Sat Sep 12, 2026 | Updated 08:04 AM IST

'उन्होंने न मेरा और न प्रियंका का...', अक्षय कुमार को लेकर लारा दत्ता के बेबाक बोल, एक्टर के बर्ताव को लेकर खोले बड़े राज

अक्षय कुमार, लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'अंदाज' में नजर आए थे। बाद में अक्षय और प्रियंका के अफेयर की खबरें भी आने लगी थीं। हाल ही में लारा दत्ता ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि अक्षय उनके और प्रियंका के साथ सेट पर कैसा बर्ताव करते थे?  
Updated:- 2026-04-14, 00:03 IST
 Akshay Kumar Priyanka Chopra rumors truth

अक्षय कुमार लंबे समय से बॉलीवुड का हिस्सा हैं और उन्होंने कई बड़ी एक्ट्रेसेस के साथ काम किया है। अक्षय कुमार फिल्म 'अंदाज' में लारा दत्ता और प्रियंका चोपडा के साथ नजर आए थे। 2000 के दशक में ये फिल्म काफी चर्चा में थी और इसकी एक वजह प्रियंका और अक्षय के बोल्ड सीन्स भी थे। बाद में अक्षय और प्रियंका के लिंकअप की खबरें भी आई थीं। अक्षय का नाम प्रियंका के अलावा रवीना टंडन, रेखा और शिल्पा शेट्टी के साथ भी जुड़ा था। लारा दत्ता ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कुछ पुरानी यादों को शेयर किया है और बताया है कि सेट पर अक्षय, उनके और प्रियंका के साथ कैसे बर्ताव करते थे, चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है

लारा दत्ता ने खुद को बताया लकी

Lara Dutta on Akshay Kumar controversy details
लारा दत्ता ने हाल ही में यूट्यूब चैनल एटीएनकनाडा से बातचीत में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े पुराने किस्सों का जिक्र किया। लारा ने मिस यूनिवर्स जीतने के बाद साल 2003 में फिल्म अंदाज से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और प्रियंका चोपड़ा भी उस वक्त इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत कर रही थीं, ऐसे में अक्षय ने दोनों को बहुत सपोर्ट किया। लारा ने इस इंटरव्यू में ये भी कहा कि उन्हें इस बात की बहुत खुशी है और वो खुद को लकी मानती हैं कि फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार थे। उन्होंने अक्षय को अपन दोस्त और गाडड बताया।

यह भी पढ़ें- 'अमित मेरे ही रहेंगे...', जया बच्चन की इस एक लाइन ने तोड़ दिया था अमिताभ और रेखा का रिश्ता, एक्ट्रेस ने जवाब में कही थी ये बात

उन्होंने नहीं की हमारा फायदा उठाने की कोशिश

Lara Dutta on Akshay Kumar controversy
लारा ने ये भी कहा कि वो और प्रियंका दोनों इंडस्ट्री में नए थे, लेकिन अक्षय ने कभी उनका फायदा उठाने की कोशिश नहीं की। लारा ने कहा, "अक्षय एक बहुत अच्छे इंसान हैं और उन्होंने प्रियंका और उन्हें काफी प्रोटेक्ट किया। उन्होंने कभी ऐसा नहीं सोचा कि ये दोनों नई लड़कियां हैं, ये इंडस्ट्री में किसी को नहीं जानती हैं या इनके पास कोई गाइडेंस नहीं है, बल्कि उन्होंने हमारी मदद की और कभी हमारा फायदा उठाने की कोशिश नहीं की।"

 

यह भी पढ़ें- क्या रेखा की वजह से टूटा था अक्षय कुमार-रवीना टंडन का रिश्ता?

लारा दत्ता का ये इंटरव्यू फिलहाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।