आपका प्‍लान अगर अबू धाबी विजिट करने का है तो यहां के फेमस यास आइलैंड जरूर जाएं। बहुत जल्‍द इसी आइलैंड पर आपको दूसरी दुनिया की तरह बना एक गोला दिखाई देगा। डिपार्टमेंट ऑफ कल्चर एंड टूरिज्‍म अबू धाबी और स्फीयर एंटरटेनमेंट कंपनी ने ऑफिशियली अनाउंस किया कि अबू धाबी के यास आइलैंड में एक स्फीयर वेन्यू आने वाला है। यह यूनाइटेड स्टेट्स के बाहर पहला स्फीयर वेन्यू होगा, इसे बनाने में USD 1.7 बिलियन का खर्च आएगा, और अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक हुआ, तो यह 2029 के आखिर तक बनकर तैयार हो जाएगा।

स्फीयर यास आइलैंड पर कहां होगा?

स्फीयर बनाने के लिए लोकेशन मायने रखती है। स्फीयर अबू धाबी, यास मॉल और सीवर्ल्ड के बीच जमीन के एक प्लॉट पर तैयार किया जा रहा है जो हरी-भरी जगहों से घिरा होगा। यास आइलैंड के मौजूदा थीम पार्क और अट्रैक्शन से पैदल या थोड़ी ड्राइविंग दूरी पर होगा।मालूम हो कि यास आइलैंड पहले से ही मिडिल ईस्ट में सबसे ज्‍यादा देखी जाने वाली एंटरटेनमेंट जगहों में से एक है।

Image Credit:Shutterstock

स्फीयर आखिर क्‍या है?

अबू धाबी के ट्रिप पर निकलने से पहले आपको स्फीयर को समझना जरूरी है। दरअसल ये एक पर बात करने से पहले, स्फीयर को समझना जरूरी है, जो एक बड़ा लाइव एंटरटेनमेंट प्‍लेस है। सबसे पहला स्फीयर सितंबर 2023 में लास वेगास में खुला था। यह एक बहुत बड़ा स्फीयर है जिसका बाहरी हिस्सा LED एक्सोस्फीयर से बना है। इसके अंदर इंस्‍टॉल मल्टी-सेंसरी टेक्नोलॉजी, फ्लोर-टू-सीलिंग स्क्रीन और स्पेशल ऑडियो बेहद शानदार अनुभव देता है, जो पारंपरिक इवेंट्स को बदल देता है। स्फीयर एंटरटेनमेंट से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि, “स्फीयर अबू धाबी के ग्लोबल नेटवर्क को बढ़ाने की दिशा में पहला कदम है।”

अबू धाबी स्फीयर के अंदर क्‍या खास होगा?

Image Credit:Shutterstock

लेटेस्‍ट अपडेट के अनुसार, स्फीयर अबू धाबी में 3 मेन इवेंट कैटेगरी होस्ट करेगा। स्फीयर एक्सपीरियंस, कॉन्सर्ट रेजीडेंसी और मार्की इवेंट। स्फीयर एक्सपीरियंस, लास वेगास की तरह ही, बड़ी स्क्रीन पर मल्टी-सेंसरी स्टोरीटेलिंग के जरिए इमर्सिव प्रोडक्शन हैं, जिनमें नेचर डॉक्यूमेंट्री से लेकर कॉन्सर्ट फिल्मों तक के टॉपिक शामिल हैं। कॉन्सर्ट रेजीडेंसी में दुनिया भर के बड़े आर्टिस्ट शामिल होंगे, जबकि वेन्यू की फ्लेक्सिबल जगह में कॉम्बैट स्पोर्ट्स, कॉर्पोरेट कॉन्फ्रेंस और प्रोडक्ट लॉन्च हो सकते हैं। 20,000 तक की कैपेसिटी के साथ बड़े पैमाने पर होने वाले शो को ध्‍यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

स्फीयर के अबू धाबी एडिशन में खासतौर पर कल्चरल एलिमेंट्स शामिल किए गए हैं, जिसमें स्फीयर एक्सपीरियंस एमिरेट्स कल्चर और विरासत को हाईलाइट किया जाएगा। एक्सोस्फीयर का एक्सटीरियर LED डिस्प्ले एमिरेट्स आर्ट और स्टोरीटेलिंग को सेलिब्रेट करेगा। कॉन्सर्ट में लोकल और अरेबिक आर्टिस्ट के साथ-साथ ग्लोबल स्टार्स भी शामिल होंगे, जिससे यह स्फीयर का एक ऐसा वर्जन बन जाएगा जो अपने रीजन से जुड़ा होगा। इसका कंस्ट्रक्शन 2029 के आखिर तक पूरा होने की उम्मीद है।

भारतीय यात्री यहां क्‍यों जाएं?

आपके मन में एक सवाल जरूर आएगा कि आखिर भारतीय यात्री यहां क्‍यों जाएं? मालूम हो कि भारत और यूएई दुनिया के सबसे एक्टिव एयर ट्रैवल कॉरिडोर शेयर करते हैं। हर साल लाखों भारतीय टूरिज्म, बिजनेस और परिवार से मिलने के लिए यहां पहुंचते हैं। अबू धाबी पहले से ही एक जानी-मानी जगह है, लेकिन स्फीयर के आने से इसे एक बिल्कुल नई कैटेगरी का आकर्षण मिला है। एक ऐसा इमर्सिव एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस जो इस इलाके में कहीं और नहीं है। जानकारी के लिए, अभी आप स्फीयर एक्सपीरियंस के सबसे करीब लास वेगास के लिए फ्लाइट लेकर जा सकते हैं। एक बार स्‍फीयर अबू धाबी में ओपन हो जाए तो मुंबई से मात्र 4 घंटे की फ्लाइट आपको वहां पहुंचा देगी।

अबू धाबी बड़ी ही तेजी से उभरता हुआ शहर है। भारत के नजदीक होने की वजह से यहां पहुंचना आसान है। यहां बन रहा स्‍फीयर वाकई आपको अनूठा ट्रेवल अनुभव देगा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 Image Credit: magnific.com, Shutterstock