Best Places To Visit In Vidarbha During Winter: अगर आप इस सर्दी में भीड़-भाड़ वाले हिल स्टेशन से बोर हो गई हैं और कुछ नया, शांत और असली नेचर वाला घूमना चाहती हैं, तो विदर्भ आपके लिए परफेक्ट है।
नागपुर से सिर्फ 2-3 घंटे की दूरी पर आपको हिल स्टेशन, बाघों वाला जंगल, 1000 साल पुराने मंदिर और नीली झीलें, सब कुछ मिल जाएगा। सर्दियों में यहां का मौसम न ज्यादा ठंडा होता है, न ज्यादा गरम। सुबह की गुलाबी ठंड में जिप्सी सफारी और शाम को झील किनारे चाय, यह मजा आपको शिमला-मनाली में भी नहीं मिलेगा। तो चलिए जानते हैं विदर्भ की 6 सबसे खूबसूरत जगहें और वहां पहुंचने का आसान तरीका।
विदर्भ की 6 सबसे खूबसूरत जगहें
इस ठंड के मौसम में अगर आप विदर्भ घूमने का प्लान बना रही हैं, तो ये जगह आपके लिए बेस्ट हैं। यहां का शांत और सुंदर नजारा आपको काफी पसंद आएगा।
1. चिखलदरा
विदर्भ में घूमने की बात हो और चिखलदरा का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। यह विदर्भ का इकलौता हिल स्टेशन है। गहरी घाटियां, झरने, कॉफी के बागान और हर तरफ हरियाली, सर्दियों में यहां का नजारा किसी फिल्म के सीन जैसा लगता है। यहां से गाविलगढ़ किला, भीमकुंड और पंचबोल पॉइंट जरूर देखें।
पहुंचने का तरीका: नागपुर से चिखलदरा की दूरी करीब 230 किमी है। नागपुर से अमरावती होते हुए बस या अपनी कार से जा सकती हैं। नजदीकी रेलवे स्टेशन अमरावती है, वहां से टैक्सी मिल जाती है। यहां जाने का सबसे अच्छा समय नवंबर से फरवरी के बीच माना जाता है।
image credit-pinterest (Flickr)
2. ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व
अगर आपको बाघ देखना है, तो ताडोबा (Tadoba Andhari Tiger Reserve) से अच्छी जगह पूरे महाराष्ट्र में नहीं है। यह महाराष्ट्र का सबसे पुराना और बड़ा टाइगर रिजर्व है। सर्दियों में यहां बाघ सुबह-सुबह पानी पीने के लिए बाहर आते हैं, इसलिए साइटिंग के चांस 90% तक बढ़ जाते हैं। यहां की जिप्सी सफारी और फोटोग्राफी के लिए दिसंबर-जनवरी सबसे बेस्ट माना जाता है।
पहुंचने का तरीका: नागपुर से ताडोबा करीब 140 किमी दूर है। नागपुर से चंद्रपुर वाली बस या टैक्सी से मोहरली गेट तक पहुंच सकती हैं। नजदीकी रेलवे स्टेशन चंद्रपुर है।
image credit-pinterest (Big Cats India)
3. पेंच नेशनल पार्क
जिस जंगल की कहानी पर मोगली बना था, वह यही पेंच है। घना जंगल, पेंच नदी और बाघों की अच्छी आबादी, यहां की सुबह की सफारी में ठंडी हवा के साथ जंगल की आवाजें सुनना अलग ही अनुभव है। यहां बाघ के साथ-साथ तेंदुआ, जंगली कुत्ते और 300 से ज्यादा तरह के पक्षी भी दिखते हैं।
पहुंचने का तरीका: नागपुर से पेंच सिर्फ 80-90 किमी है, यानी 2 घंटे का रास्ता। नागपुर से सिवनी रोड पर अपनी कार या टैक्सी से आसानी से पहुंच सकती हैं और जाने का सही समय अक्टूबर से फरवरी है।
image credit-pinterest (jaishika)
4. रामटेक और खिंडसी झील
