बार‍िश का मौसम आते ही घूमने का मजा दोगुना हो जाता है। मानसून में चारों तरफ हर‍ियाली, बादलों से ढके पहाड़, रि‍मझ‍िम फुहारें और ठंडी हवाएं लोगों को खूब पसंद आती हैं। अगर आप भी मानसून में कहीं घूमने का प्‍लान बना रही हैं तो साउथ इंड‍िया की कुछ खास जगहें आपकी ट्रैवल ल‍िस्‍ट में जरूर होनी चाह‍िए। यहां बार‍िश के मौसम में नेचर की खूबसूरती इतनी ज्‍यादा बढ़ जाती है, ज‍िसे देखकर लगता है मानो धरती पर ही स्‍वर्ग उतर आया हो।

ये तो आप जानती ही होंगी क‍ि साउथ इंड‍िया अपने खूबसूरत ह‍िल स्‍टेशनों, चाय के बागानों, झरनों और घने जंगलों के ल‍िए जाना जाता है। यहां की वाद‍ियां भी खूब हरी-भरी हो जाती हैं। कई जगहों पर बादल इतने नीचे आ जाते हैं क‍ि ऐसा लगता मानो हम उन्‍हीं के बीच में खड़े हों। आइए उन खूबसूरत जगहों के बारे में जानते हैं-

मुन्नार, केरल

मानसून में केरल के मुन्‍नार की खूबसूरती देखने लायक होती है। यहां चाय के खूबसूरत बागान, धुंध से ढके पहाड़ और ठंडी हवाएं लोगों को खूब पसंद आती हैं। बार‍िश के बाद तो यहां की हर‍ियाली और भी ज्‍यादा न‍िखर जाती है। अगर अगर आप नेचर लवर हैं या आपको फोटोग्राफी का शौक‍ है तो आप यहां जरूर जाएं।

कूर्ग, कर्नाटक

कर्नाटक का कूर्ग भी खूबसूरती के मामले में क‍िसी से कम नहीं है। इसे भारत का स्‍कॉटलैंड भी कहा जाता है। मानसून के समय यहां कॉफी के बागानों, पहाड़ और झरनों की खूबसूरती और भी ज्‍यादा बढ़ जाती है। खास बात तो ये है क‍ि कूर्ग बहुत ही खूबसूरत होने के साथ-साथ शांत भी है।

यह भी पढ़ें- Monsoon Travel Tips: बरसात में पार्टनर के साथ घूम आएं ये जगहें, 5 ट्रैवल डेस्टिनेशंस वीकेंड के लिए हैं परफेक्ट

चिकमगलूर, कर्नाटक

प‍िछले कुछ सालों में कर्नाटक का चिकमगलूर लोगों का पसंदीदा अड्डा बन चुका है। मानसून में तो यहां बादलों से ढके पहाड़ और हरी-भरी घाटियां देखने को मिलती हैं। अगर आपको शहर की भागदौड़ से दूर कुछ दिन शांत‍ि से बिताना है तो आपके लि‍ए ये शानदार डेस्‍टि‍नेशन हो सकता है।

कोडाइकनाल, तमिलनाडु

तमिलनाडु का फेमस हिल स्टेशन कोडाइकनाल मानसून में और भी सुंदर हो जाता है। यहां की झीलें, घाटियां और व्यू पॉइंट बारिश के मौसम में बहुत ज्‍यादार खूबसूरत लगते ह‍ैं। यहां पर पर्यटकों की काफी भीड़ देखने को म‍िलती है।

यह भी पढ़ें- ऊटी या कूर्ग: गर्मी की छुट्टियों के लिए कौन-सा हिल स्टेशन है बेस्ट? बजट के हिसाब से प्‍लान करें ट्र‍िप

वायनाड, केरल

केरल की खूबसूरती के चर्चे तो हमेशा से ही होते रहते हैं। इसे God's Own Country कहते हैं। यहां का वायनाड मानसून में सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखने वाली जगहों में से एक है। यहां घने जंगल, लेक, गुफाएं और कई शानदार झरने हैं, जो क‍ि देखने लायक होते हैं। अगर आपको ट्रेकिंग और नेचर वॉक पसंद है तो आपके ल‍िए ये जगह बेस्‍ट रहेगी।

ऊटी, तमिलनाडु

स‍िर्फ काेडाइकनाल ही नहीं बल्‍क‍ि तम‍िलनाडु का ऊटी भी बहुत खूबसूरत है। मानसून में यहां के बगीचे, पहाड़ और चाय के बागान चमक जाते हैं। अगर आप यहां जाएं तो पायकारा फाल्स जाना न भूलें।

यह भी पढ़ें- Adventure Sports In Ooty: ऊटी जा रही हैं तो म‍िस न करें ये एडवेंचर एक्‍ट‍िवटीज, मैंने भी क‍िया है ट्राई

यात्रा के दौरान रखें इन बातों का ध्यान

  • मानसून में मौसम की जानकारी लेकर ही ट्र‍िप प्‍लान करें।
  • रेनकोट, छाता और अच्‍छी ग्र‍िप वाले शूज अपने साथ रखें।
  • लोकल गाइडलाइंस फॉलो जरूर करें।

तो अगर आप भी मानसून में नेचर को करीब से देखना चाहती हैं तो साउथ इंड‍िया की इन जगहों को आप अपनी ट्रैवल ल‍िस्‍ट में शाम‍िल कर सकती हैं। साथ ही साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Munnar tourism/