Dangerous Places In The World: "घुमक्कड़ ही सबसे सच्चा संन्यासी है, क्योंकि वह अपनी मंजिल पर नहीं, बल्कि यात्रा में जीता है।" राहुल सांकृत्यायन की यह लाइन घूमने का शौक रखने वालों के लिए परफेक्ट है। ट्रेवेलिंग के शौकीन लोग मौका मिलते ही घूमने निकल जाते हैं। दुनिया में घूमने-फिरने के लिए एक से बढ़कर एक खूबसूरत और शानदार जगहें मौजूद हैं, लेकिन धरती पर कुछ ऐसे स्थान भी हैं, जो खूबसूरती के मामले में जितने आगे हैं, खतरों के मामले में उससे कहीं ज्यादा खौफनाक हैं। इन जगहों की भौगोलिक स्थिति, जहरीले जीव-जंतु और जानलेवा मौसम इन्हें इतना खतरनाक बनाते हैं। इतना ही नहीं बल्कि यहां पर जाना मौत को गले से लगाना है।
एडवेंचर के शौकीन लोग भी इन जगहों का नाम सुनकर कांप उठते हैं। आज के इस लेख में आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे ही सबसे खतरनाक और जानलेवा स्थानों के बारे में बताने जा रहे हैं।
स्नेक आइलैंड, ब्राजील (Snake Island, Brazil)
ब्राजील के तट से दूर बसा इल्हा दा क्यूइमादा ग्रांडे नाम का यह द्वीप पूरी दुनिया में स्नेक आइलैंड के नाम से मशहूर है। इस खूबसूरत दिखने वाले आइलैंड पर दुनिया के सबसे जहरीले सांप गोल्डन लांसहेड वाइपर पाए जाते हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस द्वीप पर हर एक वर्ग मीटर में लगभग एक से पांच सांप रहते हैं। इनका जहर इतना खतरनाक होता है कि इंसान के काटते ही उसका मांस गलने लगता है। इसी खतरे को देखते हुए ब्राजील की सरकार ने आम इंसानों के यहां जाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा रखी है।
इसे भी पढ़ें- यहां होता है दोपहर में शाम का एहसास, धूप का नहीं मिलता नामो निशान; गर्मी के दिनों में जरूर करें दीदार
डेथ वैली, अमेरिका (Death Valley, USA)
जैसा कि नाम की क्लियर है कि इसे मौत की घाटी कहा जाता है। बता दें कि कैलिफोर्निया में स्थित डेथ वैली को दुनिया की सबसे गर्म जगहों में गिना जाता है। यहां का तापमान अक्सर 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाता है, और एक बार तो यहां का तापमान 56.7 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया था। इस झुलसा देने वाली गर्मी में पानी के बिना इंसान कुछ ही घंटों में दम तोड़ सकता है। सूखी और तपती रेत के बीच जिंदगी की कल्पना करना भी नामुमकिन है।
माउंट वाशिंगटन, अमेरिका (Mount Washington, USA)
अगर आपको लगता है कि सिर्फ गर्मी ही जानलेवा होती है, तो माउंट वाशिंगटन आपको गलत साबित कर सकता है। बता दें कि इस पहाड़ की चोटी को दुनिया की सबसे तूफानी और बर्फीली जगहों में गिना जाता है। यहां चलने वाली हवाओं की रफ्तार 370 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच जाती है, जो किसी भी इंसान को उड़ाने या जमा देने के लिए काफी है। इसके साथ ही यहां का तापमान माइनस 40 डिग्री तक गिर जाता है, जिससे यहां पर जिंदा बच पाना लगभग असंभव हो जाता है।
दानाकिल रेगिस्तान, इथियोपिया (Danakil Desert, Ethiopia)
अफ्रीका के इथियोपिया में स्थित दानाकिल रेगिस्तान को धरती पर नरक का दरवाजा भी कहा जाता है। इस जगह पर चारों तरफ जहरीली गैसों के बादल छाए रहते हैं, एक्टिव ज्वालामुखी उबलते रहते हैं और सल्फर के तेजाबी तालाब देखने को मिलते हैं। यहां की हवा में सांस लेना भी फेफड़ों को जला देने जैसा है। यहां का तामपान हमेशा 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहता है।
इसे भी पढ़ें- किस जगह मौजूद हैं 7 सागर और 9 नारायण? जानें इन पवित्र स्थान के बारे में
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- wikipedia
