बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के दौरान उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। रिया को कुछ दिन जेल में भी बिताने पड़े। उन पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने और उनके पैसों का गलत इस्तेमाल करने के आरोप लगे थे। हालांकि, कुछ वक्त पहले सीबीआई की तरफ से उन्हें क्लीन चिट दे दी गई है। सुशांत के निधन के बाद रिया लंबे वक्त तक विवादों में रही थीं और इसका उन पर व उनके परिवार पर गहरा असर पड़ा था, जिसके बारे में वो कई बार खुलकर बात कर चुकी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने फराह खान के यूट्यूब व्लॉग में बताया कि कैसे इस पूरे विवाद के चलते उनके पिता को नौकरी से निकाल दिया गया था और उनके भाई को भी जिल्लत झेलनी पड़ी थी। चलिए आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है?

पिता को गंवाना पड़ा नौकरी का ऑफर

रिया चक्रवर्ती ने इस व्लॉग में अपनी जिंदगी के उस मुश्किल दौर को याद करते हुए बताया कि उनके पिता को एक हॉस्पिटल में काफी सीनियर पोजीशन का ऑफर मिला था। सब कुछ फाइनल हो चुका था और वो जल्दी ही ज्वॉइन करने वाले थे, लेकिन जब वहां के लोगों को उनके सरनेम के बारे में पता चला और इस बात की जानकारी मिली कि वो रिया के पिता हैं, तो उन्होंने नौकरी देने से साफ मना कर दिया। बता दें कि रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती एक आर्मी ऑफिसर रह चुके हैं।

भाई को भी झेलनी पड़ी थीं मुश्किलें

रिया चक्रवर्ती ने बताया कि उनके भाई ने CAT में 97% स्कोर किया था और वो IIM से पढ़ाई करने वाला था, लेकिन वो नहीं हो पाया। इसके बाद जब वो जेल से बाहर आए, तो कोई भी बड़ी कंपनी उनके भाई को नौकरी देने को तैयार नहीं थी।

यह भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सालों बाद बहन ने खोले राज, बोलीं- कुछ तो गड़बड़ थी...

रिया चक्रवर्ती के करियर पर भी पड़ा था असर

इस पूरे मामले का असर रिया चक्रवर्ती के करियर पर सबसे ज्यादा पड़ा था और उन्हें बॉलीवुड में काम मिलना बंद हो गया था। हालांकि, धीरे-धीरे उन्होंने कमबैक किया। वह पहले 'रोडीज' में बतौर गैंग लीडर नजर आई थीं और फिलहाल 'द ट्रेटर्स 2' का हिस्सा हैं।

 

यह भी पढ़ें- 'मैं अभी भी उबर नहीं पाई हूं', सुशांत सिंह राजपूत केस पर फिर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।