वर्किंग वुमन अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए और चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए हल्का-फुल्का मेकअप तो जरूर करती ही हैं। रोजाना ऑफिस या किसी काम से बाहर जाने से पहले कुछ महिलाएं टच अप करके जरूर निकलती हैं।ऐसे में घर से बाहर जाते वक्त चेहरे पर पड़ने वाली तेज धूप की वजह से वे हमेशा मेकअप खराब और चेहरा काला होने का डर बना रहता है। अगर आप भी मेकअप के ऊपर सनस्क्रीन लगाने का सोच रही हैं, तो आइए जानते हैं इस लेख में मेकअप आर्टिस्ट का इसपर क्या कहना है।
मेकअप के ऊपर सनस्क्रीन का इस्तेमाल
इंदौर की प्रसिद्ध इंटरनेशनल सर्टिफाइड मेकअप आर्टिस्ट रिया सोलंकी ने बताया कि उमस और धुप में मेकअप खराब न हो जाएं, इस बात को लेकर महिलाएं अक्सर परेशान रहती हैं। कुछ महिलाएं मेकअप खराब होने के डर से दोबारा सनस्क्रीन लगाने से कतराती हैं, जबकि त्वचा को टैनिंग और डैमेज से बचाने के लिए आप मेकअप के बाद भी सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर सकती हैं, लेकिन इसके इस्तेमाल के दौरान भी आपको कुछ चीजों को ध्यान में रखकर ही इसका इस्तेमाल करना चाहिए।
सनस्क्रीन स्प्रे का करें इस्तेमाल
अगर आप मेकअप को बिगाड़े बिना सनस्क्रीन री-अप्लाई करना चाहती हैं, तो साधारण क्रीम का भूलकर भी इस्तेमाल न करें। इसके बजाय सनस्क्रीन स्प्रे का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे चेहरे पर लगाते वक्त लगभग 15-20 सेंटीमीटर की दूरी पर रखकर स्प्रे करें। थोड़ी देर इसे सूखने का इंतजार करें, उसके बाद ही घर से निकलें।
यह भी पढ़ें- Sunscreen Guide: क्या आप सही सनस्क्रीन चुन रही हैं? जानें SPF, PA रेटिंग और इसे स्किन पर अप्लाई करने के रूल्स
सनस्क्रीन पाउडर भी है बेस्ट
इसके अलावा, मार्केट में मिलने वाला सनस्क्रीन पाउडर का भी आप इस्तेमाल कर सकती हैं। यह एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसे भी आप हलके हाथों से कम क्वांटिटी में लगाएं। यह आपको धूप से बचाने के साथ चेहरे के एक्स्ट्रा ऑयल और पसीने को सोखने में मदद करेगा। इसकी मदद से आप मेकअप को भी फ्रेश रख सकती हैं।
इन बातों का ध्यान
स्किन को टैनिंग से बचाने के लिए सनस्क्रीन स्प्रे और पाउडर का इस्तेमाल बेस्ट रहेगा। इसे आप घर से निकलने के कम से कम 10 मिनट पहले ही चेहरे पर लगा लें। इसके बाद भी अगर उमस के कारण आपको लग रहा है, कि चेहरा चिपचिपा हो रहा है या मेकअप मेल्ट हो रहा है, तो चेहरे पर सीधे वाइप्स रगड़ने की गलती या चेहरे को धोने से बचे। इसके बजाय आप ब्लॉटिंग पेपर या टिशू पेपर से हल्के हाथों से पसीना सुखाएं। घर जाकर आप मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- बारिश और उमस में कौन-सा SPF इस्तेमाल करें? एक्सपर्ट की सलाह
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : Freepik
