Sat Sep 12, 2026 | Updated 08:07 AM IST

'मेरी वाइफ को सोते समय...', जब प्रियंका चोपड़ा की बेडरूम हैबिट्स पर निक जोनस ने ली थी चुटकी, देसी गर्ल की इस आदत को बताया था डरावना सपना

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की गिनती हॉट और लविंग कपल्स में होती है। दोनों इंटरव्यूज में कई बार एक-दूसरे के बारे में बात करते नजर आते हैं। कुछ वक्त पहले निक ने काफी मजाकिया अंदाज में प्रियंका की कुछ बेडरूम हैबिट्स पर चुटकी ली थी।
Updated:- 2026-03-11, 01:25 IST
image

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की गिनती इंडस्ट्री के मोस्च लव्ड कपल्स में होती है। दोनों को फैंस बहुत प्यार देते है और इनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद करते हैं। निक और प्रियंका के बीच उम्र में 10 साल का फासला है, लेकिन दोनों का प्यार इससे कहीं ऊपर है। अक्सर इंटरव्यूज में भी ये दोनों एक-दूसरे से जुड़े कई दिलचस्प किस्से सुनाते नजर आते हैं। कुछ वक्त पहले एक पॉडकास्ट में निक ने वाइफ प्रियंका चोपड़ा की बेडरूम हैबिट्स को लेकर कई फनी बातें बताई थीं और प्रियंका की एक आदत को डरावना सपना बताया था। चलिए आपको बताते हैं कि निक ने क्या कहा था।

प्रियंका चोपड़ा की इस आदत को निक जोनस ने बताया था बुरा सपना

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

निक जोनस ने कुछ वक्त पहले जेक शेन के पॉडकास्ट 'थेरापस' में प्रियंका चोपड़ा से जुड़े कई खुलासे किए थे। जब उनसे पूछा गया कि वो बेडरूम में सोने के लिए एसी का टेम्परेचर कितना रखना पसंद करते हैं या सोने के लिए आइडियल टेम्परेचर क्या होना चाहिए, तो निक ने बताया था कि इस मामले में उनकी और प्रियंका की पसंद एकदम अलग है। प्रियंका सोते वक्त रूम को हल्का गर्म रखनापसंद करती हैं, लेकिन मुझे एकदम जमा देने वाला ठंडा तापमान पसंद आता है। प्रियंका एसी का जो तापमान रखना पसंद करती हैं, वो निक के लिए एक बुरे सपने जैसा है।

यह भी पढ़ें- Desi Girl Comeback: 7 साल बाद इंड‍ियन स‍िनेमा में धमाकेदार वापसी कर रहीं Priyanka Chopra, राजामौली की इस फ‍िल्‍म में आएंगी नजर

बिस्तर पर बैठकर निक को टीवी देखना नहीं पसंद

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

निक ने एक बार ये भी बताया था कि उन्हे लगता है कि बिस्तर सिर्फ सोने के लिए होते हैं। ऐसे में वो बिस्तर पर बैठकर खाना या टीवी देखना पसंद नहीं करते हैं। निक ने कहा था, "मुझे गर्मी ज्यादा लगती है और मुझे गर्म बेड बिल्कुल नहीं पसंद...ऐसे में जब प्रियंका बिस्तर पर बैठकर कुछ देख रही होती हैं या पढ़ रही होती हैं, तो वो कुर्सी खींचकर उनके पास आराम से बैठ जाते हैं, ताकि दोनों साथ वक्त बिता सकें।"

 

यह भी पढ़ें- करवाचौथ पर नहीं दिखा चांद तो प्रियंका चोपड़ा को बादलों के ऊपर ले गए थे निक जोनस, आसमान में खुलवाया था व्रत; देसी गर्ल ने शेयर किया रोमांटिक किस्सा


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Priyanka Chopra

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।