क्या Instagram का ग्रे टिक डाउन कर रहा है आपकी रीच? जानिए मतलब

आजकल इंस्टाग्राम पर यूजर्स ग्रे टिक के बारे बहुत बात कर रहे हैं। कुछ रील्स में लोगों को यह कहते हुए सुना जा रहा है कि ग्रे टिक आने के बाद उनकी पोस्ट और रील की रीच पहले जैसी नहीं रही है। उनके पेज पर अब पहले जैसे व्यूज नहीं आ रहे। यह पहली बार नहीं है, जब इंस्टाग्राम पर ऐसा अपडेट देखने को मिला है। जब भी कोई नया बदलाव दिखाई देता है, तो लोग तुरंत उसे अपनी रीच से जोड़कर देखने लगते हैं। इस ग्रे टिक का आखिर क्या मतलब है और क्या यह सच में आपकी रील्स की रीच कम कर रही है? इसके बारे में हम विस्तार से जानकारी देंगे।
इंस्टाग्राम के ग्रे टिक वाली बात कितनी सच है?
इंस्टाग्राम पर Grey Tick को देखने के बाद भले ही लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, लेकिन इसे पूरी तरह से सही मानना ठीक नहीं होगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि इंस्टाग्राम की तरफ से इसे लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। यह ग्रे टिक ज्यादातर उन लोगों के अकाउंट पर देखने को मिल रहा है, जो लगातार रील्स पोस्ट करते रहते हैं। कई लोगों को लग रहा है कि इंस्टाग्राम उनके अकाउंट को बैन कर देगा या वार्निंग दे रहा है, लेकिन ऐसा नहीं है।

इंस्टाग्राम पर Grey Tick देने का क्या मतलब है?
माना जा रहा है कि इंस्टाग्राम इस ग्रे टिक के जरिए यूजर्स को ब्लू टिक खरीदने के लिए आकर्षित कर रहा है। यह मेटा द्वारा किया जा रहा एक टेस्ट है, जिसमें वह यूजर को 'मेटा वेरिफाइड' (Meta Verified) पेड सब्सक्रिप्शन लेने के लिए टेस्ट कर रहे हैं। इसलिए, इसका यूजर्स के व्यूज या रीच से कोई कनेक्शन नहीं है।
- इस पर क्लिक करते ही मेटा वेरीफाइड ऑप्शन खुलता है। जैसे ही आप ग्रे टिक पर टैप करेंगे, तो सीधे Meta Verified या ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन लेने का ऑप्शन खुल जाएगा है।
इसे भी पढ़ें- Instagram पर व्यूज नहीं आ रहे हैं? वीडियो अपलोड करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रही गलती, जानें क्या है सही तरीका
फिर ये अफवाह क्यों फैल रही है?
इसका सबसे बड़ा कारण लोगों की वीडियो पर रीच कम आना हो सकता है। जब यूजर्स अपने रील्स पर व्यूज कम देखते हैं, तो वह इसे इंस्टाग्राम के नए अपडेट से जोड़ देते हैं। इसके बाद कोई एक यूजर अपनी बात रील्स के जरिए सोशल मीडिया पर कहता है, दूसरे लोग भी वैसा ही फील करने लगते हैं।

Grey Tick की वजह से रीच कम हुई है या नहीं कैसे चेक करें?
अगर आपकी वीडियो की रीच सच में नीचे गई है, तो आप कुछ टेस्ट कर सकते हैं। इसके लिए आप हर दिन एक वीडियो डालें और चेक करें कि क्या सच में ऐसा हो रहा है।
- पहले आप पिछले 10-15 पोस्ट की रीच के बीच तुलना कर सकते हैं।
- इंस्टाग्राम के इनसाइट में जाकर चेक करें, कि शुरुआत के कुछ सेकंड में लोग वीडियो छोड़ तो नहीं रहे।
- आपकी पोस्ट को लोग शेयर और से कितना कर रहे हैं, यह देखें।
- अगर वीडियो पर 2000 व्यूज है और किसी ने शेयर या सेव नहीं किया है, तो हो सकता है आपकी वीडियो में उतना दम न हो, जिसकी वजह से वीडियो नहीं चली।
- जिस तरह की पोस्ट पहले अच्छी चल रही थी, उसपर वीडियो बनाकरे देखें।
इसे भी पढ़ें- Facebook पर व्यूज नहीं आ रहे हैं? जानिये वीडियो अपलोडिंग की वो गलतियां जो अक्सर नए क्रिएटर्स करते हैं
निष्कर्ष- इससे आप समझ गई होंगी की सोशल मीडिया पर कही जाने वाली हर बात सही नहीं हो सकती। कई बार कुछ यूजर्स ऐसे टॉपिक पर वीडियो बनाते हैं, जिसे लोग ध्यान से सुनें, इसलिए यह ग्रे टिक वाली बात केवल अफवाह भी हो सकती है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।