स्वाइन फ्लू के मामले लगातार तेजी से बढ़ते नजर आ रहे हैं और अब इसकी चपेट में बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी भी आ गए हैं। इन दिनों इमरान हाशमी अपनी फिल्म ‘आवारापन 2’ की सफलता को लेकर काफी ट्रैवल कर रहे थे और इसी बीच उनकी सेहत को लेकर आई इस खबर ने फैंस को परेशान कर दिया है। एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी हेल्थ अपडेट शेयर की है। बीमारी की वजह से उन्हें अपना बेंगलुरु शो भी पोस्टपोन करना पड़ा है। हालांकि, एक्टर ने अपने फैंस को भरोसा दिलाया कि शो रद्द नहीं हुआ है, बल्कि 12 सितंबर को किया जाएगा।

रांची लौटने के बाद बिगड़ी एक्टर की तबीयत

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इमरान हाशमी पिछले दिनों शूटिंग के चलते रांची गए थे। वहां से वापस आने के बाद उनकी तबीयत खराब हो रही थी, इसलिए डॉक्टर की सलाह पर मेडिकल टेस्ट कराया, जिसमें H1N1 यानी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। बीमारी के बीच इमरान ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी सेहत से जुड़ी जानकारी शेयर की, ताकि फैंस को उनकी स्थिति के बारे में पता चल सके।

‘आवारापन 2’ के बाद इन फिल्मों में दिखेंगे इमरान

इमरान हाशमी की हाल ही में आई फिल्म ‘आवारापन 2’ अभी तक चर्चा में है। फिल्म में इमरान ने एक बार फिर शिवम पंडित का किरदार निभाया है। फैंस उन्हें फिल्म को लेकर खूब प्यार दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसके बाद एक्टर ‘गनमास्टर G9’, ‘रूह’ और ‘G2’ फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

इसे भी पढे़ं- 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी ने क्यों नहीं दिया कोई किसिंग सीन? फिल्म के लेखक ने दिया जवाब

बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ की शानदार कमाई

'आवारापन 2' 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है। दुनियाभर में लगभग 205.10 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है। इसमें भारत से 173.30 करोड़ रुपये की कमाई शामिल है। फिल्म की इस कमाई के बीच इमरान की बीमारी की खबर सामने आने से उनके फैंस फिल्म की सफलता के साथ-साथ अब एक्टर की सेहत को लेकर भी चिंतित हैं।

तेजी से फैल रहा स्वाइन फ्लू

स्वाइन फ्लू यानी H1N1 फ्लू आसानी से फैलने वाला वायरस है। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैल सकता है। जब संक्रमित व्यक्ति खांसता, छींकता या बात करता है, तो उसके आस-पास बैठे लोगों तक फैलने की संभावना ज्यादा होती है, क्योंकि मुंह और नाक से निकलने वाली छोटी बूंदों से यह दूसरे व्यक्ति तक पहुंच जाता है। दिल्ली में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 27 अगस्त तक राजधानी में H1N1 के 2,729 मामले सामने आ चुके हैं। सिर्फ 27 अगस्त को ही 125 नए केस दर्ज किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- हर किसिंग सीन के बदले इमरान हाशमी की बीवी उनसे वसूलती हैं यह कीमत, एक्टर ने खुद किया था खुलासा

निष्कर्ष- इससे आप समझ रहे होंगे कि फ्लू जैसे लक्षणों को वायरल समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। तेज बुखार, लगातार खांसी या सांस लेने में परेशानी होने पर समय पर डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- emraan hashmini insta