हर किसिंग सीन के बदले इमरान हाशमी की बीवी उनसे वसूलती हैं यह कीमत, एक्टर ने खुद किया था खुलासा

इमरान हाशमी को एक वक्त पर बॉलीवुड में 'सीरियल किसर' का टैग मिल गया था। आज के वक्त में भले ही फिल्मों में किसिंग सीन और इंटिमेन सीन काफी आम हो गए हैं, लेकिन जब ये सीन इतने कॉमन नहीं थे उस वक्त भी इमरान हाशमी की फिल्मों में किसिंग सीन्स की भरमार होती थी। इन दिनों एक्टर अपनी फिल्म 'आवारापन 2' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में एक भी किसिंग सीन नहीं है और इसे लेकर सोशल मीडिया पर फैंस मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं और कह रहे हैं कि 'सीरियल किसर' की फिल्म में किसिंग सीन का न होना तो गैर कानूनी होना चाहिए। एक वक्त पर इमरान हाशमी से एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि उनके किसिंग सीन पर उनकी पत्नी परवीन हाशमी का क्या रिएक्शन होता है, तो इमरान ने काफी दिलचस्प जवाब दिया था और बताया था कि कैसे उनकी पत्नी हर किसिंग सीन के बदले उनसे एक खास कीमत वसूलती हैं। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा था?
हर किसिंग सीन के बाद बीवी को यह गिफ्ट देते हैं इमरान हाशमी
इमरान हाशमी ने कई फिल्मों में किसिंग सीन दिए हैं। सालों पहले एक इंटरव्यू के दौरान इमरान हाशमी से पूछा गया था कि उनकी फिल्मों में इन सीन्स को देखकर उनकी पत्नी परवीन का क्या रिएक्शन रहता है? इसके जवाब में इमरान ने कहा था, "बेशक वो थोड़ा चिढ़ जाती हैं...लेकिन हमारी डील है कि फिल्म में किस के लिए मैं उन्हें एक महंगा बैग खरीदकर देता हूं...उनकी अलमारी बैग से भरी हुई है...फिर वो उसी बैग से मुझे मारती हैं...हालांकि, अब वो मुझे हाथ से मारने लगी हैं, लेकिन इतने सालों में वह एक तरह से शांत हो गई हैं और समझ गई हैं कि यह मेरे प्रोफेशन का एक हिस्सा है और कुछ नहीं।" इस बात का जिक्र इमरान हाशमी की किताब 'द किस ऑफ लाइफ' में भी किया गया है।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- 'आवारापन 2' की आंधी में उड़ी 'बंटवारा 1947', वीकेंड पर इमरान हाशमी की फिल्म ने जमकर छापे नोट
काफी फिल्मी है इमरान हाशमी और परवीन की लव स्टोरी
इमरान हाशमी की पत्नी परवीन शाहनी ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट लिखकर 'आवारापन 2' और इमरान हाशमी की तारीफ की और बताया कि कैसे इतने सालों में वो हर प्रोजेक्ट में अपनी पूरी जान लगा देते हैं। उन्होंने लिखा, "अक्खा बॉलीवुड एक तरफ और इमरान हाशमी एक तरफ..." इमरान परदे पर तो एक रोमांटिक हीरो के तौर पर जाने जाते हैं, लेकिन असल जिंदगी में वह एक फैमिली मैन हैं। वह और परवीन एक-दूसरे को स्कूल के दिनों से जानते थे। लगभग 6 साल तक डेट करने के बाद दिसंबर 2006 में दोनों ने शादी कर ली। साल 2010 में उनके घर बेटे अयान हाशमी का जन्म हुआ। परवीन लाइमलाइट से दूर रहती हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर वह अक्सर फोटोज शेयर करती रहती हैं।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- क्या आपको पता है बॉलीवुड में कैसे शूट होते हैं इंटिमेट और लिपलॉक सीन? ये सेलेब्स कर चुके हैं खुलासा
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।