नाश्ता पूरे दिन का ऐसा भोजन होता है, जो हमारे शरीर को मेहनत करने के लिए ऊर्जा देता है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी इस जिंदगी में लोगों के पास नाश्ता बनाने का ज्यादा समय नहीं होता। इसलिए, कामकाजी महिलाएं आसान ऑप्शन खोजती हैं। हर महिला के सुबह यह सोचना कि नाश्ते में क्या बनाया जाए? एक बड़ी चुनौती होती है। आप भी अगर कुछ ऐसी ब्रेकफास्ट रेसिपी खोज रही हैं, जो 25 मिनट में बन जाए, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पूरे हफ्ते की ब्रेकफास्ट रेसिपी की लिस्ट बताएंगे।
कम समय में बनने वाले ब्रेकफास्ट आइडिया
महिलाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती होती है कि सुबह कम समय में ऐसा नाश्ता तैयार किया जाए, जिसे बनाने में ज्यादा मेहनत न लगे। कई बार वह ऐसे ऑप्शन चुन लेती हैं, जिसे बनाने में काफी समय लग जाता है, जिसकी वजह से वह ऑफिस पहुंचने में भी लेट हो जाती है।
| दिन | नाश्ता | मुख्य सामग्री | फायदा |
| सोमवार | वेजिटेबल पोहा | पोहा, सब्जियां | हल्का और एनर्जी देने वाला। |
| मंगलवार | बेसन चीला | बेसन, प्याज, टमाटर | प्रोटीन से भरपूर। |
| बुधवार | ओट्स | ओट्स, मिक्स सब्जियां | फाइबर मिलता है। |
| गुरुवार | वेज सैंडविच | ब्रेड, खीरा, टमाटर | झटपट बनने वाला नाश्ता। |
| शुक्रवार | पनीर का पराठा | आटा, पनीर | लंबे समय तक पेट भरा रखे। |
| शनिवार | उपमा | सूजी, सब्जियां | हल्का और स्वादिष्ट। |
| रविवार | इडली और नारियल की चटनी | इडली बैटर के सूजी, नारियल | स्टीम्ड और टेस्टी नाश्ता। |
1- सोमवार को ब्रेकफास्ट में क्या बनाएं?
वेजिटेबल पोहा को दही के साथ खाना बेस्ट हो सकता है। इसे बनाने में समय भी कम लगता है और यह खाने में भी हेल्दी होता है। आप इसे करी पत्ता और मूंगफली के साथ बना सकती हैं। अगर आपको सब्जियां काटने में ज्यादा समय लगता है, तो इसे स्किप कर सकती हैं।
- सामग्री: पोहा, प्याज, टमाटर, मटर, मूंगफली, हल्दी, करी पत्ता, नींबू।
- विधि- पहले तेल में राई, करी पत्ता और मूंगफली भून लें। इसके बाद प्याज और टमाटर डालकर पकाएं। इसमें नमक और हल्दी मिलाएं और लास्ट में भीगा हुआ पोहा डालें। 4 से 5 मिनट चलाएं और अंत में नींबू डालकर दही के साथ परोसें।
2- मंगलवार को ब्रेकफास्ट में क्या बनाएं?
पनीर का पराठा बनाना इसलिए अच्छा होता है, क्योंकि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता। आपको केवल आटा गूंथकर पनीर भरना है और बेल देना है। गरमा-गरम पनीर पराठा और साथ में ताजा दही स्वाद में भी अच्छा लगता है और हेल्दी भी होता है।
इसे भी पढ़ें- मक्खन जैसा सॉफ्ट सूजी का हलवा कम घी में कैसे बनता है? पढ़ें आसान ट्रिक्स
- सामग्री: आटा, पानी, नमक, हरी मिर्च, पनी और प्याज।
- विधि- पहले आटे में नमक मिलाकर हल्का ढीला गूंथ लें। इसके बाद छोटी लोई लें और कद्दूकस किए हुए पनीर प्याज के मिश्रण को इसमें भरकर बेल लें। तवे पर घी लगाकर पराठे को पका लें।
3- बुधवार को ब्रेकफास्ट में क्या बनाएं?
