें। आपकी मोदक की खीर तैयार है। इसे थोड़ा ठंडा करके या कम गर्म रहते हुए बप्पा को भोग में लगा सकती हैं।
Disclaimer
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।