हम सभी को घूमने फिरने का बहुत शौक है। मॉनसून में तो घूमने का मजा और भी दोगुना हो जाता है। एक ओर हरियाली, ठंडी हवाएं और खूबसूरत नजारे ट्रिप को और भी मजेदार बना देते हैं। मॉनसून में ज्यादातर लोगों को रोड ट्रिप पसंद आती है। लोग अपने शहरों से घूमने निकल जाते हैं।
ऐसे में अगर आप जयपुर में रहती हैं और दोस्तों के साथ एक मजेदार ट्रिप प्लान करना चाहती हैं तो राजस्थान की कुछ जगहें आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। अच्छी बात तो ये है कि इन जगहों पर पहुंचने के लिए आपको बहुत लंबा ट्रैवल भी नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते हैं-
जोधपुर रोड ट्रिप
अगर आप इतिहास, कल्चर और खूबसूरत शहर देखना पसंद करती हैं, तो आप जयपुर से जोधपुर तक रोड ट्रिप का प्लान बना सकती हैं। मॉनसून में यहां का मौसम काफी सुहाना हो जाता है। रास्ते में कई अच्छे ढाबे और रेस्टोरेंट मिल जाएंगे जहां आप राजस्थानी कुजीन का मजा ले सकती हैं। आपको बता दें कि जोधपुर को ब्लू सिटी भी कहा जाता है। यहां पहुंचकर नीले रंग से पेंटेड घर, पुराने किले और खूबसूरत गलियां भी देखने लायक होती हैं।
यह भी पढ़ें- Lucknow To Shimla Road Trip: लखनऊ से जा रही हैं शिमला, तो रास्ते में जरूर घूमें ये 5 खूबसूरत जगहें
घूमने की जगहें
- मेहरानगढ़ किला
- जसवंत थड़ा
- उम्मेद भवन पैलेस
- घंटाघर मार्केट
- टूर्जी का झालरा
बीकानेर रोड ट्रिप
अगर आप राजस्थान की शाही विरासत को करीब से देखना चाहती हैं, तो बीकानेर जा सकती हैं। यहां का इतिहास, किले और पुराने महल लोगों को काफी पसंद आते हैं। जयपुर से बीकानेर जाते समय रास्ते में फतेहपुर भी पड़ता है, जहां पुरानी हवेलियां और खूबसूरत इमारतें आप रुक कर देख सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Travel Tips: बिना वीजा-पासपोर्ट के घूम आएं भूटान का यह शहर, भारत से है बेहद करीब
घूमने की जगहें
- जूनागढ़ किला
- लालगढ़ पैलेस
- लक्ष्मी निवास पैलेस
- करणी माता मंदिर
- स्थानीय बाजार
रणथंभौर रोड ट्रिप
अगर आप नेचर लवर हैं, तो रणथंभौर आपके लिए सबसे बढ़िया जगह हो सकती है। मॉनसून में यहां आपको हरियाली देखने को मिलती है। हालांकि सफारी होगी या नहीं, ये मौसम के हिसाब से बदल सकती है। इसलिए जाने से पहले जानकारी जरूर ले लें।
यह भी पढ़ें- Monsoon Travel Tips: शिमला, मसूरी या शिलॉन्ग? जून-जुलाई की छुट्टियों में कौन-सी जगह जाएं?
घूमने की जगहें
- रणथंभौर नेशनल पार्क
- रणथंभौर किला
- पद्म तालाब
- मलिक तालाब
गर्ल्स ट्रिप के लिए कौन-सी जगह सबसे बेहतर रहेगी?
अगर आप पहली बार रोड ट्रिप पर जा रही हैं, तो रणथंभौर आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ये जयपुर से ज्यादा दूर भी नहीं है। वहीं अगर आपको इतिहास और फोटोग्राफी पसंद है, तो जोधपुर जा सकती हैं। बीकानेर उन लोगों के लिए सही रहेगा जो राजस्थान की शाही संस्कृति को करीब से देखना चाहती हैं।
यह भी पढ़ें- Monsoon Travel Tips: बरसात में पार्टनर के साथ घूम आएं ये जगहें, 5 ट्रैवल डेस्टिनेशंस वीकेंड के लिए हैं परफेक्ट
तो अगर आप भी गर्ल्स आउटिंग का प्लान बना रही हैं, तो ये रोड ट्रिप आपके लिए बेस्ट हो सकती है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
-1782214350876_m.webp)