उपमा से कार्बोहाइड्रेट और मूंगफली की चटनी से प्रोटीन व हेल्दी फैट मिलते हैं। यह हल्का, स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। इसे बनाने भी ज्यादा समय नहीं लगता, क्योंकि यह पकने में ज्यादा समय नहीं लगता।
- सामग्री-सूजी, प्याज, राई, करी पत्ता, मुंगफली और धनिया।
- विधि: पहले सूजी भून लें, इसके बाद तेल में तड़का लगाकर प्याज पकाएं। अब पानी डालें और सूजी मिलाकर 5-7 मिनट पकाएं। इसमें नमक और अपनी पसंद का मसाला भी मिला सकती हैं। दूसरी तरफ मुंगफली और धनिया की चटनी बना लें। दोनों साथ में खाने में टेस्टी लगते हैं।
4- गुरुवार को ब्रेकफास्ट में क्या बनाएं?
ओट्स बनाएं- कम तेल में बनने के कारण यह नाश्ते या हल्के डिनर के लिए भी बेस्ट माना जाता है। इसमें आप अपनी पसंद के मसाले और सब्जियां मिलाकर अलग-अलग तरह से तैयार कर सकती हैं। ओट्स फाइबर से भरपूर होता है।
- सामग्री: ओट्स, दूध या सब्जियां या सूखे मेवे।
- विधि: पहले एक पैन में थोड़ा तेल या घी गर्म करके राई, जीरा और बारीक कटी प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें। इसके बाद ओट्स डालकर 1 से 2 मिनट चलाएं फिर पानी, नमक और अपनी पसंद के मसाले मिलाकर पकने दें। जब ओट्स नरम हो जाएं, तो ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें।
5- शुक्रवार को ब्रेकफास्ट में क्या बनाएं?
आप बेसन चीला बना सकती हैं। बेसन में प्रोटीन होता है, जो लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है। इसे तैयार करने में कम समय लगता है, इसलिए यह नाश्ते के लिए अच्छा ऑप्शन है।
- सामग्री: बेसन, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया।
- विधि: पहले एक बर्तन में बेसन डालकर इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया, नमक, मसाले और पानी मिलाकर चिकना घोल तैयार करें। अब गर्म तवे पर थोड़ा तेल डालें लगाएं और घोल फैलाकर मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सेक लें।
6- शनिवार को ब्रेकफास्ट में क्या बनाएं?
शनिवार को कुछ टेस्टी खाना है, तो सैंडविच बनाने का प्लान कर सकती हैं। वेज सैंडविच में खीरा, टमाटर, शिमला मिर्च, प्याज जैसी सब्जियां डाली जाती हैं, जिससे विटामिन, मिनरल्स और फाइबर मिलता है। इसमें पनीर और कॉर्न डाला जाए, तो इसे और पौष्टिक बनाया जा सकता है।
- सामग्री: ब्राउन ब्रेड, खीरा, टमाटर, शिमला मिर्च, पनीर, हरी चटनी।
- विधि: ब्रेड स्लाइस पर मक्खन और हरी चटनी लगाकर उस पर खीरा, टमाटर, प्याज और शिमला मिर्च का पेस्ट लगाएं। ऊपर से दूसरी ब्रेड स्लाइस रखकर हल्का दबाएं। अबचाहें तो सैंडविच मेकर या तवे पर रखकर इसे घी या बटर की मदद से सेक लें।
7- रविवार को ब्रेकफास्ट में क्या बनाएं?
रविवार के दिन इडली बनाना सही रहेगा। इसके लिए आप सूजी से इडली बना सकती हैं। सूजी इडली स्टीम में बनती है, इसलिए यह कम तेल वाली डिश मानी जाती है। बैटर में गाजर, मटर, शिमला मिर्च या अन्य सब्जियां मिलाकर इसमें भी पोषण बढ़ाया जा सकता है।
- सामग्री: इडली बैटर के लिए सूजी, दही और पानी, चटनी के लिए नारियल और धनिया।
- विधि:सूजी, दही, नमक और थोड़ा पानी मिलाकर घोल तैयार करें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसमें बेकिंग सोडा मिलाएं और इडली सांचे में थोड़ा तेल लगाकर इसे स्टीम करके पका लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
