क्या आपकी इंस्टाग्राम फीड पर भी 'Banana Botox' छाया हुआ है? एक तरफ इंस्टाग्राम पर केले का मास्क लगाकर झुर्रियां गायब होने का दावा किया जाता है, तो दूसरी तरफ रात भर दही लगाने से ग्लास स्किन के नुस्खे वायरल हो रहे हैं। बेसन, हल्दी, शहद,कॉफी और एलोवेरा वही दादी-नानी वाले टोटके अब नए-नए नामों के साथ फिर से लौट रहे हैं।

इसे एक ट्रेंड कहकर अपनाना आसान है, लेकिन ये बार-बार लौट रहे हैं, जिसके पीछे एक कहानी है कि आखिर लोगों को क्या चाहिए?

ये ट्रेंड नया नहीं, बल्कि पुरानी यादों की वापसी है

जयपुर के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. साहिल मंसूरी का कहना है कि हल्दी-बेसन का उबटन हो या फिर सीधा पौधे से निकाला गया एलोवेरा। ये सभी नुस्खे हमारे घरों में पहले से ही मौजूद थे। पहले लोग इन्हें चुपचाप इस्तेमाल करते थे, लोगों को कुछ पता नहीं था और अब इन सबकी रील बनती है और इंफ्लुएंसर्स प्राचार करते हैं, जिससे लोग ज्यादा अटरैक्ट होते हैं। पूरा खेल बस प्रेजेंटेशन का है। वायरल रील को देखकर लोगों को लगता है कि इसमें कुछ नया है इसलिए ये नुस्खे वापस से हिट हो गए हैं।

क्यों पसंद कर रहे हैं लोग पुराना ट्रेंड?

इतने महंगे प्रोडक्ट्स के बाद भी लोग केले और दही वाले नुस्खों पर इतना भरोसा क्यों कर रहे हैं? इसके पीछे 3 बड़े कारण हैं जो इस ट्रेंड को सुपरहिट बना रहे हैं।

  • अधिकतर ब्रांड्स ऐसे इंग्रेडिएंट्स बेच रहे हैं जिनका लोगों को नाम भी समझ नहीं आता है, लेकिन फिर भी लोग इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में 'केला' एक ऐसा फल है जिसके बारे में सभी को पता है।
  • आजकल ऐसे बहुत से स्किनकेयर रूटीन हैं, जिनमें काफी स्टेप्स फॉलो करने पड़ते हैं और खर्चा भी बढ़ जाता है। इसलिए फिजूल खर्च से बचने के लिए लोग पुराने नुस्खे फिर से अपना रहे हैं।
  • केले के बहुत से फायदे होते हैं। इसलिए इसके इस्तेमाल से कोई दिक्कत नहीं हो सकती है। इसी कारण लोग यूज करते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

पुराने नुस्खों से भले ही कोई नुकसान नहीं होता है, लेकिन इन्हें सही तरीके से लगाना बहुत जरूरी है। इसलिए नीचे दी गई बातों का जरूर ध्यान रखें।

  • रोज-रोज इस्तेमाल करने से बचें, इन्हें हफ्ते में एक या दो बार के ट्रीटमेंट की तरह ही लगाएं।
  • चेहरे पर लगाने से पहले 24 घंटे पहले कलाई पर लगाकर टेस्ट जरूर कर लें।
  • खट्टे फल या रगड़ने वाले नुस्खे लगाकर तुरंत धूप में जाने से पूरी तरह बचें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।