क्या काजी तौकीर ने दिया था एकता कपूर को धोखा? सालों बाद 'बिग बॉस 20' में छलका दर्द, बोले- मैं उस वक्त 20 साल...

'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर इस सीजन के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। उन्हें ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। शो के अंदर अक्सर कंटेस्टेंट्स अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करते हुए नजर आते हैं और एक हालिया एपिसोड में काजी तौकीर भी अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा करते नजर आए हैं। उन्होंने बताया कि 'फेम गुरुकुल' जीतने के बाद प्रोड्यूसर एकता कपूर ने उन्हें एक टीवी शो ऑफर किया था, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया। काजी ने बताया कि उस वक्त न्यूजपेपर्स की हेडलाइंस में ऐसा कहा गया कि काजी ने एकता कपूर को धोखा दे दिया है, यह सब पढ़कर उन्हें काफी बुरा लगा था। चलिए आपको बताते हैं कि काजी ने क्या कहा है?
'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर का छलका दर्द
'बिग बॉस 20' के एक लेटेस्ट एपिसोड में काजी तौकीर, आम्रपाली दुबे से बात करती हुई नजर आएं। काजी ने बताया कि जब उन्होंने 'फेम गुरुकुल' जीता था, तो एकता कपूर उनके पास एक टीवी शो का ऑफर लेकर आई थीं। वह खुद को लकी मानते हैं कि करियर की शुरुआत में उन्हें इतना बड़ा ऑफर मिला था, लेकिन तब उन्होंने इसके लिए मना कर दिया था। काजी ने बताया, "एकता जी मेरे पास आई थीं और मुझे स्क्रिप्ट सुना रही थीं, लेकिन मैं उस वक्त सिर्फ 20 साल का था, शायद चीजों को सही से नहीं समझ पा रहा था। मेरा ध्यान तो उनकी अंगूठियों में था। उस वक्त उनकी स्टोरी में जो मेरा किरदार था, वह एक रॉकस्टार का था, लेकिन मैं यह सोच रहा था कि मैं उन्हें मना कैसे करूं। मैं सीधे तौर पर उन्हें मना नहीं कर पा रहा था, इसलिए उनके साथ अनुपमा जी मौजूद थीं, मैंने उनसे कहा कि मैं यह नहीं करना चाहता हूं।" काजी ने यह भी बताया कि उस वक्त वह एक फिल्म साइन कर चुके थे। काजी की मानें तो करियर की शुरुआत में उनके पास कई ऑफर थे, लेकिन किसी न किसी वजह से बात नहीं बन पाई।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: काजी तौकीर से सुलझी रीति तिवारी की लड़ाई, बाहर आने के बाद बोलीं- 'हमारे बीच अब...'
काजी तौकीर को होना पड़ा था शर्मिंदा
काजी तौकीर ने आगे बताया कि इस बात को मीडिया ने काफी अलग तरह से पेश किया था और अगले दिन अखबारों में हेडलाइंस थीं कि काजी तौकीर ने एकता कपूर को धोखा दे दिया...काजी का करियर खत्म हो गया...काजी के पास अब कोई काम नहीं है, यह सब पढ़कर उन्हें काफी दुख हुआ। काजी ने बताया कि उस वक्त सोशल मीडिया या कोई और जरिया नहीं था जिससे वह अपनी बात सबके सामने रख सकें। बता दें कि 'फेम गुरुकुल' जीतने के बाद काजी को काफी पॉपुलैरिटी मिली थी।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: काजी तौकीर के कमेंट्स पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, फैंस बोले- जानबूझकर किया जा रहा है टारगेट
View this post on Instagram
एकता कपूर ने दिया काजी की बात का जवाब
काजी तौकीर ने लगभग 20 साल बाद पुरानी गलतफहमी को दूर करते हुए पूरा सच बताया है और कहा है कि उनका इरादा एकता कपूर की बेइज्जती करने का नहीं था और न ही उनके मन में कुछ गलत था। बीती रात के एपिसोड की इस क्लिप को उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से भी शेयर किया गया है। इस पर कमेंट करते हुए एकता कपूर ने लिखा, "विनर।" अब देखना होगा कि क्या सालों बाद एकता कपूर और काजी तौकीर का साथ में कोई प्रोजेक्ट आएगा?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Jio Hotstar
- काजी तौकीर ने 'फेम गुरुकुल' कब जीता था?
- काजी तौकीर ने साल 2005 में अरिजीत सिंह को हराकर रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' जीता था।
- काजी तौकीर, कैटरीना कैफ के किस गाने में नजर आए हैं?
- काजी तौकीर साल 2015 में 'फैंटम' के गाने 'अफगान जलेबी' में कैटरीना कैफ के साथ नजर आए थे।
- काजी तौकीर का जन्म कब हुआ था?
- रिपोर्ट्स के आधार पर काजी तौकीर का जन्म 4 जून 1896 को हुआ था। वह कश्मीर के रहने वाले हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।