रक्षाबंधन पर भाई के साथ हर बार पूरा दिन घर पर ही निकल जाता है, तो इस बार कुछ नया प्लान करें। नोएडा में राखी के अवसर पर आप एक छोटी-सी फैमिली आउटिंग पर जा सकते हैं। इस बार राखी का शुभ मुहूर्त सुबह 05:57 बजे से सुबह 09:48 बजे तक है। ऐसे में 10 बजे के बाद आपके पास पूरा दिन खाली है, जिसमें आप नोएडा कई जगहों पर अपने भाई के साथ घूमने जा सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उन जगहों के बारे में विस्तार से बताएंगे, जहां आप घूमने जा सकती हैं।
1- नोएडा के फेमस मॉल घूमने जाएं
राखी पर इस बार आप अपने भाई और परिवार के साथ नोएडा के मॉल घूमने जा सकती हैं। यहां आपको शॉपिंग से लेकर खाने-पीने तक सब चीजें एक ही जगह पर मिल जाएंगी। आप अपने घर के आस-पास स्थित किसी अच्छे मॉल में घूमने का प्लान करें, इससे ट्रैफिक में भी नहीं फंसेंगे और समय भी बर्बाद नहीं होगा।
नोएडा के फेमस मॉल
- द ग्रेट इंडिया प्लेस
- DLF मॉल ऑफ इंडिया
- गार्डन्स गैलेरिया मॉल
- लॉजिक सिटी सेंटर मॉल
- द ग्रैंड वेनिस मॉल
2- ओखला बर्ड सेंचुरी घूमने जाएं
अगर आपको अपने भाई के साथ किसी ऐसी जगह पर जाना है, जहां हरा-भरा नजारा होने के साथ शांत माहौल हो, तो आप ओखला बर्ड सेंचुरी जा सकती हैं। रक्षाबंधन पर मॉल या बाजार की भीड़ से अलग यह जगह शांत पसंद करने वाले लोगों को अच्छी लगेगी। यहां आपको हरियाली और पक्षियों के बीच परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
- नजदीकी मेट्रो- Okhla Bird Sanctuary Metro Station से यहां पहुंच सकती हैं।
- यहां सुबह या शाम को घूमना ज्यादा अच्छा लगेगा।
3- नोएडा के फेमस पार्क घूमने जाएं
हरियाली के बीच भाई-बहन और परिवार के साथ टहलने और फोटो क्लिक करने के लिए कहीं जाना है, तो आप पार्क घूमने का प्लान कर सकते हैं। नोएडा में ऐसे कई पार्क हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं। यहां राखी पर चहल-पहल भी अच्छी होती है।
नोएडा के खूबसूरत पार्क
- Noida का Biodiversity Park घूमने जाएं
- नोएडा में वेदवन पार्क घूमना भी अच्छा होता है।
- मानसरोवर पार्क, नोएडा
- वेस्ट टू वेल्थ - वेटलैंड पार्क
3- नोएडा के खूबसूरत मंदिरों में जाएं दर्शन करने
राखी का दिन अगर और भी यादगार बनाना है, तो परिवार के साथ मंदिर दर्शन का प्लान कर सकती हैं। आप चाहें, तो भाई को राखी भी इन मंदिरों में बैठकर बांध सकती हैं। इस तरह राखी का दिन धार्मिक और फैमिली आउटिंग दोनों के लिए बेस्ट हो जाएगा। यहां दर्शन के बाद आप किसी अच्छी मार्केट में घूमने जा सकते हैं और वहां रेस्टोरेंट में बैठकर खाना खा सकती हैं।
नोएडा के फेमस मंदिर
- इस्कॉन मंदिर, नोएडा
- जगन्नाथ मंदिर, नोएडा
- श्री साईं समिति मंदिर, नोएडा
- साई करुणा धाम मंदिर
इन जगहों को पढ़ने के बाद आप समझ गए होंगे कि नोएडा में घूमने के लिए ऐसी कई जगहें हैं, जहां आप अपनी वीकेंड मजेदार बना सकते हैं। बस इन जगहों का चयन आपको दूरी के हिसाब से करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026 Government Schemes: फ्री बस सेवा से लेकर लक्ष्मी योजना तक, जानें किस राज्य ने क्या दिया तोहफा?
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- magnific, Herzindagi
