बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा रेखा की लव लाइफ हमेशा चर्चा में रही। जहां एक वक्त पर उनकी और अमिताभ बच्चन की नजदीकियों के चर्चे हर किसी की जुबान पर थे, तो वहीं विनोद मेहरा और उनकी सीक्रेट वेडिंग की खबरों ने भी खूब सु्र्खियां बटोरी थीं। हालांकि, रेखा ने सिमी ग्रेवाल के शो Rendezvous with Simi Garewal में अमिताभ के साथ किसी भी रोमांटिक रिलेशन से इंकार कर दिया था और विनोद मेहरा संग शादी की बात को भी पूरी तरह गलत बताया था। हालांकि, दोनों की रूमर्ड शादी को लेकर फिर भी मीडिया रिपोर्ट्स में कई दावे किए जाते रहे। साल 2021 में विनोद मेहरा की बेटी सोनिया ने उनके पिता और रेखा की शादी की खबरों पर जवाब दिया था और इस बात के पीछे का सच बताया था। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा था?
विनोद मेहरा-रेखा की शादी पर सोनिया ने दिया था यह जवाब
विनोद मेहरा और रेखा की शादी का जिक्र यासिर उस्मान की किताब 'रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी' में है। बताया गया है कि विनोद मेहरा और रेखा ने शादी की थी और इस कथित शादी के बाद जब रेखा, विनोद मेहरा के घर पहुंची थीं, तो उन्होंने उन्हें काफी भला-बुरा कहा था। यहां तक कि जब वो उनके पैर छूने के लिए झुकी थीं, तो उन्हें धक्का तक दे दिया था।
हालांकि, रेखा ने इन खबरों को हमेशा सिरे से नकारा है। एक इंटरव्यू के दौरान जब विनोद मेहरा की बेटी सोनिया से इस बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने कहा था कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, क्योंकि पापा के निधन के वक्त मैं लगभग डेढ़ साल की थी और ऐसे में ये सब मेरे पैदा होने से भी काफी पहले की बातें हैं, लेकिन मैंने हमेशा घर में यही सुना है कि दोनों करीबी दोस्त थे। बता दें कि सोनिया ने कहा था कि वो 2-3 बार रेखा से मिली हैं और वो बेहद खूबसूरत और शानदार पर्सनालिटी की महिला हैं।
विनोद और किरण मेहरा की बेटी हैं सोनिया
विनोद मेहरा ने साल 1988 में किरण मेहरा से शादी की थी। दोनों के बो बच्चे सोनिया और रोहन हैं। इसके लगभग दो साल बाद विनोद मेहरा का निधन हो गया थाय़ जब इंटरव्यू में सोनिया से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी अपनी मां किरण मेहरा से रेखा और विनोद मेहरा के रिश्ते और शादी पर सवाल नहीं किया, तो उन्होंने इसके जवाब में कहा था कि उन्हें ये सब पूछना कभी जरूरी नहीं लगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड और सेलेब्स की लाइफ से जुड़े इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेंमेंट सेक्शन से।
