मौनी रॉय लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ वक्त पहले जब उन्होंने सूरज नांबियार संग तलाक का ऐलान किया था, तो उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। इतना ही नहीं, उनकी दोस्त दिशा पाटनी संग उनके रिश्ते पर भी कई सवाल उठाए गए थे। अब एक बार फिर मौनी की निजी जिंदगी चर्चा में आ गई है। दरअसल, हाल ही में मौनी को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर अर्जुन बिजलानी और अनुषा दांडेकर के साथ स्पॉट किया गया। पैपराजी ने इन तीनों को अपने कैमरे में कैद किया और उसके बाद कहा जाने लगा कि अर्जुन और मौनी सीक्रेटली डेट कर रहे हैं। अब इन खबरों पर अर्जुन बिजलानी ने चुप्पी तोड़ी है और इन्हें पूरी तरह गलत बताते हुए कहा है कि हर दोस्ती को रोमांटिक एंगल की जरूरत नहीं होती है। चलिए आपको बताते हैं कि अर्जुन ने इन बातों पर क्या रिएक्शन दिया है?

मौनी रॉय संग डेटिंग की खबरों पर भड़के अर्जुन बिजलानी

'क्या सूरज नांबियार के साथ तलाक के बाद मौनी रॉय, अर्जुन बिजलानी को सीक्रेटली डेट कर रही हैं?' एक पैपराजी पेज ने मौनी रॉय और अर्जुन बिजलानी की वीडियो को इस एंगल के साथ शेयर किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें होने लगीं। अब अर्जुन बिजलानी ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट के जरिए इन सारी अफवाहों को सिरे से खारिज किया है।

इस स्टेटमेंट में कहा गया है, "डियर क्लिकबेट पेज...दो लोग जो 15 साल से भी ज्यादा वक्त से दोस्त हैं, वो अचानक से सिर्फ इसलिए कपल नहीं बन जाते हैं क्योंकि आपके गॉसिप पेज को हेडलाइन की जरूरत है। कभी-कभी लोग बस एक-दूसरे का साथ देते हैं और खासकर तब जब उनका दोस्त किसी मुश्किल वक्त से गुजर रहा होता है...हर दोस्ती को रोमांटिक एंगल देने की जरूरत नहीं होती है। कुछ भी पब्लिश करने से पहले फैक्ट चेक जरूर कर लें। ये बहुत निराशाजनक है कि कई पेज एंटरटेंमेंट के नाम पर कुछ भी छापते हैं...एक आदमी और औरत के बीच हर बातचीत को गलत तरीके से ट्विस्ट करने की जरूरत नहीं होती है।"

यह भी पढ़ें- 39 साल के वरुण धवन की मां बनीं 40 साल की मौनी रॉय, Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का ट्रेलर देख यूजर्स बोले- हद ही हो गई

क्रिस्टल डिसूजा भी जता चुकी हैं नाराजगी

क्रिस्टल डिसूजा भी इस बात पर नाराजगी जता चुकी हैं। उन्होंने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा था, "ये क्या बकवास है...व्यूज के लिए आप लोग कुछ भी पोस्ट करोगे।" श्रद्धा आर्या ने भी इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में गुस्सा जाहिर किया है। इससे पहले मौनी रॉय ने पैपराजी की क्लास लगाते हुए कहा था कि वो कभी किसी पैपराजी को नहीं बुलाती हैं, इसलिए उनकी रिक्वेस्ट है कि उन्हें पैप न करें। बता दें कि अर्जुन बिजलानी पहले से शादीशुदा हैं। मौनी और अर्जुन सालों से दोस्त हैं और 'नागिन' में दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था।


यह भी पढ़ें- मौनी रॉय के तलाक के बाद क्यों साधा जा रहा है दिशा पाटनी पर निशाना? सोशल मीडिया पर लग रहे हैं बड़े इल्जाम


अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही, बॉलीवुड, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ से जुड़े इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।