आज के समय में इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर एक छोटा सा वीडियो किसी भी क्रिएटर को रातों-रात लाखों लोगों तक पहुंचा सकता है, लेकिन असली मुश्किल वीडियो वायरल करना नहीं बल्कि लोगों को लंबे समय तक अपने साथ जोड़े रखना होता है। आज कोई वीडियो ट्रेंड में आ सकता है, पर कुछ ही दिनों बाद लोग किसी और चीज पर आगे बढ़ जाते हैं। इसलिए अगर आप सोशल मीडिया को सिर्फ एक-दो दिन का तुक्का नहीं बल्कि लंबे समय का काम बनाना चाहती हैं, तो अपनी खुद की अलग पहचान बनाना बहुत जरूरी है।

कॉन्टेंट क्रिएटर शाश्वत पॉल के मुताब‍िक, ट्रेंड का इस्तेमाल नए लोगों तक पहुंचने के लिए जरूर किया जा सकता है, लेकिन किसी भी क्रिएटर की पूरी पहचान सिर्फ ट्रेंड्स के भरोसे नहीं टिकी होती है। शाश्वत ने अपनी ब्रांड‍िंग के ल‍िए कुछ गोल्‍डन रूल्‍स भी बताए हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं-

image credit- magnific

Instagram और YouTube से लंबा बिजनेस बनाने के लि‍ए अपनाएं 5 रूल्‍स

शाश्वत पॉल ने बताया है क‍ि अगर आप लंबे समय तक के ल‍िए सोशल मीड‍िया पर अच्‍छी पहचान बनाना चाहती हैं और उसे अच्‍छी कमाई का जर‍िया बनाना है, तो कोई भी वीड‍ियो द‍िखावे के साथ नहीं बनाना होगा। इसके ल‍िए कुछ बातों का ध्‍यान रखना जरूरी है।

1. ट्रेंड्स फॉलो करें, पर अपना तड़का जरूर लगाएं

सोशल मीडिया पर जब भी कोई नया ट्रेंड आता है, तो लोग उसे फटाफट देखना पसंद करते हैं। इसलिए एक क्रिएटर के तौर पर ट्रेंडिंग चीजों को यूज करना आपके लिए बहुत काम आ सकता है, लेकिन हां दूसरों को कॉपी करने से बचें। इससे आपकी खुद की कोई पहचान नहीं बन पाएगी। आप किसी भी वायरल फॉर्मेट को पिक कर सकती हैं, बस उसमें अपना पर्सनल स्टाइल और टच एड करना होगा। आपका कंटेंट चाहे फैशन का हो, फिटनेस हो, ट्रैवल हो या फिर रोजाना की लाइफस्टाइल। ट्रेंड कोई भी हो, लोगों को उसमें आपका अपना असली अंदाज दिखना चाहिए।

2. जैसी हैं, वैसी ही दिखें (बी रियल)

लोग सिर्फ परफेक्ट या ओवर-एडिटेड वीडियो ही नहीं देखना चाहते, उन्हें क्रिएटर की असली पर्सनालिटी और रियल लाइफ एक्सपीरियंस ज्‍यादा पसंद आते हैं। इसलिए हर वीडियो में खुद को परफेक्ट दिखाने का ड्रामा न करें। अगर फिटनेस पसंद है तो अपना असली वर्कआउट जर्नी शेयर करें, ट्रैवलिंग पसंद है तो रियल ट्रैवल एक्सपीरियंस दिखाएं। शाश्वत का मानना है कि आपका सच्चा और ईमानदार कंटेंट ही लोगों को आपसे कनेक्ट करता है।

image credit- magnific

3. एक फिक्स पहचान बनाएं (कंसिस्टेंट थीम रखें)

अगर आज आप फिटनेस की वीडियो डालेंगी, कल अचानक फैशन और परसों कुछ और तो देखने वाले कंफ्यूज हो जाएंगे कि आपको किस बात के लिए फॉलो करें। ऐसा भी नहीं है कि हमेशा एक ही टॉपिक पकड़कर बैठ जाएं, लेकिन 2-3 ऐसे मेन टॉपिक्स जरूर रखें जो आपके कंटेंट में बार-बार दिखें। जैसे अगर आप लगातार फिटनेस, लाइफस्टाइल और ट्रैवल‍िंग पर वीडियो बनाती हैं, तो धीरे-धीरे लोग आपको इन्हीं चीजों से जोड़ने लगेंगे। यही आगे चलकर आपकी असली पहचान बन जाएगी।

4. हर शॉट में अपनी स्टोरी दिखाएं

शॉर्ट वीडियो भले ही कुछ सेकंड का होता है, लेकिन उसमें भी एक अच्छी कहानी द‍िखाई जा सकती है। इसलिए सिर्फ इसलिए कोई रील मत बनाएं कि वो ट्रेंड कर रही है। आइडिया से इंस्पिरेशन जरूर लें, पर उसमें अपना खुद का स्टाइल और एक्सपीरियंस भी जोड़ें। आपका बोलने का तरीका, एडिटिंग स्टाइल या सोचने का नजरिया, यही चीजें ही आपकी पहचान बनाएंगी।

5. सिर्फ लाइक्स और व्यूज के पीछे मत भागें

सोशल मीडिया पर लाइक्स, व्यूज और फॉलोअर्स से यह तो पता चलता है कि कंटेंट कैसा चल रहा है, पर यही सब कुछ नहीं है। अगर आप हर समय सिर्फ नंबर्स के पीछे भागेंगी, तो स्‍ट्रेस हो जाएगा। इंगेजमेंट इस बात से समझें कि क्या लोग आपके अंदाज और आपकी पर्सनालिटी से कनेक्ट हो पा रहे हैं। जब लोग आपको आपके कंटेंट के लिए पसंद करते हैं, तो वे किसी एक ट्रेंड के खत्म होने पर गायब नहीं होते बल्कि लंबे समय तक आपके साथ बने रहते हैं।

लंबे समय के क्रिएटर बनने का फॉर्मूला क्या है?

आपको बात दें क‍ि सोशल मीडिया बहुत तेजी से बदल रहा है। आज जो ट्रेंड चल रहा है, कल पुराना हो जाएगा और नए-नए वीडियो फॉर्मेट आते रहेंगे। ऐसे में हर ट्रेंड के पीछे भागने से ज्‍यादा जरूरी है कि आप अपनी एक अलग पहचान बनाएं। जब आपकी खुद की स्ट्रॉन्ग पहचान होगी, तो भले ही ट्रेंड्स बदल जाएं या प्लेटफॉर्म बदल जाएं, आपकी ऑडियंस हमेशा आपके साथ टिकी रहेगी।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI