पूर्वी अफ्रीका में बसा एक बेहद खूबसूरत देश युगांडा अपनी खनिज संपदा के साथ अपनी एजुकेशन सिस्टम के लिए भी काफी फेमस है। बीते कुछ वर्षों से यहां इंटरनेशनल स्टूडेंट्स की तादाद बढ़ी है। इसकी सबसे बड़ी वजह है किफायती ट्यूशन फीस, लो कोस्ट ऑफ लिविंग और इंग्लिश मीडियम की सुविधा।
अगर आप भी युगांडा से हायर एजुकेशन लेने के बारे में प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत उपयोगी है। आपके लिए यहां के पढ़ाई के नियमों के अलावा शैक्षणिक और भाषा संबंधी आवश्यकताओं को समझना बहुत जरूरी है।
Image Credit: magnific.com
युगांडा में अंग्रेजी भाषा का स्थान प्रमुख
पूर्वी अफ्रीकी देश होने के बावजूद युगांडा की आधिकारिक और प्रशासनिक भाषाओं में अंग्रेजी का प्रमुख स्थान है। यहां के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों में कोर्स पूरी तरह से अंग्रेजी भाषा में ही संचालित किए जाते हैं। यहां आने वाले छात्रों के लिए भाषा की बाधा अन्य देशों की तुलना में काफी कम होती है।
अंग्रेजी दक्षता की जांच
युगांडा में पढ़ाई का माध्यम अंग्रेजी है, लेकिन फिर भी अगर आप यहां के किसी संस्थान में प्रवेश ले रहे हैं तो आपको अंग्रेजी दक्षता की जांच के लिए कुछ मानक प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। आइए जानते हैं यहां-
'मीडियम ऑफ इंस्ट्रक्शन सर्टिफिकेट'
अगर आपने अपनी पिछली पढ़ाई (जैसे 12वीं या ग्रेजुएशन) इंग्लिश मीडियम से पूरी की है, तो संबंधित स्कूल या कॉलेज से एक 'मीडियम ऑफ इंस्ट्रक्शन सर्टिफिकेट' बनवाना होता है। युगांडा की ज्यादातर यूनिवर्सिटीज इस प्रमाण पत्र के आधार पर छात्रों को बिना किसी कठिन परीक्षा के प्रवेश का मौका देती हैं।
IELTS या TOEFL स्कोर
कुछ चुनिंदा या शीर्ष रैंक वाले विश्वविद्यालय इंटरनेशनल स्टूडेंट्स से अंग्रेजी भाषा की दक्षता साबित करने के लिए IELTS या TOEFL जैसे ग्लोबल टेस्ट के स्कोर की मांग कर सकते हैं। हालांकि, कई सामान्य संस्थानों में यह अनिवार्य नहीं होता।
यह भी पढ़ें- HZ Educate: भारत में अंग्रेजी बोलने वाले कोर्स के ये हैं बेहतरीन ऑपशंस, आप भी कर सकते हैं ट्राई
स्थानीय भाषा और दैनिक जीवन से जुड़े नियम
Image Credit: magnific.com
बेशक युगांडा स्थित उच्च शिक्षा संस्थानों के अंदर और आधिकारिक कामकाज में अंग्रेजी का इस्तेमाल होता है, लेकिन देश की संस्कृति और आम बोलचाल में स्थानीय भाषाओं का बड़ा महत्व है। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है, कि वे स्वाहिली भाषा का बेसिक नॉलेज जरूर रखें। यूनिवर्सिटी कैंपस से बाहर दैनिक जीवन, बाजार, लोकल ट्रांसपोर्ट और आम नागरिकों से संवाद करने के लिए बुनियादी स्वाहिली या स्थानीय भाषा के शब्द बहुत मददगार साबित होंगे।
इन बातों का दें ध्यान
यदि आपके शैक्षणिक दस्तावेज अंग्रेजी के अलावा किसी अन्य भाषा में हैं, तो उन्हें अंग्रेजी में अनुवाद करवाकर नोटरी और संबंधित मंत्रालय से सत्यापित करवाएं। आवेदन करने से पहले संबंधित विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट को सर्च करें। उनके लेटेस्ट भाषा नियमों की पुष्टि जरूर कर लें, ताकि एडमिशन प्रोसेस में किसी प्रकार की रुकावट न आए।
आपका सपना अगर विदेश में जाकर पढ़ाई करने का है, तो सबसे पहले आपको संबंधित देश के नियम एवं शिक्षा मानकों की जानकारी लेनी होगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: magnific.com, Shutterstock
