क्या आप जानते हैं फिल्म सैयारा में अहान पांडे के साथ नजर आने वाली लीड एक्ट्रेस कौन हैं? एक्ट्रेस काजोल के संग है कनेक्शन

साल 2025 में कई स्टार किड्स पर्दे पर नजर आने वाले हैं। इनमें से एक हैं, चंकी पांडे के भतीजे और अनन्या पांडे के कजिन अहान पांडे। अहान अपनी डेब्यू फिल्म सैयारा से बॉलीवुड में कदम रखने को तैयार है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक फिल्म 18 जुलाई को पर्दे पर रिलीज होगी। ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया है। वहीं इस फिल्म में अहान पांडे की हिरोइन की एक्टिंग और हुस्न की चर्चा हर तरफ हो रही है। क्या आपको मालूम है सैयारा में नजर आने वाली लीड एक्ट्रेस कौन हैं? चलिए जानते हैं
कौन हैं सैयारा की लीड एक्ट्रेस?
अहान पांडे की को स्टार का नाम अनीत पड्डा है। अनीत का जन्म पंजाब मे 14 अक्टूबर 2002 को हुआ था। अनीत अभी मात्र 22 साल की हैं। उन्होंने 20 साल की उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत की थी अनीत ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत काजोल स्टारर फिल्म सलाम वेंकी से 2022 में की थी। इस फिल्म में उन्होंने नंदिनी का किरदार निभाया था जो कि लोगों को काफी पसंद आया था, उस वक्त उन्हें उतनी पापुलैरिटी नहीं मिली थी।
View this post on Instagram
इसके बाद साल 2024 में आई अमेजन प्राइम के वेब सीरीज में भी वो नजर आईं थी। बिग गर्ल्स डोंट क्राई नाम की सीरीज में वह रूही अहूजा के किरदार में नजर आईं थी।और अब वह एक बड़ी फिल्म सैयारा कर रही हैं। ट्रेलर में उनका खूबसूरत अंदाज और हुस्न देखकर लोग फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
यह भी देखें-टाइम ट्रेवल पर बेस्ड इन 3 फिल्मों को देखकर चकरा जाएगा माथा...भूल जाएंगे भूत, भविष्य और वर्तमान का पता
View this post on Instagram
फिल्मों के अलावा अनीत कई बड़े ब्रांड के विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी प्रेजेंस है। इंस्टाग्राम पर फॉलोवर की बात करें, तो यहां पर करीब डेढ़ लाख फॉलोअर्स हैं, और जब से लोगों ने फिल्म का ट्रेलर देखा है उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती ही जा रही हैं।
अहान पांडे और अनीत पड्डा की केमेस्ट्री बड़ी बवाल लग रही है। अब देखना दिलचस्प होगा की यह नई जोड़ी दर्शकों के दिल में कितनी जगह बना पाएगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।