सैयारा फेम जोड़ी अनीत पड्डा और अहान पांडे के डेटिंग रूमर्स लंबे समय से सामने आती रही हैं। साल 2025 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सैयारा' में साथ साथ नजर आई इस जोड़ी की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आई थी और इसके बाद से इनके अफेयर की अफवाहों ने तूल पकड़ा था। तब से दोनों को कई बार साथ स्पॉट किया गया है। हालांकि, दोनों ने हमेशा खुद को एक-दूसरे का अच्छा दोस्त बताया है। इसी बीच अहान पांडे की बहन की गोदभराई का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अनीत पड्डा भी नजर आ रही हैं। इस वीडियो के सामने आते ही फैंस एक बार चुटकी लेते नजर आए और सोशल मीडिया पर सवाल करने लगे कि क्या दोनों की बात पक्की हो गई है? चलिए आप भी इस वीडियो पर नजर डाल लीजिए।

अहान पांडे की बहन की गोदभराई से अनीत पड्डा का वीडियो वायरल

अलाना पांडे और उनके पति आइवर मैकक्रे जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का वेलकम करने वाले हैं। इसी बीच अहान पांडे की बहन अलाना पांडे के घर पर 8 अक्टूबर को एक छोटा सा बेबी शावर रखा गया था। इस सेरेमनी से एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें अनन्या पांडे और अनीत पड्डा मजेदार गेम खेलते नजर आ रहे हैं। इस एक्टिविटी में हिस्सा लेने वालों को एक गुड़िया को कपड़े में रखकर हवा में उछालना था ताकि उसे अगली जोड़ी को पास किया जा सके। हालांकि, दोनों एक्ट्रेस यह चैलेंज पूरा नहीं कर पाईं और गुड़िया जमीन पर गिर गई। यह वीडियो तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है और अहान के फैमिली फंक्शन में अनीत का नजर आना दोनों की डेटिंग रूमर्स को फिर हवा दे रहा है। बता दें कि अहान पांडे और अलाना पांडे सगे भाई-बहन हैं। वहीं अनन्या, अलाना और अहाना की कजिन हैं।

फिर साथ नजर आएंगे अहान पांडे और अनीत पड्डा

अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आने वाली है। दोनों यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली फिल्म में साथ दिखेंगे। इस फिल्म को मोहित सूरी डायरेक्टर कर रहे हैं। बता दें कि यह फिल्म साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है और इसकी शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। हालांकि, फिल्म के टाइटल को लेकर अभी कोई कंफर्मेशन नहीं आया है।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
Image Courtesy: Jio Hotstar