Sooji Aloo Cheela Recipe: सुबह नाश्ते में रोज-रोज एक ही पराठा या ब्रेड खाकर बोर हो गई हैं? इस बार कुछ नया ट्राई कीजिए। सूजी और आलू से बना कुरकुरा चीला न सिर्फ 15 मिनट में बन जाता है, बल्कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बहुत पसंद आता है। यह कम तेल में बनने वाला हेल्दी स्नैक है जो चटनी या केचप के साथ खाने में काफी टेस्टी लगता है। इसे बनाना भी काफी आसान है।
सूजी आलू चीला के लिए सामग्री
सूजी आलू का चीला बनाने के लिए सबसे पहले किचन में से ये सामान अलग करें।
- सूजी- 1 कप
- उबले और मैश किए हुए आलू- 1 कप
- दही- 2-3 चम्मच दही
- बारीक कटा प्याज- 1
- बारीक कटी हरी मिर्च- 2
- बारीक कटा हरा धनिया- 1 चम्मच
- जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच
- नमक- टेस्ट के हिसाब से
- पानी- जरूरत के हिसाब से
- सेंकने के लिए तेल या घी- थोड़ा सा
image credit- gemini
सूजी आलू चीला बनाने की आसान विधि
अगर आप भी घर में सूजी आलू चीला बनाना चाहती हैं, तो नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर सकती हैं।
- एक बड़े बर्तन में सूजी, दही और थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बना लें। इसे 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए और नरम हो जाए।
- अब इस घोल में मैश किए हुए आलू, कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए बैटर को डोसे जैसा मीडियम-थिक बना लें। बहुत पतला या बहुत गाढ़ा न रखें।
- नॉन-स्टिक तवे को मीडियम आंच पर गरम करें और हल्का तेल लगाएं। एक कलछी बैटर बीच में डालकर गोल शेप में फैलाएं। किनारों पर थोड़ा तेल डालें।
- 2 मिनट ढककर पकाएं, फिर ढक्कन हटाकर नीचे से सुनहरा और कुरकुरा होने दें। पलट कर दूसरी तरफ भी अच्छी तरह सेंक लें।
- हरी पुदीना चटनी, टमाटर केचप या गरमा-गरम चाय के साथ सर्व करें।
image credit- gemini
चीला बनाते वक्त ध्यान रखने वाली बातें
चीला बनाते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है, वरना वह खराब हो सकता है।
- अगर कच्चे आलू का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसे बिल्कुल बारीक कद्दूकस करें वरना चीला टूट सकता है।
- तवा तेज गरम होना चाहिए, ठंडे तवे पर बैटर चिपक जाता है।
- ज्यादा कुरकुरा चाहिए, तो बैटर को थोड़ा पतला फैलाएं और लो-मीडियम आंच पर सेंकें।
- दही डालने से चीला अंदर से सॉफ्ट बनता है, इसे स्किप न करें।
ऊपर बताई गई इस आसान रेसिपी की मदद से आप घर में टेस्टी नाश्ता बना सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
main image credit- gemini
