Best Navratri Thali Restaurants in Delhi: नवरात्रि आते ही दिल्ली का फूड सीन पूरी तरह बदल जाता है। आम दिनों की दाल-रोटी-सब्जी की जगह बहुत से होटल में साबूदाना, कुट्टू, सिंघाड़ा, समक और मखाना जैसी व्रत वाली चीजें मिलने लगती हैं। District ऐप के अनुसार, अगर आप वही खाना खाकर घर में बोर हो गई हैं, तो इस नवरात्रि दिल्ली के पंजाब ग्रिल से लेकर वेज गुलाटी तक इन 5 रेस्टोरेंट में व्रत वाला खाना ट्राई करें।

नवरात्रि के टॉप रेस्टोरेंट की लिस्ट

दिल्ली में व्रत वाले खाने के लिए रेस्टोरेंट ढूंढ रही हैं, तो ये लिस्ट आपके लिए है। यहां पर आपको फेस्टिव अंदाज में बना अलग स्वाद चखने को मिलेगा।

1. पंजाब ग्रिल (Punjab Grill)

पंजाब ग्रिल एक बहुत अच्छा रेस्टोरेंट है। नवरात्रि में यहां पर आपको व्रत वाली थाली मिल सकती है। यहां पर व्रत के 10 से ज्यादा सात्विक व्यंजन मिलेंगे, जो कि एक परफेक्ट फेस्टिव मील है। यह दिल्ली में बहुत सी जगह पर है। आप अपनी लोकेशन के हिसाब से पास वाले रेस्टोरेंट में जा सकती हैं।

थाली में क्या है?

यहां की थाली में खोया पनीर मखाना,आलू सिंघाड़ा के दही वड़ा से लेकर आपको काफी चीजें मिल जाएंगी।

image credit- shutterstock

2. सात्विक रेस्टोरेंट

इस जगह को सात्विक कहने की एक वजह है। हर रेस्टोरेंट में सिर्फ नवरात्रि के लिए फेस्टिव मेन्यू लाया जाता है। यहां पर पूरे साल शुद्ध शाकाहारी, बिना प्याज-लहसुन वाला खाना मिलता है। इसकी नवरात्रि थाली इस फिलॉसफी को फाइन डाइनिंग में लेकर आती है, जो काफी अच्छा है।

थाली में क्या है?

नवरात्रि थाली में यहां पर काली मिर्च पनीर टिक्का, काजू मखाना सब्जी और केसर रबड़ी जैसी चीजें मिलेंगी।

3. अन्नमाया - अंदाज दिल्ली

दिल्ली के अन्नमाया होटल में नवरात्रि थाली के साथ आपको एक ऐसा मजा मिलेगा जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की होगी। अगर आप पारंपरिक नवरात्रि थाली को शानदार अंदाज में चखना चाहती हैं, तो यह आपके लिए बहुत बढ़िया जगह है।

थाली में क्या है?

लेगेसी नवरात्रि थाली, कच्चे केले की शाम्मी, फलाहारी शकरकंदी की चाट, बादाम गुलाब की बर्फी

4. वेज गुलाटी

दिल्ली के वेज गुलाटी पंडारा रोड वाले रेस्टोरेंट में नवरात्रि के दौरान 40 से ज्यादा व्यंजन व्रत वाले मिलते हैं। यहां पर 9 दिन के लिए अपना रेगुलर मेन्यू हटाया जाता है और सात्विक खाना परोसा जाता है। त्योहार के दौरान यहां की किचन में प्याज और लहसुन का इस्तेमाल पूरी तरह बंद रहता है।

थाली में क्या है?

दिल्ली के वेज गुलाटी रेस्टोरेंट में नवरात्रि में स्पेशल थाली, शकरकंदी गलौटी और साबूदाना भेल जैसी चीजें मिलती है।

image credit-shutterstock

5. हल्दीराम

हल्दीराम भी नवरात्रि के लिए अच्छा ऑप्शन है। यह आपके घर के पास जरूर होगा। यहां पर आपको व्रत की थाली के साथ और अन्य चीजें मिल जाएंगी। आप अपने मूड के हिसाब से पूरी नवरात्रि थाली और छोटी मिनी थाली में से भी चुन सकती हैं।

थाली में क्या होगा?

हल्दीराम की थाली में सिंघाड़ा रोटी, साबूदाना वड़ा, मखाना काजू ग्रेवी संग 2-3 चीजें और मिलेंगी। साथ ही लस्सी भी होगी।

ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

नवरात्रि के दौरान अगर आप किसी भी रेस्टोरेंट में जा रही हैं, तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें।

  • नवरात्रि में भीड़ बहुत ज्यादा होती है, इसलिए बिना बुकिंग के जाने से बचें।
  • रेस्टोरेंट में पहले कॉल करके थाली की उपलब्धता कन्फर्म कर लें क्योंकि मेन्यू सीजनल होता है।
  • साथ ही यह भी पूछ लें कि किचन में प्याज-लहसुन पूरी तरह बंद है या नहीं।
  • खाना सेंधा नमक में बन रहा है या नहीं।

इन सब बातों के बारे में पता होने से आपको कोई दिक्कत नहीं होगी और आप आराम से मजे ले सकेंगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- magnific