टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता करण कुंद्रा और अभिनेत्री सान्वी तलवार के बीच हुआ सालों पुराना विवाद एक बार फिर चर्चा में आया है। यह बात साल 2015 की है, जब लोकप्रिय धारावाहिक शो 'ये कहां आ गए हम' टीवी पर आने लगा था। इस दौरान दोनों कलाकारों के बीच हुई तीखी बहस और हाथापाई ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब सालों बाद एक्ट्रेस सान्वी तलवार ने एक इंटरव्यू में सेट पर घटी उस घटना का पूरा सच उजागर करते हुए करण कुंद्रा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठा रहा है कि कौन हैं सान्वी तलवार और इन दिनों वह क्या कर रही हैं? इस लेख के माध्यम से जानते हैं पूरी डिटेल...
कौन हैं एक्ट्रेस सान्वी तलवार?
सान्वी तलवार ने इंडियन टेलीविजन इंडस्ट्री से पहचान बनाई। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और फिर कई चर्चित टीवी सीरियल्स व म्यूजिक वीडियोज में एक्टिंग करती नजर आई। हालांकि, वह पिछले कुछ समय से टीवी पर दिखाई नहीं दे रही हैं, लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से वह लगातार अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं और अपनी जिंदगी के अपडेट्स शेयर करती हैं।
बता दें कि हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर सिंगापुर ट्रिप की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उन्होंने चाइनाटाउन की सैर, मशहूर काया टोस्ट और प्रसिद्ध बौद्ध मंदिर का जिक्र किया। इसके अलावा, 10 जुलाई को अतरंगी ऐप पर उनकी नई सीरीज 'खामोश आहतें' स्ट्रीम हो चुकी है। इस सीरीज में सान्वी के साथ राकेश बापट, मरियम, तान्या शर्मा और हारिस वहीद जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। सान्वी अपने अभिनय और पर्सनल लाइफ दोनों को लेकर फैंस के बीच छाई हुई हैं।
यह भी पढ़ें- निक्की तंबोली और अरबाज पटेल का घर अंदर से कैसा दिखता है? देखें खूबसूरत तस्वीरें
करण और सान्वी के पुराने विवाद के पीछे क्या था कारण?
टेली मसाला के साथ सान्वी ने बातचीत में बताया कि, जब उन्होंने इस शो में काम करना शुरू किया था, तब वह एकदम नई थीं। उन्होंने बताया कि करण कुंद्रा उनसे बातचीत बढ़ाने में काफी रुचि दिखाते थे। हालांकि, सान्वी काम के दौरान प्रोफेशन दूरी बनाए रखना पसंद करती थीं। करण के साथ ज्यादा न घुलने-मिलने के कारण सेट पर उनके और निर्देशक के रवैये में बदलाव आने लगा था।
एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्होंने अपनी लिमिट्स तय कीं, तो उन्हें काफी परेशान किया जाने लगा। इतना ही नहीं, सेट पर माहौल ऐसा बना दिया गया था, जिससे उन्हें लगने लगा कि शो से उनका पत्ता साफ किया जा रहा है। सान्वी का कहना है कि काम के माहौल को लगातार मुश्किल बनाया जा रहा था, जिससे उन्हें काम करने में काफी परेशानी हुईं।
यह भी पढ़ें- तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के रिश्ते की ऐसे हुई थी शुरुआत, जानें लव स्टोरी
विवाद कारण एक थ्रिलर और रोमांटिक सीन के दौरान हुआ। सान्वी के मुताबिक, शूटिंग के वक्त बिना निर्देशक के कट या कुछ बोले बिना करण कुंद्रा ने अचानक उन्हें किस कर लिया। उन्हें यह सब अच्छा नहीं लगा और सान्वी ने सेट पर ही करण को थप्पड़ जड़ दिया था, जिसके बाद मामला काफी बढ़ गया था। बाद में करण ने आकर सान्वी को न केवल थप्पड़ मारा बल्कि गालियां भी दीं।
एकता कपूर के कारण दोबारा हुई शो में वापसी
सान्वी ने बताया कि इस घटना के बाद वह शो छोड़ने का मन बना चुकी थीं। हालांकि, धारावाहिक की निर्माता एकता कपूर ने खुद इस मामले को देखा। एकता कपूर ने करण कुंद्रा की तरफ से सान्वी से माफी मांगी और उनसे शो में बने रहने का अनुरोध किया। एकता कपूर के चलते सान्वी ने दोबारा शूटिंग शुरू की थी।
यह भी पढ़ें- माधुरी दीक्षित या डॉ. नेने, जानिए दोनों में से किसने किसको पहली नजर में किया था पसंद?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
