पितृपक्ष के दौरान बिहार के गया जी जाकर पिंडदान और तर्पण करने की परंपरा काफी पुरानी है। यहां फल्गु नदी, विष्णुपद मंदिर और कई दूसरी जगहों पर पितरों के लिए पूजा की जाती है। गया में पिंडदान के लिए कई वेदियां है, लेकिन गया की यात्रा सिर्फ तर्पण तक ही सीमित नहीं है।
यहां कई ऐसे प्रसिद्ध मंदिर और धार्मिक जगहें हैं, जहां तर्पण के बाद आप दर्शन करके आप अपनी यात्रा को और खास बना सकती हैं। आइए जानते हैं उन 5 मंदिरों के बारे में-
गया जी में दर्शन के बाद इन मंदिरों में करें दर्शन
कई लागे गया जी जाते हैं तो पिंडदान करने के बाद वापस आ जाते हैं, ऐसे में आप चाहें तो कुछ मंदिरों में दर्शन भी कर सकती हैं। इन मंदिरों के आसपास भी तर्पण की परंपरा निभाई जाती है।
image credit- bihar tourism
1. विष्णुपद मंदिर
गया आई हैं तो आप विष्णुपद मंदिर के दर्शन कर सकती हैं। यह फल्गु नदी के किनारे स्थित भगवान विष्णु को समर्पित प्रसिद्ध मंदिर है। यहां पत्थर पर भगवान विष्णु के चरणों के निशान हैं। पिंडदान के लिए भी इस मंदिर का खास महत्व है।
यह भी पढ़ें- पितृपक्ष में गया जी में पिंडदान करने की है तैयारी? नोट करें रूट, बजट और पंडा की फीस की पूरी डिटेल
2. मंगला गौरी मंदिर
मंगला गौरी मंदिर गया की एक पहाड़ी पर बना बहुत ही फेमस मंदिर है। इसे माता सती से जुड़ा महत्वपूर्ण मंदिर माना जाता है। इसकी खास बात यह है कि यह गया के प्रमुख धार्मिक स्थलों में भी शामिल है और यहां माता के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
3. रामशिला मंदिर
गया की धार्मिक यात्रा में रामशिला पहाड़ी पर स्थित रामशिला मंदिर का भी बहुत बड़ा महत्व है। इस मंदिर में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण जी की मूर्तियां हैं। पितृपक्ष के समय यहां बड़ी संख्या में लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान करने आते हैं।
image credit- incredible india
4. प्रेतशिला
प्रेतशिला भी गया की प्रमुख धार्मिक जगहों में से एक है। यह एक पहाड़ी क्षेत्र है और यहां भी पिंडदान किए जाते हैं। गया की पिंडदान यात्रा में इसका भी खास स्थान है। ऐसे में आप यहां भी जा सकती हैं।
5. सीता कुंड
अगर आप विष्णुपद मंदिर जा रही हैं तो उसी के दूसरी तरफ फल्गु नदी के किनारे सीता कुंड है। यहां एक छोटा मंदिर भी है। मान्यता है कि माता सीता ने इसी जगह अपने ससुर राजा दशरथ के लिए पिंडदान किया था। इसलिए पितृपक्ष में लोग यहां पर भी दर्शन के लिए जाते हैं।
यह भी पढ़ें- गया जी ही नहीं, बद्रीनाथ के ब्रह्म कपाल तीर्थ में भी कर सकती हैं पिंडदान; नोट कर लें रूट और बजट
गया जाएं तो इन जगहों को भी रखें याद
अगर आप गया जा रही हैं तो ये जगहें जरूर देखें-
- पिंडदान और तर्पण के बाद प्रमुख मंदिरों के दर्शन किए जा सकते हैं।
- विष्णुपद मंदिर गया की यात्रा का सबसे खास पड़ाव है।
- मंगला गौरी और रामशिला जैसे मंदिर भी धार्मिक यात्रा में शामिल किए जा सकते हैं।
- सीता कुंड पितृों के पिंडदान के लिए खास है।
- प्रेतशिला भी पिंडदान के लिए प्रसिद्ध है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Bihar Tourism