नागपुर के पास घूमने के लिए रामटेक सबसे अच्छा ऑप्शन है। यहां पहाड़ी पर पुराना गढ़ मंदिर है, जहां से पूरा शहर दिखता है। कहा जाता है कि भगवान राम ने वनवास के दौरान यहां कुछ समय बिताया था। मंदिर के पास ही खिंडसी झील है, जहां सर्दियों में बोटिंग, वाटर स्पोर्ट्स और झील किनारे पिकनिक का मजा लिया जा सकता है।
पहुंचने का तरीका: नागपुर से रामटेक सिर्फ 50 किमी है। नागपुर बस स्टैंड से हर आधे घंटे में बस मिलती है। अपनी बाइक-कार से 1 घंटे में पहुंच जाएंगी।
image credit-pinterest
5. मार्कंडा
अगर आपको पुराने मंदिर और इतिहास पसंद है, तो मार्कंडा जरूर जाएं। वैनगंगा नदी के किनारे बना यह प्राचीन मंदिर अपनी बारीक नक्काशी के लिए फेमस हैं, इसलिए इसे विदर्भ का खजुराहो कहते हैं। सर्दियों की धूप में नदी किनारे बैठकर इन मंदिरों को देखना बहुत सुकून देता है।
पहुंचने का तरीका: मार्कंडा चंद्रपुर जिले में है। नागपुर से दूरी करीब 200 किमी है। नागपुर से चंद्रपुर तक ट्रेन लें, वहां से मार्कंडा के लिए लोकल बस या टैक्सी आसानी से मिल जाती है।
image credit-pinterest (mein_aawara)
6. नवेगांव-नागझिरा टाइगर रिजर्व
नवेगांव-नागझिरा टाइगर रिजर्व (Navegaon Nagzira Tiger Reserve )गोंदिया और भंडारा जिले में फैला है। यह रिजर्व उन लोगों के लिए है जिन्हें शांति और पक्षी देखना पसंद है। सर्दियों में नवेगांव बांध की झील पर दूर-दूर से प्रवासी पक्षी आते हैं। यहां की सफारी ताडोबा से सस्ती और कम भीड़ वाली होती है, इसलिए फैमिली के साथ घूमने के लिए बेस्ट है।
पहुंचने का तरीका: नागपुर से नवेगांव करीब 150 किमी है। नागपुर से गोंदिया वाली ट्रेन पकड़ें, गोंदिया से नवेगांव के लिए टैक्सी मिल जाती है।
image credit-pinterest (GraphheneHotels)
विदर्भ घूमते समय ध्यान रखने वाली बातें
विदर्भ घूमने जानें से पहले इन बातों का जरूर ध्यान रखें, वरना आपका सारा मजा किरकिरा हो जाएगा।
- सफारी पहले से बुक करें: ताडोबा, पेंच और नवेगांव में सर्दियों में सफारी 20-25 दिन पहले ही फुल हो जाती है, इसलिए ऑनलाइन बुकिंग पहले कर लें।
- सुबह की सफारी लें: सर्दियों में बाघ देखने के लिए सुबह 6:30 वाली सफारी सबसे बेस्ट होती है। इसके लिए गर्म कपड़े जरूर ले जाएं, खुली जिप्सी में ठंड ज्यादा लगती है।
- कैश साथ रखें: जंगल के अंदर के गांवों में UPI नेटवर्क कभी-कभी नहीं चलता, इसलिए थोड़ा कैश साथ रखें।
- लोकल खाना जरूर ट्राई करें: विदर्भ की सावजी चिकन, तर्री पोहा और मटन यहां की पहचान है। वेज वाले लोग बटाटा भरी और ज्वारी की भाकरी जरूर खाएं।
- मंदिरों में ड्रेस कोड का ध्यान रखें: रामटेक और मार्कंडा जैसे मंदिरों में जाते समय शालीन कपड़े पहनें।
यह भी पढ़ें- Water Palaces in India: पानी के बीच तैरते हुए नजर आते हैं भारत के ये खूबसूरत महल, खूबसूरती देख थम जाएंगी सांसें
विदर्भ घूमने का पूरा खजाना है। एक ही ट्रिप में आप हिल स्टेशन की ठंडी हवा, जंगल की रोमांचक सफारी और 1000 साल पुराने मंदिरों की शांति, तीनों का मजा ले सकती हैं। अगर आप इस सर्दी में कम बजट में अच्छी ट्रिप प्लान कर रही हैं, तो विदर्भ की इन 6 जगहों में से कोई 2-3 जगह चुन लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
main image credit- ai
