Job Interview Tips: अक्सर ये देखने में आता है कि जब भी व्यक्ति किसी कंपनी में इंटरव्यू देने जाता है तो सबसे पहला सवाल उससे यही पूछा जाता है 'हम आपको नौकरी क्यों दें? बस इसी सवाल के जवाब पर टिकी होती है आपकी सफलता। इसका उत्तर सटीक नहीं होने पर उम्मीदवारों के रिजेक्ट होने के चांस बन जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी इंटरव्यू में जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि इस सवाल का जवाब कैसे देना है, ताकि आपके सही जवाब का प्रभाव आपकी इंटरव्यूअर के सामने एक पॉजिटिव छवि बनाए और आपकी नौकरी पाने की संभावनाएं और बढ़ जाएं।
Job Interview Tips: इस तरह बेहतर जवाब देने का प्रयास करें
Image Credit:Shutterstock
अपने और कंपनी के लक्ष्यों के आधार पर ये साबित करने का प्रयास करें कि आपके स्किल और अनुभव कंपनी के लक्ष्यों के साथ मिलकर बेहतर काम करेंगे। यही आपके शॉर्टलिस्ट होने में काम करेगा। इसके साथ ही कई जरूरी बातों का भी इस दौरान ध्यान दें।
कंपनी के बारे में नॉलेज रखें- जिस कंपनी में आप इंटरव्यू देने जा रहे हैं आपको उस कंपनी के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए। कंपनी के बारे में जो तथ्य और आंकड़ें आपने विश्वसनीय स्रोतों से जुटाएं हैं, उन्हें अपने उत्तर में शामिल करें।
अपने मजबूत पक्षों का जिक्र करें- कंपनी में शॉर्टलिस्ट होने के लिए आप सही व्यक्ति हैं, इसके उत्तर का आधार स्पष्ट होना चाहिए। आपके जवाब ये साबित हो कि कंपनी को आगे बढ़ाने में जो क्वालिटी और स्किल होनी चाहिए। उसमें आपको विशेषज्ञता प्राप्त है।
अपने व्यक्तित्व को सामने लाने का प्रयास करें- व्यक्तित्व के गुण, जैसे- एनर्जी लेवल, व्यवहार कुशलता, काम करने का तरीका आदि। नियोक्ता ने जो ऐसे इच्छित गुण बताए हैं, उनकी लिस्ट तैयार करें। मौका मिले, तो उदाहरण के साथ उसे बताने में कतई न झिझकें।
आत्मविश्वास बनाए रखें- फर्स्ट इंप्रेशन इज लास्ट इंप्रेशन, किसी भी इंटरव्यू के लिए सच्चाई यही है। जब भी आप इंटरव्यू के लिए जाएं पूरे आत्मविश्वास के साथ जाएं। आपके चलने का तरीका, बैठने का तरीका, बात करने का तरीका और पहनावा ये सब इंटरव्यू लेने वाली टीम को बहुत ज्यादा प्रभावित करते हैं। इसलिए आत्मविशवास से भरे रहें और घबराएं नहीं।
घबराहट को हावी न होने दें- इंटरव्यू के दौरान आप बिना घबराए पूरे आत्मविश्वास के साथ पूछे गए प्रश्नों का कम शब्दों में सटीक जवाब दें। जिस भी प्रश्न के उत्तर न आते हों, उसके लिए उल्टे-सीधे जवाब देने के बजाय, विनम्रता के साथ क्षमा मांगे।
Image Credit: Shutterstock
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: magnific.com, Shutterstock
-1793879449474_m.webp)