बॉलीवुड में ऐसे कई कपल हैं जि‍नकी लव स्टोरी लोगों को खूब पसंद आती है। उन्‍हीं में से एक मनोज बाजपेयी और शबाना रजा की लव स्‍टोरी है। ये दोनों ही अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं। दोनों अपने र‍िश्‍ते के बारे में ज्‍यादा बात तो नहीं करते हैं, लेक‍िन जब भी करते हैं, तो फैंस को काफी ज्‍यादा एक्‍साइटमेंट होती है।

हाल ही में एक्‍टर ने एक इंटरव्‍यू में अपनी पत्‍नी रजा काे लेकर कुछ बातें बताईं हैं। एक्‍टर ने बताया क‍ि उनकी पत्‍नी कभी भी उनके क‍िसी भी फ‍िल्‍म सेट पर नहीं जाती हैं। आइए इस बारे में वि‍स्‍तार से जानते हैं-

पहली मुलाकात में ही हो गया था प्यार

हाल ही में एक्‍टर ने एक इंग्‍ल‍िश चैनल को द‍िए इंटरव्‍यू में मनोज बाजपेयी ने बताया क‍ि उनकी और शबाना रजा की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। जैसे ही उन्होंने शबाना को देखा और उनसे बात की, उन्हें वो बहुत पसंद आ गईं। एक्‍टर ने बताया क‍ि दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे रिश्ता आगे बढ़ता गया। उन्होंने ये भी कहा कि पहली मुलाकात के दिन से ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। यही दोस्ती बाद में प्यार में बदल गई।

यह भी पढ़ें- माधुरी दीक्षित या डॉ. नेने, जानिए दोनों में से किसने किसको पहली नजर में किया था पसंद?

आखिर क्यों नहीं जातीं शबाना सेट पर?

मनोज बाजपेयी का कहना था क‍ि शबाना खुद भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी रही हैं। इसलिए वो फिल्म सेट के माहौल और काम करने के तरीके को अच्छी तरह समझती हैं। शबाना ने शुरू में ही जान ल‍िया था क‍ि शूट‍िंग में हर क‍िसी का क‍िरदार पूरा अलग होता है। वो काम में इतना डूब जाते हैं क‍ि पूरा फोकस अपने कैरेक्‍टर पर ही रहता है। यही वजह है क‍ि शबाना कभी भी फ‍िल्‍म के सेट पर नहीं जाती हैं। उनका मानना था क‍ि सेट पर अगर गई तो मनोज का ध्‍यान थोड़ा बंट सकता है। इसलिए उन्होंने दूरी बनाए रखने का फैसला किया और आज तक उस फैसले पर कायम हैं।

यह भी पढ़ें- 'उन्होंने न मेरा और न प्रियंका का...', अक्षय कुमार को लेकर लारा दत्ता के बेबाक बोल, एक्टर के बर्ताव को लेकर खोले बड़े राज

शबाना नहीं बदलतीं अपना फैसला

मनोज बाजपेयी ने ये भी बताया कि कई बार उनका मन करता है कि शबाना उनके साथ शूटिंग सेट पर आएं और उनके काम को करीब से देखें, लेकिन शबाना आज भी अपने फैसले पर ही कायम हैं।

यह भी पढ़ें- 'मेरी वाइफ को सोते समय...', जब प्रियंका चोपड़ा की बेडरूम हैबिट्स पर निक जोनस ने ली थी चुटकी, देसी गर्ल की इस आदत को बताया था डरावना सपना

सात साल की डेटिंग के बाद दोनों ने की शादी

आपको बता दें क‍ि मनोज बाजपेयी और शबाना ने करीब सात साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद साल 2006 में दोनों ने शादी कर ली थी। शादी के कुछ साल बाद 2011 में दोनों को एक बेटी हुई। वहीं, शबाना रजा ने साल 2009 में एक्‍ट‍िंग से दूरी बना ली थी।

यह भी पढ़ें- शाहरुख-प्रियंका से लेकर अक्षय-रवीना तक...बॉलीवुड के गलियारों के वो अफेयर जिन्होंने जमकर बटोरी थीं सुर्खियां, कुछ हुए कबूल तो कुछ बन गए अफवाहें

तो एक्‍टर ने इस बात का खुलासा कर ही दि‍या क‍ि उनकी पत्‍नी क्‍यों फि‍ल्‍म सेट पर नहीं जाती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Instagram