टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपनी एक्टिंग के साथ ही निजी जिंदगी को लेकर भी हमेशा चर्चा में रही हैं। उन्होंने दो शादियां की थीं और दोनों ही टूट गईं। उनकी पहली शादी राजा चौधरी से हुई थी और जब ये शादी टूटी थी, तो श्वेता ने राजा पर मारपीट के आरोप लगाए थे। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में राजा चौधरी ने श्वेता तिवारी पर कई चौंकाने वाले इल्जाम लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि श्वेता का केवल उनके को-स्टार सीजेन खान संग नहीं, बल्कि कई लोगों से अफेयर था और उन्होंने खुद काफी कुछ देखा था। राजा ने यह भी कहा कि श्वेता उनसे झूठ बोला करती थीं और यह दावा भी किया था कि उन्होंने श्वेता पर कभी हाथ नहीं उठाया। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है?
राजा चौधरी ने फिर लगाए श्वेता तिवारी पर आरोप
राजा चौधरी ने हाल ही में एक लीडिंग जर्नलिस्ट को दिए इंटरव्यू में श्वेता तिवारी पर चौंकाने वाले इल्जाम लगाए हैं। बता दें कि साल 2025 में भी एक इंटरव्यू के दौरान राजा ने श्वेता तिवारी और सीजैन खान के अफेयर की बात कही थी।
जब इस इंटरव्यू के दौरान राजा से श्वेता और सीजेन खान के रिश्ते के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा 'उसका हर एक आदमी के साथ अफेयर था।' इतना ही नहीं, राजा ने यह भी कहा कि श्वेता तिवारी, सीजेन के घर में ही रह रही थीं। राजा चौधरी ने कहा कि उस वक्त श्वेता उनसे कहकर जाती थीं कि वो शूट पर जा रही हैं, लेकिन अगले दिन पता चलता था कि वो दिल्ली में किसी शोरूम की ओपनिंग में गई हैं। इस तरह श्वेता ने उनसे कई झूठ बोले हैं और उन्होंने काफी कुछ ऐसा देखा है, जिससे साबित हो गया था कि श्वेता उन्हें धोखा दे रही हैं।
सीजेन खान ने कही थी यह बात
राजा चौधरी ने इस इंटरव्यू के दौरान कहा कि श्वेता ने कभी उनके और सीजेन के अफेयर की बात खुलकर स्वीकार नहीं की थी। वो हमेशा यही कहती थीं कि दोनों बस दोस्त हैं। हालांकि, सीजेन ने उनसे कहा था कि दोनों के बीच रिश्ता है। राजा ने बताया कि एक बार वो सीजेन से मिले थे, तो राजा ने उनसे कहा था, "क्यों किसी का घर बर्बाद कर रहे हो?" इस पर सीजेन ने कहा था, "कैसा घर..कैसी फैमिली...वो शुरू से मेरे साथ है...तुम बस उसके नौकर हो।"
हिट रही थी श्वेता तिवारी और सीजेन खान की जोड़ी
श्वेता तिवारी और सीजेन खान की जोड़ी 'कसौटी जिंदगी की' में नजर आई थी। इस शो में श्वेता तिवारी ने 'प्रेरणा' और सीजेन खान ने 'अनुराग बासु' का किरदार निभाया था। दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब प्यार दिया था।
यह भी पढ़ें- 'हर वाइफ को पति में कमी दिखती है', गौरव खन्ना संग तलाक के ऐलान के बाद आकांक्षा चमोला का पुराना बयान वायरल
श्वेता तिवारी ने की थीं दो शादियां
श्वेता तिवारी और राजा चौधरी की शादी साल 1998 में हुई थी और साल 2007 में दोनों का तलाक हो गया था। हालांकि, कई रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि दोनों का तलाक साल 2012 में हुआ था। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम पलक तिवारी (एक्ट्रेस) है। श्वेता ने राजा चौधरी पर घरेलू हिंसा के इल्जाम लगाए थे। इसके बाद श्वेता तिवारी ने साल 2013 में अभिनेता अभिनव कोहली के साथ शादी की थी। दोनों का एक बेटा रेयांश कोहली है। हालांकि, साल 2019 में यह शादी भी टूट गई।
यह भी पढ़ें- मौनी रॉय के तलाक के बाद क्यों साधा जा रहा है दिशा पाटनी पर निशाना? सोशल मीडिया पर लग रहे हैं बड़े इल्जाम
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
