झारखंड का नाम आते ही हमारे दिमाग में पहला ख्याल कोयले की खादन, कारखाने और फैक्ट्रियां का आता है। मगर क्या आपको पता है कि ये जगह खनिजों के मामले में ही नहीं बल्कि खूबसूरत जगहों को लिए भी मशहूर है। अगर आपको नेचर वाली जगहें पसंद हैं, तो एक बार झारखंड घूमकर जरूर आएं। यहां पर मौजूद जगहें किसी जन्नत से कम नहीं है। चारों तरफ फैले घने जंगल, ऊंचे-ऊंचे पहाड़, कलकल बहती नदियां और खूबसूरत झरने यहां की पहचान हैं। नीचे लेख में जानें इन खूबसूरत जगहों के बारे में-
हुंडरू और जोन्हा फॉल्स-रांची
झारखंड की राजधानी रांची को झरनों का शहर कहा जाता है। यहां पर स्थित हुंडरूब फॉल्स अपनी ऊंचाई और जोन्हा फॉल्स अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर है। ये दोनों झरने सुवर्णरेखा नदी पर स्थिति हैं। इन झरनों के आसपास की हरियाली इतनी घनी है कि आपका कैमरा भी यहां की खूबसूरती को पूरी तरह कैद नहीं कर पाएगा। वीकेंड पर पिकनिक मनाने और दोस्तों के साथ मस्ती करने के लिए ये जगहें एकदम परफेक्ट हैं।
इसे भी पढ़ें- झील के बीच तैरता है यह अनोखा डाकघर, तस्वीरें देख घूमने का मन कर जाएगा
नेतरहाट-लातेहार
अगर बात झारखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन की करें तो लातेहार का नाम ना ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। यहां का सनराइज और सनसेट पॉइंट पूरे देश में मशहूर है। यहां की ठंडी हवाएं और चीड़ के जंगल पहाड़ों जैसा अहसास कराते हैं। यह जगह उन लोगों के लिए कमाल की साबित हो सकती है, जो शहर के शोर-शराबे और प्रदूषण से दूर सुकून और शांति चाहते हैं।
पारसनाथ की पवित्र पहाड़ियां-गिरिडीह जिला
गिरिडीह जिले में स्थित पारसनाथ की पहाड़ियां ने केवल टूरिस्ट स्पॉट हैं, बल्कि यह जैन धर्म का सर्वोच्च और पवित्र तीर्थ स्थल सम्मेद शिखरजी भी है। यह झारखंड की सबसे ऊंची चोटी है, जहां तक पहुंचने का रास्ता घने जंगलों और धुंध से होकर गुजरता है। जैसे-जैसे आप ऊपर चढ़ते हैं, नीचे की वादियों का नजारा खूबसूरत नजर आता है। अगर आप ट्रेकिंग के साथ-साथ थोड़ा अध्यात्म से जुड़ना चाहते हैं, तो इस जगह पर एक बार जरूर आएं।
पतरातु घाटी- रामगढ़ जिला
अगर आपको लॉन्ग ड्राइव और फोटोग्राफी का शौक है, तो पतरातु घाटी जरूर घूमकर आएं। इस घाटी की घुमावदार हरी-भरी सड़कें बॉलीवुड फिल्म के शानदार सीन जैसी नजर आती हैं। जब आप ऊंचाई से नीचे की ओर घुमावदार रास्तों और पतरातु डैम के नीले पानी को देखते हैं, तो गजब का नजारा दिखता है। शाम के वक्त यहां पर लोगों की भीड़ देखने को मिलती है।
बेतला नेशनल पार्क-लातेहार और पलामू जिला
पहाड़-झरनों और खूबसूरत सड़कों के साथ-साथ यहां पर नेशनल पार्क भी है। पलामू और लातेहार की सीमाओं पर फैला बेतला नेशनल पार्क एडवेंचर और वाइल्डलाइफ लवर्स के लिए कमाल की जगह है। यहां खुली जीप या हाथी की सवारी करते हुए आप बाघ, हाथी, हिरण और कई तरह के अनोखे पक्षियों को बेहद करीब से देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Golden Temple के अलावा अमृतसर में और क्या-क्या है खास? ट्रिप पर जाने से पहले देख लें ये लिस्ट
इन जगहों के बारे में जानकर आपका झारखंड को लेकर नजरिया बदल गया होगा। अब अगली बार जब भी घूमने का प्लान बनाएं, तो एक बार इन लोकेशन्स पर जरूर जाएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
