हमारे यहां भारतीय घरों में मीठा खाने के शौकीनों की कमी नहीं है। खाना खाने के बाद ताे मीठा चाहिए ही होता है। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपना मन मारकर रह जाते हैं। ये तो हम सभी जानते हैं कि स्वीट्स में कैलोरी की मात्रा अच्छी खासी होती है। ऐसे में वजन बढ़ने के डर लोग मीठा नहीं खा पाते हैं। ऐसे में आप चाहें तो घर पर लौकी की बर्फी बना सकती हैं। इसमें आपको न दूध की जरूरत पड़ेगी और न ही मावा की।
कुछ दिनों पहले ही मैंने भी लौकी की बर्फी बनाई है। यकीन मानिए, इसे खाकर ऐसा लग ही नहीं रहा था कि इसमें दूध और मावे का यूज नहीं किया गया है। आज हम आपको लौकी की बर्फी बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। अगर आप बिगिनर हैं तो भी इसे आसानी से बना सकती हैं। आइए जानते हैं-
लौकी की बर्फी बनाने के लिए सामग्री
- लौकी 500 ग्राम
- घी दो बड़े चम्मच
- डेसिकेटेड कोकोनट (सूखा नारियल पाउडर) एक कप
- मिल्क पाउडर आधा कप
- गुड़ एक कप या स्वादानुसार
- कटे हुए ड्राई फ्रूट्स तीन से चार बड़े चम्मच
- थोड़ा सा घी ग्रीस करने के लिए
कैसे बनाएं लौकी की बर्फी?
- सबसे पहले लौकी को अच्छी तरह धो लें।
- अब लौकी को कद्दूकस कर लें और उसका बीज वाला मुलायम हिस्सा निकाल दें।
- इसके बाद एक कड़ाही में 2 बड़े चम्मच घी डालकर गर्म करें।
- अब इसमें कद्दूकस की हुई लौकी डालें और धीमी आंच पर भूनना शुरू कर दें।
- लौकी को तब तक भूनें जब तक उसका पानी पूरी तरह से सूख न जाए।
- जब लौकी अच्छी तरह भुन जाए, तब इसमें डेसिकेटेड कोकोनट यानी गरी का बुरादा डालकर मिला लें।
- अब इसमें मिल्क पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें।
- सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर दो मिनट तक और भून लें।
- इसके बाद गुड़ को तोड़कर या कद्दूकस करके डाल दें।
- अब लगातार चलाते हुए इसे पकाएं।
- इसे तब तक पकाएं जब तक वो गाढ़ा होकर जमने वाली स्थिति में न आ जाए।
- अब एक प्लेट या ट्रे में हल्का सा घी लगाकर उसे ग्रीस कर लें।
- अब इस तैयार मिश्रण को ट्रे में डालें और चम्मच की मदद से बराबर फैला दें।
- इसे करीब दो या उससे ज्यादा घंटे के लिए सेट होने के लिए रख दें।
- जब बर्फी अच्छी तरह से सेट हो जाए, तब ऊपर से थोड़े कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डाल दें।
- अब इसे अपनी पसंद के शेप में काट लें।
- आपकी बिना चीनी और दूध वाली लौकी की बर्फी तैयार है।
इन बाताें का रखें ध्यान
- बर्फी बनाते समय लौकी का पानी अच्छी तरह सुखाना जरूरी है।
- गुड़ डालने के बाद मिश्रण को लगातार चलाते रहें ताकि वह कड़ाही में चिपके नहीं।
- गुड़ अपने हिसाब से कम ज्यादा कर सकती हैं।
- दो दिन में इसे खाकर खत्म कर दें।
- बनने के बाद फ्रिज में ही रखें।
तो अगर आप भी कम समय और बिना दूध-मावा के लौकी की बर्फी बनाना चाहती हैं तो हमने आपको आसान रेसिपी बताई है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
-1782538119859_m.webp)