बीकानेर का नाम आते ही सबसे पहले यहां की कुरकुरी भुजिया और स्वादिष्ट मिठाइयाें का ही ख्‍याल आता है, लेकिन राजस्थान का यह शहर सिर्फ अपने नमकीन और मिठाइयों के लिए ही नहीं फेमस है। यहां की मूंगफली भी अपने स्वाद और अच्छी क्वालिटी के लिए जानी जाती है। खास बात यह है कि बीकानेर की मूंगफली की मांग सिर्फ राजस्थान या भारत तक ही नहीं है बल्कि इसे विदेशों में भी भेजा जाता है।

बीकानेर की मूंगफली में क्‍या खास है?

अब सवाल यह है कि आखिर इस मूंगफली में ऐसा क्या खास है, जो इसे बाकी जगहों की मूंगफली से अलग बनाता है? इसकी वजह यहां की मिट्टी, मौसम और मूंगफली के दानों की खासियत है। हम आपको इसके बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी दे रहे हैं।

image credit- magnific

बीकानेर के लूणकरणसर में होती है मूंगफली की शानदार खेती

आपको बता दें क‍ि बीकानेर जिले का लूणकरणसर इलाका मूंगफली की खेती के लिए काफी फेमस है। यहां पर बड़े पैमाने पर मूंगफली उगाई जाती है। यहां इसकी पैदावार काफी अच्‍छी होती है। इसी वजह से इस जगह को राजस्थान का राजकोट भी कहा जाता है। यहां की रेतीली जमीन और मौसम मूंगफली की फसल के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं।

साइज में बड़े होते हैं बीकानेरी मूंगफली के दाने

यही वजह है कि यहां पैदा होने वाली मूंगफली का स्वाद बाकी जगहों की मूंगफली से अलग होता है। यहां के दाने शेप में बड़े होते हैं और उनमें थोड़ी नेचुरल म‍िठास भी होती है। जब इसे खाया जाता है, तो इसका सोंधापन मुंह में एकदम घुल जाता है।

आखिर क्यों खास होती है बीकानेरी मूंगफली?

बीकानेर की मूंगफली सिर्फ अपने बड़े दानों के लिए ही नहीं बल्कि उसमें मौजूद तेल की ज्यादा मात्रा के लिए भी जानी जाती है। दूसरी जगहों पर जो मूंगफली म‍िलती है, उसमें इतना तेल नहीं होता ज‍ितना ब‍ीकानेरी मूंगफली में होता है। इसी वजह से इसका स्वाद भी काफी अच्छा होता है। मूंगफली में मौजूद तेल की यह खासियत इसे खाने के साथ-साथ तेल निकालने के काम के लिए भी खास बनाती है। यही कारण है कि देश की कई बड़ी तेल मिलों में बीकानेर की मूंगफली की काफी ड‍िमांड रहती है।

image credit- adobe stock

नमकीन बनाने वाली कंपनियों को भी पसंद है बीकानेरी मूंगफली

बीकानेर की मूंगफली का इस्तेमाल सिर्फ घरों में खाने के लिए ही नहीं होता है। कई नमकीन बनाने वाली कंपनियां भी यही मूंगफली यूज करती हैं। आपने बाजार में मिलने वाले मिक्सचर और दूसरे नमकीन जरूर खाए होंगे। इनमें बीकानेरी मूंगफली का इस्‍तेमाल ही होता है।

चीन समेत कई जगहों पर भेजी जाती है बीकानेरी मूंगफली

बीकानेर की मूंगफली की मांग देश के अलग-अलग राज्यों में तो है ही, विदेशों में भी बीकानेरी मूंगफली ने अपनी अच्छी पहचान बना रखी है। हर साल हजारों टन मूंगफली यहां से दूसरे राज्यों और चीन जैसे देशों में भेजी जाती है। इसकी बड़ी वजह इसका स्वाद, बड़े दाने और अच्छी क्वालिटी है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI