हर साल 21 जून को दुनियाभर में योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन विभिन्न जगहों पर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत भारत से ही हुई थी। आमतौर पर भारत में जब भी योग की बात आती है तो ऋषिकेश का नाम जरूर लिया जाता है। गंगा किनारे बसे इस शहर को दुनियाभर में योग कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड के नाम से भी जाना जाता है।
ज्यादातर लोग योग के लिए यहीं जाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि योग के लिए सिर्फ ऋषिकेश ही नहीं भारत की और जगहें भी बेस्ट हैं? जी हां, हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां आप योगा करने के लिए जा सकती हैं। आइए जानते हैं-
ऋषिकेश, उत्तराखंड
योग सीखने और करने के लिए ऋषिकेश सबसे फेमस जगहों में से एक है। इसे योग नगरी भी कहते हैं। गंगा नदी के किनारे बसे इस शहर में देश-विदेश से लोग योग और ध्यान सीखने के लिए आते हैं। यहां कई योग स्कूल, आश्रम और वेलनेस सेंटर बने हुए हैं। सुबह के समय गंगा किनारे योग करना बड़ा ही सुकून भरा होता है।
यह भी पढ़ें- International Yoga Day 2026: महिलाओं के हार्मोन्स बैलेंस कर सकते हैं ये 2 योगासन, रोज 5 मिनट करें
मैसूर, कर्नाटक
अगर आपको अष्टांग योग इंटरेस्ट है, तो मैसूर जा सकती हैं। ये शहर लंबे समय से योग शिक्षा का सेंटर माना जाता है। यहां कई योग इंस्टीट्यूट हैं, जहां देश और विदेश से लोग ट्रेनिंग लेने के लिए आते हैं।
यह भी पढ़ें- International Yoga Day 2026: मां बनने की राह में यह 1 योगासन कर सकता है मदद, रोजाना 10 मिनट करें
ऑरोविले, तमिलनाडु
ऑरोविले अपने आध्यात्मिक वातावरण के लिए जाना जाता है। ये जगह उन लोगों को खास पसंद आती है जो योग के साथ ध्यान और मेंटल पीस की तलाश में होते हैं। यहां आपको जबरदस्त हरियाली देखने को मिलेगी। साथ ही यहां पर इतनी शांति होती है कि ये जगह योग अभ्यास के लिए एकदम परफेक्ट मानी जाती है।
केरल
केरल सिर्फ बैकवॉटर और खूबसूरत नजारों के लिए ही नहीं, बल्कि योग और आयुर्वेद के लिए भी फेमस है। यहां आपको कई वेलनेस रिजॉर्ट और योग सेंटर मिल जाएंगे। यहां आप योग के साथ आयुर्वेदिक थेरेपी का भी ले सकती हैं।
यह भी पढ़ें- International Yoga Day: फेफड़े हो जाएंगे मजबूत, रोजाना सुबह उठकर करें 4 योगासन
धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश
अगर आपको हिल स्टेशंस पसंद है तो आप धर्मशाला भी जा सकती हैं। पहाड़ों के बीच योग करना अपने आप में एक बेस्ट एक्सपीरियंस होता है। यहां भी योग और मेडिटेशन से जुड़े कई सेंटर हैं।
यह भी पढ़ें- International Yoga Day\: 1 महीने तक रूटीन में शामिल करें ये 2 योगासन, शरीर रहेगा फिट और एक्टिव
तो अगर आपको भी लगता था कि योग के लिए ऋषिकेश के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं है तो आप ऊपर बताई गई जगहों पर भी योगा करने के लिए जा सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
