हम सभी को घूमने फ‍िरने का बहुत शौक है। वि‍देश जाने का सपना तो हर क‍िसी का होता है। ऐसे में अगर आप इस गर्मी व‍िदेश घूमने का प्‍लान बना रही हैं और ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां घूमने के साथ-साथ वहां का कल्‍चर, म्‍यूज‍िक, कुजीन और कलरफुल फेस्‍ट‍िवल्‍स का भी मजा म‍िले तो अमेर‍िका का लुइसियाना राज्य (Louisiana) से बेहतर क्‍या ही हो सकता है। हर साल यहां पर 400 से ज्‍यादा फेस्‍ट‍िवल्‍स और मेलों का का आयोजन क‍िया जाता है।

इसी वजह से इसे फेस्‍ट‍िवल कैपि‍टल ऑफ द वर्ल्‍ड भी कहा जाता है। गर्मियों में तो यहां एक अलग ही रंग देखने को म‍िलता है। कहीं टेस्‍टी कुजीन का बुफे सजा होता है तो कुछ जगहों पर म्‍यूज‍िक शो चल रहे होते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी ट्र‍िप को यादगार बनाना चाहती हैं ताे इस बार लुइसियाना घूम आइए। हम आपको इस जगह के बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी दे रहे हैं। आइए जानते हैं-

 

आखिर क्यों कहा जाता है लुइसियाना को फेस्टिवल कैपिटल?

लुइसियाना में सालभर अलग-अलग तरह के फेस्‍ट‍िवल्‍स आयोज‍ित क‍िए जाते हैं। यहां के फेस्टिवल सिर्फ एंटरटेनमेंट के ल‍िए ही नहीं, बल्कि लोकल कल्‍चर, खानपान और ह‍िस्‍ट्री से भी जुड़े हुए हैं। यही वजह है कि यहां हर उम्र के लोगों के लिए कुछ न कुछ खास देखने और करने को मिल जाता है।

फूड लवर्स के ल‍िए जन्‍नत है ये जगह

अगर आपको नई-नई चीजें खाने का शौक है, तो लुइसियाना आपको जरूर जाना चाह‍िए। यहां पर पीच फेस्टिवल होता है। इसमें लोगों को पीच से बनी कई डिशेज को टेस्‍ट करने का मौका मिलता है। इसके अलावा टोमैटो और वॉटरमेलन फेस्टिवल भी लोगों को खूब अट्रैक्‍ट करता है। न्यू ऑरलियन्स में होने वाला क्रियोल टोमैटो फेस्टिवल और ब्यूरेगार्ड वॉटरमेलन फेस्टिवल में आप लोकल फ्रूट्स का स्वाद तो ले ही सकती हैं, साथ ही यहां कई मजेदार एक्‍ट‍िव‍िटीज में भी ह‍िस्‍सा ले सकती हैं।

सीफूड फेस्टिवल भी है खास

लुइसियाना को सी फूड के ल‍िए भी जाना जाता है। यहां होने वाले सीफूड फेस्टिवल्स में झींगे और दूसरे सी फूड्स का स्वाद लिया जा सकता है। कई जगहों पर तो ट्रेड‍िशनल डांस और स्ट्रीट फेयर भी आयोजित किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें- Somnath Mandir Travel Guide: ₹2000 में कर आएं सोमनाथ मंदिर के दर्शन, बस ऐसे प्‍लान करें ट्र‍िप

म्‍यूज‍िक लवर्स के ल‍िए खास है यह जगह

लुइसियाना का नाम आते ही जैज, ब्लूज और काजुन म्यूजिक की याद आ जाती है। इनमें ये हैं-

जैज और ब्लूज

यहां गर्मियों में कई बड़े म्यूजिक फेस्टिवल होते हैं, जहां दुनिया भर के आर्टिस्‍ट्स हिस्सा लेते हैं। न्यू ऑरलियन्स का जैज कल्चर तो पूरी दुनिया में फेमस है।

यह भी पढ़ें- Vietnam में आप ट्राई कर सकती हैं ये Adventure Sports, ट्र‍िप का मजा हो जाएगा दोगुना

सैचमो समरफेस्ट

ये फेस्टिवल महान जैज कलाकार लुई आर्मस्ट्रॉन्ग की याद में आयोज‍ित क‍िया जाता है। यहां लाइव म्यूजिक के साथ कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होता है।

जैज फेस्ट

लुइसियाना का जैज फेस्ट सबसे ज्‍यादा फेमस है। इसमें दुनिया के अलग-अलग देशों से लोग शामिल होने आते हैं।

कल्‍चर को करीब से जानने का मिलेगा मौका

लुइसियाना के फेस्टिवल सिर्फ एंटरटेनमेंट के ल‍िए ही नहीं, बल्कि यहां के कल्‍चर को भी द‍िखाते हैं।

यह भी पढ़ें- Thailand Vs Vietnam: पहली बार विदेश यात्रा का प्लान बना रहे लोगों के लिए कौन सा देश है बेस्ट? जानें

श्रिम्प और पेट्रोलियम फेस्टिवल

ये फेस्‍ट‍िवल तो लोकल फ‍िशरमैन और ऑयल कंपनी से जुड़े लोगों के सम्मान में मनाया जाता है। यहां पानी में होने वाली परेड भी देखने लायक होती है। इसके अलावा यहां पर शुगर केन फेस्टिवल भी बहुत स्‍पेशल तरीके से मनाया जाता है। इसमें गन्ने की खेती से जुड़े कई कलरफुल प्रोग्राम देखने को म‍िलते हैं और परेड भी न‍िकाली जाती है।

डक फेस्टिवल

यहां का डक फेस्टिवल भी काफी अलग और दिलचस्प माना जाता है। इसमें कई फनी कॉम्‍पटीशन होते हैं और लोग इनमें हि‍स्‍सा भी लेते हैं।

ESSENCE Festival भी है सेंटर ऑफ अट्रैक्‍शन

एसेंस फेस्‍ट‍िवल तो अमेरिका का सबसे बड़ा कल्‍चर और म्‍यूजि‍क फेस्‍ट है। यहां लाइव म्यूजिक, वर्कशॉप, शॉपिंग और कई तरह के प्रोग्राम होते हैं। कुल म‍िलाकर म्‍यूज‍िक लवर के ल‍िए ये फेस्‍ट बेस्‍ट है।

यह भी पढ़ें- जापान-दुबई या व‍ियतनाम नहीं, कम बजट में Hong Kong की कर आएं सैर; पढ़ें 4 द‍िन का पूरा प्‍लान

परिवार और दोस्तों के साथ क्यों जाएं?

लुइसियाना के फेस्टिवल्स की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यहां हर उम्र के लोगों के लिए बहुत कुछ है। ये एंटरटेनमेंट का हब है। इसलिए ये फैमिली ट्रिप और कपल्स ट्रिप दोनों के लिए बेस्‍ट ऑप्‍शन है।

तो अगर आप भी इस बार गर्मी में विदेश घूमने का प्‍लान बना रही हैं तो लुइसियाना को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Louisiana Tourism Office