देवभूमि उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक सौंदर्य और वादियों के लिए प्रसिद्ध है। यहां के कुदरती नजारे इतने शानदार हैं कि यहां आने वाले हर व्यक्ति को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। आपको भी अगर ऐसी मनमोहक वादियों के बीच जाना है। जहां पहुंचकर आपको शांति के साथ नेचर का दीदार करने को मिले तो नैनीताल, मसूरी नहीं एक बार जरूर पिथौरागढ़ स्थित बिर्थी फॉल जरूर पहुंचे।
गांव बिर्थी के ऊपर पड़ा नाम 'बिर्थी फॉल'
Image Credit: Shutterstock
मुनस्यारी मोटर मार्ग पर स्थित बिर्थी फॉल का नाम यहां बसे गांव बिर्थी के ऊपर है। यहां करीब 125 मीटर ऊंचाई से खूबसूरत झरना गिरता है। यही जिसे 'बिर्थी फॉल' के नाम से जाना जाता है। पिछले कुछ सालों से यहां बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। जिन्हें यहां आकर अद्भुत शांति के साथ ही ताजगी का एहसास होता है। पिथौरागढ़ जिले की सीमाएं एक तरफ चीन और दूसरी तरफ नेपाल से मिलती हैं। इन्हीं सब खासियतों की वजह से ही यह क्षेत्र पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है।
इस क्षेत्र में मौजूद कुदरती नजारे आपको इतने पसंद आएंगे कि आप खुद को इस वॉटर फॉल के पास जाकर फोटो खिंचाने से रोक नहीं पाएंगे। बिर्थी फॉल आज पिथौरागढ़ का फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन चुका है, जो पिथौरागढ़ मुख्यालय से 90 किलोमीटर दूर मुनस्यारी जाने वाले रास्ते में पड़ता है। अक्सर मुनस्यारी जाने वाले पर्यटक इस झरने का दीदार करने यहां जरूर ठहरते हैं।
यहां पहुंचे का सही सीजन कौन सा है?
Image Credit:magnific.com
वैसे तो बिर्थी फॉल सदाबहार बहता है, लेकिन मानसून सीजन यानी (जून-सितंबर) में नजारा देखते ही बनता है। मानसून में झरना पूरे स्वरूप में बहता है, जिससे नजारा बेहद शानदार होता है। इसके अलावा आप चाहें अक्टूबर से लेकर दिसंबर के बीच भी यहां पहुंच सकते हैं। यहां से पानी आपको दूधिया रंग में गिरता दिखेगा जो बेहद ही सुंदर लगता है।
मुनस्यारी में पर्यटक गर्मियों और जाड़ों दोनों ही सीजन में आते हैं। यहां जो कोई भी पहुंचता है। इस खूबसूरत झरने को देखने जरूर रूकता है। पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यहां खासतौर से ग्लास ब्रिज भी बनाया गया है। यही पर्यटकों के लिए सेल्फी प्वाइंट भी है।
कैसे पहुंचे बिर्थी फॉल?
बिर्थी फॉल पहुंचने के लिए आपको सबसे पहले हल्द्वानी या काठगोदाम पहुंचना होगा। यहां पर आप सड़क और रेलमार्ग दोनों माध्यमों से पहुंच सकती हैं। इसके बाद पिथौरागढ़ जाने के लिए चाहें तो कुमाऊं पर्यटन की बस सेवा या प्राइवेट टैक्सी या कैब के जरिए भी सीधे बिर्थी फॉल पहुंच सकती हैं।
बिर्थी फॉल की सुंदरता, यहां तक पहुंचने का रूट समेत कई जानकारियां हमने आपको पहुंचाने की कोशिश की। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: magnific.com
