परफेक्ट स्ट्रॉबेरी शेक बनाना है, तो आपको इसके जरूरी इंग्रेडिएंट के बारे में पता होना चाहिए। अगर आप इन चीजों का यूज ही नहीं करेंगी, तो यह मार्केट जैसी नहीं बनने वाली। घर पर बना स्ट्रॉबेरी शेक बिल्कुल कैफे जैसा गाढ़ा, क्रीमी और स्वादिष्ट नहीं बनता है, तो हो सकता है कि आप इनका यूज न कर रही हों। यह ज्यादा महंगे नहीं आते, इसलिए आप एक बार खरीदकर, घर में स्टोर करके रख सकती हैं। इससे जब बन होगा, तब आप बनाकर पी सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन जरूरी चीजों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

स्ट्रॉबेरी क्रश या स्ट्रॉबेरी सिरप

मार्केट में जाकर 200 रुपये का स्ट्रॉबेरी शेक खरीदने के बजाय आप एक बार घर में स्ट्रॉबेरी क्रश या स्ट्रॉबेरी सिरप खरीदकर ले आएं। लोगों को लगता है कि इसे बनाने के लिए ताजी स्ट्रॉबेरी ही डालनी होगी, लेकिन ऐसा नहीं है। 90 प्रतिशत दुकान वाले स्ट्रॉबेरी क्रश या सिरप का ही यूज करते हैं। इससे स्ट्रॉबेरी का फ्लेवर ज्यादा आता है, इसलिए वह एक बार में ही बड़ी बोतल खरीदकर रख लेते हैं।

फुल क्रीम दूध

शेक गाढ़ा और क्रीमी बनाना है, तो आपको फुल क्रीम दूध का यूज करना चाहिए। टोंड दूध से यह पानी जैसा बनेगा, जिससे स्वाद मार्केट जैसा नहीं आएगा। कैफे स्टाइल शेक के लिए फुल क्रीम दूध लेना है बेस्ट ऑप्शन है। आप घर में मिल्क पाउडर भी रख सकती हैं, क्योंकि इससे भी शेक बनाना आसान होता है। मिल्क पाउडर को एयरटाइट डिब्बे में कई महीनों तक रखा जा सकता है।

आइस क्यूब

शेक में डालने के लिए आइस क्यूब का यूज जरूर करें, क्योंकि इससे शेक और भी ज्यादा टेस्टी लगता है। पहले जब आप शेक बनाने के लिए मिक्सी में घोल तैयार करती हैं, तो उसके साथ भी कुछ आइस क्यूब डालकर क्रेश कर लें। इसके छोटे-छोटे टुकड़े स्वाद को और भी ज्यादा बढ़ा देते हैं।

इसके अलावा आप शेक तैयार होने के बाद ऊपर वनीला आइसक्रीम भी डाल सकती हैं। इससे अगर शेक कैफे जैसा गाढ़ा और क्रीमी नहीं बनता, तो भी आइसक्रीम डालने की वजह से अच्छा हो जाता है। ज्यादातर रेस्टोरेंट और कैफे शेक को स्मूद करने के लिए भी आइसक्रीम का यूज करती हैं।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-magnific