सर्दियों में ठंडी हवा का असर सिर्फ चेहरे पर ही नहीं बल्‍क‍ि हाथों और पैरों पर भी दिखने लगता है। कई बार त्वचा इतनी ड्राई हो जाती है कि हाथों पर सफेद-सफेद लेयर नजर आने लगती हैं और पैर भी खुरदरे द‍िखते हैं। साथ ही कालापन भी बढ़ने लगता है। ऐसे में बार-बार महंगे लोशन और क्रीम खरीदने का मन नहीं करता है।

घर पर ब्राइटन‍िंग क्रीम कैसे बनाएं?

अगर आप भी सर्दियों में हाथ-पैरों की देखभाल के लिए घर पर कुछ बनाना चाहती हैं, तो किचन में रखी कुछ चीजों की मदद ले सकती हैं। मलाई, शहद, नींबू का रस और ग्लिसरीन को मिलाकर एक होममेड क्रीम तैयार किया जा सकता है। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। आइए इसके बारे में जानते हैं वि‍स्‍तार से-

image credit- ai

इन 4 चीजों से बनेगा होममेड ब्राइटन‍िंग क्रीम

हाथों और पैरों की ड्राइनेस कम करने के ल‍िए घर पर ब्राइटन‍िंग क्रीम बना लें। इसके ल‍िए आपको ये चीजें चाह‍िए हाेंगी-

  • मलाई
  • शहद
  • नींबू का रस
  • ग्लिसरीन

इन चारों चीजों को मिलाकर हाथों और पैरों पर लगाने के लिए अच्‍छा सा क्रीम जैसा मिश्रण तैयार किया जा सकता है।

झटपट कैसे तैयार करें यह होममेड ब्राइटन‍िंग क्रीम?

इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ कटोरी लें। अब इसमें मलाई और शहद डालें। इसके बाद ग्लिसरीन मिलाएं। आखिर में नींबू के रस की कुछ बूंदें डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। बस ध्यान रखें कि इसे बहुत ज्यादा मात्रा में बनाकर नहीं रखना है। इसे फ्रेश बनाकर ही यूज करें।

image credit- magnific

हाथों और पैरों पर कैसे लगाएं?

इस होममेड क्रीम काे लगाने के ल‍िए सबसे पहले हाथों और पैरों को साफ कर लें। इसके बाद थोड़ी मात्रा में इस क्रीम काे लेकर हाथ और पैरों पर लगाएं। ध्‍यान रहे क‍ि इसे साफ स्‍क‍िन पर ही लगाएं।

इन बातों का रखें ध्‍यान

सर्दियों में त्वचा को नमी देना जरूरी है, लेकिन हर घरेलू नुस्खा हर किसी की स्‍कि‍न को सूट नहीं करता है। खासकर नींबू का रस इस्तेमाल करते समय सावधानी रखनी चाहिए।

  • कोई भी घरेलू नुस्‍खा इस्‍तेमाल करने से पहले पैच टेस्‍ट जरूर करें।
  • सेंस‍िट‍िव या पहले से ड्राई और फटी स्‍क‍िन पर नींबू का रस न लगाएं।
  • इस क्रीम को लगाने के बाद तुरंत धूप में न जाएं।
  • कटे या फटे हिस्सों पर इसे न लगाएं।
  • जलन या खुजली होने पर इसका इस्तेमाल बंद कर दें।

अगर आपका मकसद हाथों और पैरों की रूखी त्वचा को मुलायम रखना है, तो बिना खुशबू वाला मॉइश्चराइजर या ग्लिसरीन वाला मॉइश्चराइजिंग प्रोडक्ट भी इस्‍तेमाल कर सकती हैं।

image credit- magnific

सर्दियों में हाथ-पैरों की देखभाल कैसे करें?

सिर्फ क्रीम लगाने से ही हाथ-पैरों की देखभाल नहीं होती है। नहाने के बाद और हाथ धोने के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। बहुत गर्म पानी से हाथ-पैर धोने से बचें और त्वचा को तौलिए से जोर-जोर से न रगड़ें। रात में सोने से पहले भी मॉइश्चराइजर लगाएं।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer (अस्वीकरण): इस लेख में दी गई जानकारी और सुझाव सामान्य घरेलू नुस्खों पर आधारित हैं। इन्हें अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। यदि आपकी त्वचा बहुत अधिक संवेदनशील है या कोई अन्य स्किन प्रॉब्लम है, तो किसी त्वचा विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। HerZindagi इस जानकारी की सटीकता और परिणामों की जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Image Credit- AI