आजकल भागदौड़ के दौर में पेरेंट्स अपने बच्चों के बेहतर फ्यूचर के लिए उन्हें स्कूल के अलावा कोचिंग संस्थानों में भी भेजते हैं, लेकिन किसी भी कोचिंग में बच्चे का एडमिशन कराना एक बड़ा काम है, जो न केवल आपके पैसे बल्कि बच्चे के करियर से भी जुड़ा है। अक्सर पेरेंट्स केवल संस्थान की चकाचौंध या बड़े-बड़े विज्ञापनों को देखकर एडमिशन करा देते हैं, जो बाद में भारी पड़ सकता है। हालांकि, एडमिशन से पहले कोचिंग के कोच प्रबंधन से कुछ जरूरी सवाल पूछना बेहद जरूरी है। ऐसे में जानते हैं उन 5 महत्वपूर्ण सवालों के बारे में...

एजुकेशन और एक्सपीरियंस क्या है?

आपको सबसे पहले यह पूछना चाहिए कि आपके बच्चे को जो टीचर्स पढ़ाएंगे, उनका शैक्षणिक बैकग्राउंड और टीचिंग एक्सपीरियंस क्या है। क्या वे संबंधित विषयों के एक्सपर्ट हैं? 

बैच का साइज कितना बड़ा है?

एक क्लास में छात्रों की संख्या सीधे तौर पर पढ़ाई की क्वालिटी को प्रभावित करती है। यदि एक ही बैच में 80 से 100 बच्चे भरे होंगे, तो शिक्षक हर बच्चे पर व्यक्तिगत ध्यान नहीं दे पाएंगे। 

डाउट क्लीयरिंग के लिए क्या व्यवस्था है?

क्लास में पढ़ने के बाद बच्चों के मन में कई तरह के सवाल और डाउट्स आते हैं। आपको कोचिंग से पूछना चाहिए कि इन शंकाओं को दूर करने के लिए उनके पास क्या खास सिस्टम है। क्या वहां रोज 'डाउट सेशन्स' आयोजित किए जाते हैं? 

यह भी पढ़ें- कॉलेज के आखिरी साल स्टूडेंट्स को जरूर करने चाहिए ये काम, करियर रहता है सिक्योर

स्टडी मटेरियल और टेस्ट सीरीज का पैटर्न क्या है?

हर कोचिंग संस्थान का स्टडी मटेरियल और उनका टेस्टिंग सिस्टम अलग होता है। उनसे पूछें कि क्या उनका स्टडी मटेरियल नए सिलेबस के अनुसार अपडेटेड है। साथ ही, टेस्ट कितनी बार होते हैं।

रिफंड पॉलिसी और फीस स्ट्रक्चर की शर्तें क्या हैं?

कई बार ऐसा होता है कि एडमिशन के कुछ हफ्तों बाद बच्चे को वहां का माहौल या पढ़ाई का तरीका समझ नहीं आता और वह कोचिंग छोड़ना चाहता है। ऐसे में पहले ही रिफंड पॉलिसी के बारे में लिखित में जान लें। क्या बीच में कोचिंग छोड़ने पर फीस वापस मिलेगी? क्या फीस किस्तों में देने की सुविधा है?

नोट - बच्चे का एडमिशन कोचिंग में कराने से पहले आंखें मूंदकर भरोसा न करें बल्कि एक जागरूक अभिभावक की तरह ये सवाल जरूर पूछें।

यह भी पढ़ें- घर बैठे फ्रीलांसिंग से करनी है मोटी कमाई, जानें कैसे बनाएं अपना मजबूत पोर्टफोलियो?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific