लंच हो या डिनर, चावल के साथ अगर कोई चटपटी और स्वादिष्ट सब्जी मिल जाए तो खाने का स्वाद और भी मजेदार हो जाता है, लेकिन घर में अगर अकेले हों तो केवल अपने लिए खाना बनाने में आलस आता है। मन करता है कि कुछ स्वादिष्ट खाया जाए, लेकिन सब्जी काटने और पकाने का मन नहीं करता। यही कारण है कि महिलाएं चावल के साथ खाने के लिए कुछ आसान ऑप्शन खोजती हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा ही ढूंढ रही हैं, तो ये 3 सब्जियां आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं।

चावल के साथ खाएं ये 3 सब्जियां

इन 3 सब्जियों को बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं है। घर में रखे कुछ बेसिक मसाले और सब्जियों से ही आपका काम चल जाएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको चावल के साथ खाने के लिए अलग-अलग आसान सब्जी आइडिया के बारे में विस्तार से बताएंगे।

1- दही-प्याज की झटपट सब्जी बनाएं

चावल तैयार कर लिया है और सब्जी बनाने का मन नहीं है, तो आप दही-प्याज की झटपट सब्जी तैयार कर सकती हैं। इसकी खास बात यह है कि इसमें लाल मिर्च और हल्के मसालों के स्वाद के साथ दही का खट्टापन, चावल के साथ और भी ज्यादा अच्छा लगता है।

  • सामग्री- प्याज, दही, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, जीरा,हल्दी धनिया पाउडर,नमक,थोड़ा तेल और हरा धनिया।

बनाने का तरीका

पहले तेल गर्म करके जीरा और लाल मिर्च डालें। फिर कटा हुआ प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। इसके बाद इसमें हल्दी, धनिया पाउडर और नमक डालें। अब गैस धीमी करके फेंटा हुआ दही डालकर चलाते रहें। लगातार चलाना है, ताकि दही फटे नहीं। कुछ मिनट पकाने के बाद ऊपर से हरा धनिया डालें और गैस बंद कर दें। अब इसे गरमा-गरम चावल के साथ सर्व करें।

2- चटपटा आलू का चोखा

चावल के साथ खाने के लिए चटपटा चोखा भी बेस्ट होता है। । जब आप कुकर में चावल पकाने जाएं, उसी समय आलू भी डाल दें। चावल और आलू साथ में पक जाएंगे और आपका काफी समय बच जाएगा।

  • सामग्री- आलू, आम का या मिर्च का अचार, प्याज, हरी मिर्च, थोड़ा हरा धनिया, नमक, थोड़ा सरसों का तेल और नींबू का रस।

चोखा बनाने का तरीका

आलू पक जाएं तो उन्हें निकालकर छील लें और एक बर्तन में अच्छी तरह मैश कर लें। इसके बाद इसमें बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च डालें। अब इसमें अपने पसंद का थोड़ा सा अचार डालें। अचार का मसाला और तेल भी साथ में डाल दें, जिससे स्वाद अच्छा आएगा। अब इसमें अपनी पसंद के मसाले मिलाएं और चावल के साथ सर्व करें।

3- तवे पर बनाएं बैंगन मसाला

बैंगन पसंद करने वालों के लिए तवे पर बना बैंगन मसाला भी बेस्ट है। यह चावल के साथ खाने का एकदम बढ़िया ऑप्शन है। इसे बनाने के लिए बैंगन को ज्यादा तेल में तलने की जरूरत नहीं पड़ती। मसालों में लपेटकर तवे पर पकाने से बैंगन बाहर से हल्का सिक जाता है और अंदर से नरम हो जाता है।

  • सामग्री- बैंगन, प्याज, हरी मिर्च, टमाटर, चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, नमक, तेल और थोड़ा हरा धनिया।

बनाने का तरीका

इसके लिए आपको बैंगन को मोटे गोल टुकड़ों में काट लना है। अब सभी मसाले मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इसके बाद बैंगन पर इन मसालों को लगाकर एक प्लेट पर रख दें। अब तवे पर थोड़ा तेल डालकर बैंगन के टुकड़ों को दोनों तरफ से हल्का सेक लें। बैंगन नरम हो जाए तो ऊपर से हरा धनिया डालें। इसे चावल के साथ गरमा-गरम खाएं।

निष्कर्ष-  ये ऐसी रेसिपी है, जिसे बनाने के लिए न ही ज्यादा मेहनत लगती है और न ही ज्यादा समय। इसलिए, अगर आप ऑफिस से आने के बाद रोज थक जाती हैं और खाना बनाने का मन नहीं करता, तो इसे हर दिन बनाकर खा सकती हैं।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- gemini, shutterstock