Mon Sep 28, 2026 | Updated 08:53 PM IST

'मैं उनका दूसरा पिता...', रीति तिवारी को लेकर पंजाबी सिंगर एकम बावा ने किए थे चौंकने वाले दावे, अब टीम ने दिया जवाब

पंजाबी सिंगर एकम बावा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई वीडियोज शेयर करके खुद को रीति का स्टेपफादर बताया था और उन पर कई इल्जाम भी लगाए थे। अब इन सारी बातों पर रीति की टीम की तरफ से एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया है।
Updated:- 2026-09-28, 19:38 IST
bigg boss 20 contestant rhiti tiwari team has issued a statement responding to punjabi singer ekam bawa allegations

मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी फिलहाल बिग बॉस 20 में नजर आ रही हैं। शो में वह लगातार अपने अजीबोगरीब दावों और लड़ाई-झगड़े को लेकर सुर्खियों में हैं। एक टास्क के दौरान उन्होंने उदिति सिंह को गाली दी थी और काफी गलत शब्दों का इस्तेमाल किया था, जिसे लेकर वीकेंड के वार पर सलमान खान ने उनकी क्लास लगाई थी। शो में उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें अपने खर्चे के लिए घर से सिर्फ 25 हजार रुपये मिलते थे और उन्होंने काफी संघर्ष देखा है। इन सारे दावों को लेकर पंजाबी सिंगर एकम बावा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कई वीडियोज शेयर किए थे। उन्होंने खुद को रीति का स्टेपफादर बताया था और कहा था कि रीति के सारे दावे बेबुनियाद हैं। अब इन बातों पर रीति की टीम की तरफ से रिएक्शन आया है। चलिए आपको बताते हैं कि उनकी टीम ने क्या स्टेटमेंट जारी किया है?

रीति तिवारी की टीम ने एकम बावा के दावों को बताया गलत

रीति तिवारी की टीम ने उनके ऑफिशियल अकाउंट से एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में लिखा है, "हम रीति तिवारी और उनके परिवार के खिलाफ एकम बावा के किए गए झूठे दावों से बेहद निराश हैं, जिन्हें कई मीडिया प्लेटफॉर्म ने भी आगे बढ़ाया है। रीति फिलहाल बिग बॉस 20 के घर में हैं और खुद इन इल्जामों का जवाब नहीं दे सकती हैं। ऐसे में हम मीडिया हाउजेस से निवेदन करते हैं कि किसी के बारे में ऐसे असम्मानजनक दावों को सच मानने से पहले उनकी पूरी जांच कर लें और रीति की फैमिली को भी अपने बात कहने का मौका दें। उन झूठे दावों के लिए एकम बावा के खिलाफ जरूरी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।"

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rhiti Tiwari (@rhititiwari)

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: गाली देने पर घिरीं रीति तिवारी, क्या वीकेंड के वार पर बेटी की क्लास लगाने पहुंचेंगे मनोज तिवारी?

एकम बावा ने रीति तिवारी के बारे में क्या कहा था?

एकम बावा ने अपने वीडियोज में कहा था कि वह और रीति की मां रानी कुछ सालों तक लिव इन रिलेशन में थे और फिर दोनों ने शादी कर ली थी। एकम ने यह भी कहा था कि रीति के पास महंगे बैग और कपड़े हैं और वह लाखों रुपये कमाती हैं। ऐसे में वो लोगों को पागल बनाने के लिए झूठे दावे न करें। एकम ने कहा था कि रीति और उनकी मां ने उन्हें बहुत टॉर्चर किया है और वह बिग बॉस 20 में भी सब कुछ झूठ बोल रही हैं। बता दें कि एकम बावा एक पंजाबी फोक और पॉप सिंगर हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ekam Bawa (@ekambawaofficial)


यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 WKV Promo: रीति तिवारी पर भड़के सलमान खान, बोले-आपने हद पार कर दी...

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।