Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:26 AM IST

Maa Behen X Review: कैसी है फिल्म 'मां बहन'? सोशल मीडिया पर आ रहे पब्लिक रिव्यू ने बढ़ाया सस्पेंस

इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्म 'मां बहन' को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ दर्शकों को इसकी कहानी और निर्देशन पसंद आया, जबकि कुछ को कॉन्सेप्ट समझने में दिक्कत हुई।
Updated:- 2026-06-05, 12:27 IST
image

इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्म 'मां बहन' को लेकर फैंस के बीच मिले-जुले रिव्यू आ रहे हैं। लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं। पब्लिक रिस्पॉन्स को देखकर साफ है कि फिल्म ने कुछ लोगों के दिलों को गहराई से छुआ है तो वहीं कुछ लोगों को कॉन्सेप्ट समझ नहीं आया। सोशल मीडिया पर आ रहे इन मिले-जुले और दिलचस्प रिव्यूज ने उन लोगों का सस्पेंस और बढ़ा दिया है, जिन्होंने अब तक यह फिल्म नहीं देखी है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मां बहन मूवी के रिव्यू क्या हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

2 - 2026-06-05T115926.047

कहानी में है दम

X पर फिल्म 'मां बहन' को लेकर जो सबसे पहली और बड़ी प्रतिक्रिया सामने आ रही है, वह है इसकी कहानी का कुछ हटकर होना। फैंस का कहना है कि फिल्म की स्क्रिप्ट बेहद मजबूत है, जो आपको शुरू से लेकर अंत तक बांधकर रखती है। फिल्म में रिश्तों का दिलचस्प मेल दिखाया है। 

इसे भी पढ़ें - Theater Release: इस शुक्रवार थिएटर पर आ रही हैं ये बड़ी फिल्में, अभी से बुक कर लें टिकट

 

कई यूजर्स ने लिखा कि लंबे समय बाद ऐसी फिल्म आई है, जिसे आप पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं।

फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक और डायरेक्शन भी सोशल मीडिया पर तारीफें बटोर रहा है, जो कहानी के हर मोड़ पर सस्पेंस और इमोशन को दोगुना कर देता है।

1 - 2026-06-05T115932.806

बॉक्स ऑफिस पर रिलीज से पहले फिल्म को लेकर जैसी उम्मीदें लगाई जा रही थीं, यह फिल्म उन उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरी है। हालांकि, कुछ क्रिटिक्स और फैंस का मानना है कि फिल्म का दूसरा हिस्सा थोड़ा धीमा है, लेकिन क्लाइमेक्स इतना दमदार है कि वह हर छोटी कमी को छुपा देता है। 

इसे भी पढ़ें - Latest Release On OTT: 'गुल्लक सीजन 5' से लेकर 'मां बहन' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं ये धांसू फिल्में और सीरीज

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।