उच्च शिक्षा हासिल करने का सपना हर स्टूडेंट का होता है, लेकिन कई बार पैसों की कमी और महंगे एजुकेशन लोन की वजह से होनहार छात्रों को अपनी पढ़ाई बीच में ही रोकनी पड़ती है। सबसे बड़ी मुश्किल तब आती है जब बैंक लोन पास करने के लिए किसी भारी-भरकम गारंटी या सिक्योरिटी की मांग करते हैं, जो हर परिवार के लिए मुमकिन नहीं होता। इस समस्या का समाधान करने के लिए केंद्र सरकार ने एक योजना शुरू की है, जिसके तहत छात्रों को बिना किसी गारंटर के आसानी से एजुकेशन लोन मिल सकता है। नीचे पढ़ें कैसे करें आवेदन और जरूरी योग्यता?

कौन से छात्र इस योजना के लिए पात्र हैं?

केंद्र सरकार की पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना के तहत अब देश के मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बिना किसी गारंटी और बिना किसी गारंटर के आसानी से एजुकेशन लोन मिल रहा है। इस योजना से जुड़ी मुख्य जानकारियां नीचे दी गई हैं।

  • छात्र भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • छात्र का चयन देश के शीर्ष संस्थानों (जैसे आईआईटी, आईआईएम और देश के टॉप 860 उच्च शिक्षण संस्थानों) में अपनी योग्यता के आधार पर होना चाहिए।
  • वे छात्र मैनेजमेंट कोटे या डोनेशन के जरिए दाखिला लेते हैं, वे इस योजना के पात्र नहीं हैं।

जरूरी दस्तावेज

अगर आप सरकार की इस स्कीम का लाभ उठाना चाहती हैं, तो आवेदन करते समय आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए।

  • छात्र का आधार कार्ड और पैन कार्ड
  • पहचान और निवास प्रमाण पत्र
  • 10वीं और 12वीं या पिछली योग्यता के अंक पत्र
  • कॉलेज या संस्थान का एडमिशन ऑफर लेटर और आधिकारिक फीस स्ट्रक्चर सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया पारिवारिक आय प्रमाण पत्र
  • छात्र और माता-पिता या अभिभावक की पासपोर्ट साइज फोटो

आवेदन करने की प्रक्रिया

इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल और पारदर्शी है। इसके लिए सरकार के आधिकारिक PM-Vidyalaxmi Portal पर जाना होगा। नीचे जानें आगे का प्रोसेस-

  • इसके बाद पोर्टल पर रजिस्टर करके छात्र को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और कॉलेज की फीस की डिटेल भरनी होगी।
  • छात्र पोर्टल के माध्यम से ही अपनी पसंद के बैंक का चयन करके लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेजों को अपलोड कर सकता है।

अन्य मुख्य विशेषताएं और ब्याज पर छूट

पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना में 7.5 लाख रुपये तक के लोन के लिए सरकार क्रेडिट गारंटी देती है, इसलिए बैंक किसी भी प्रकार की गारंटी की मांग नहीं करते।
जिन परिवारों की वार्षिक आय 8 लाख रुपये तक है, उन्हें 10 लाख रुपये तक के लोन पर पढ़ाई के दौरान 3% की ब्याज छूट मिलती है।
इसके अलावा जिन परिवारों की आय 4.5 लाख रुपये तक है, उन्हें तकनीकी और पेशेवर कोर्सेस के लिए नियमों के तहत पूरा ब्याज माफ मिलता है।

इसे भी पढ़ें-नौकरी छूटने पर 3 महीने तक मिलेगी 50% सैलरी, जानें क्या है योजना और कैसे करें आवेदन?

अगर आप हायर स्टडीज का प्लान कर रहे हैं और एजूकेशन लोन लेने का सोच रहे हैं, तो इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Magnific