बॉलीवुड के फेवरेट कपल्‍स की बात होती है तो दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, आलिया भट्ट-रणबीर कपूर और विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की बात जरूर होती हैं। इन्‍हीं में से एक माधुरी दीक्षि‍त और डॉ. नेने की जोड़ी भी लोगों को खूब पसंद आती है। दोनों की शादी को करीब 26 साल हो चुके हैं। हालांक‍ि, ये जानने की उत्‍सुकता तो हर क‍िसी में है क‍ि आख‍िर दोनों में से क‍िसने कि‍सको पहले पसंद क‍िया था।

इस बात का जवाब एक बार माधुरी दीक्ष‍ित ने खुद कॉमेडी नाइट्स व‍िद कप‍िल के शाे में द‍िया था। दरअसल, एक ऑड‍ियंस के पूछने पर एक्‍ट्रेस ने इस बात की पूरी जानकारी दी थी। आइए इसके बारे में जानते हैं-

ऐसे हुई थी पहली मुलाकात

माधुरी दीक्षित ने बताया था कि उनके भाई अमेरिका के लॉस एंजेलिस में रहते हैं। जब भी वो वहां जाती थीं तो उनके भाई अपने दोस्तों को घर बुला ल‍िया करते थे। बाद में वो मजाक-मजाक में माधुरी से पूछते थे कि उन्हें कौन कैसा लगा। माधुरी के मुताबिक, पहले जब भी उनके भाई ऐसा पूछते थे तो वो ज्यादा कोई जवाब नहीं देती थीं, लेकिन एक दिन जब डॉ. श्रीराम नेने उनके भाई के घर आए, तो पूरा माहौल ही अलग हो गया था।

पहली नजर में पसंद आ गए थे डॉ. नेने

माधुरी ने बताया था कि जब उनके भाई के घर डॉ. नेने आए, तो उन्‍हें देखने के बाद वो खुद चाह रही थीं कि कोई उनसे पूछे कि सामने वाला कैसा लगा। वजह ये थी कि उन्हें डॉ. नेने पहली ही मुलाकात में अच्छे लगने लगे थे। माधुरी दीक्ष‍ित के इस जवाब से साफ पता चलता है क‍ि एक्‍ट्रेस ने ही डॉ. नेने को पहले पसंद क‍र लि‍या था।

यह भी पढ़ें- Mrs Deshpande हुई ओटीटी पर रिलीज, माधुरी दीक्षित ने क्यों भरी सीरियल किलर बनने के लिए हामी? एक्ट्रेस ने खुद बताई वजह

डॉ. नेने नहीं जानते थे ये बात

उनकी लव स्टोरी की सबसे खास बात ये भी है कि डॉ. नेने बॉलीवुड से बिल्कुल दूर थे। उन्होंने माधुरी की फिल्में तक नहीं देखी थीं और वो उनकी स्टारडम के बारे में भी ज्‍यादा नहीं जानते थे। बाद में खुद माधुरी ने बताया था कि उन्हें ये बात बहुत अच्छी लगी कि डॉ. नेने उन्हें एक एक्‍ट्रेस नहीं, बल्कि एक नॉर्मल इंसान की तरह ही जानते थे। यही वजह थी कि दोनों के बीच बातचीत बहुत सलीके से शुरू हुई और बाद में उनका रिश्ता मजबूत होता गया।

कब हुई थी शादी?

कुछ समय तक एक-दूसरे को जानने के बाद माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने ने 17 अक्टूबर 1999 को शादी कर ली थी। शादी अमेरिका में फैम‍िली और करीबी र‍िलेट‍िव के बीच में हुई थी। आज कपल दो बेटे हैं और ये बॉलीवुड की सबसे खुशहाल जोड़ियों में गिनी जाती है।

यह भी पढ़ें- 50 प्लस भी दिखेंगी स्टाइलिश, जब पहनेंगी धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित जैसी प्रिंटेड साड़ियां 

माधुरी दीक्ष‍ित का वर्कफ्रंट

हाल ही में माधुरी दीक्ष‍ित की मां बहन फ‍िल्‍म नेटफ्ल‍िक्‍स पर 5 जून को र‍िलीज हुई है। इस फ‍िल्‍म को सुरेश त्रिवेणी ने डायरेक्‍ट क‍िया है। इस फिल्म में माधुरी दीक्ष‍ित के अलावा तृप्ति डिमरी, धन्या दुर्गा और रवि किशन भी हैं।

तो हमने आपको अपने इस लेख में बताया क‍ि दोनों में से क‍िसने कि‍सको पहले पसंद क‍िया था। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Instagram/Madhuri Dixit